
सधे कदम, बुलंद हौसले, युवाओं को आपसे बहुत उम्मीदें हैं अनुराग
अरविंद मालगुड़ीहमारा देश हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच भी हम भारत को दुनिया का बेहतरीन देश बना सकते हैं. ऐसे में देश के युवाओं so की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है. ऐसे में युवा कार्य और खेल मंत्रालय की ज़िम्मेदारी हर युवा तक पहुंचने और भारत में खेल की संस्कृति को युवाओं के बीच आगे बढ़ाने की है. देश के सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बन कर जहाँ अनुराग ठाकुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और साथ ही एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी ले ली है क्योंकि हर युवा उनकी तरफ देख रहा है.नेता जी
युवा कार्य और खेल मंत्रालय के युवा मंत्री जो विनम्र और जोशीले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं उनके कन्धों पर देश के युवाओं की उम्मीदों का भार है. और उनकी कार्यशैली और उनका जोश इस उम्मीद को और बढ़ा देता है. अनुराग इस कार्य में पहले ही दिन से लगे हुए हैं. ओलम्पिक में भारत की टीम को जिस तरह उन्...









