देश—विदेश

फर्जी फोन कॉल पर लगेगी लगाम! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Caller ID के नए नियम जारी; 1 नवंबर से होंगे लागू

फर्जी फोन कॉल पर लगेगी लगाम! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Caller ID के नए नियम जारी; 1 नवंबर से होंगे लागू

देश—विदेश
 1 नवंबर से लागू होगी कॉलर पहचान की नई परिभाषा, टेलीफोन नंबर के साथ उपभोक्ता का नाम भी होगा शामिलहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीअनजान नंबरों से आने वाली फोन कॉल और उनसे जुड़ी धोखाधड़ी की बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) की परिभाषा में बदलाव करते हुए दूरसंचार कंपनियों के रिकॉर्ड में दर्ज उपभोक्ता के नाम को भी इसमें शामिल किया है। यह संशोधन 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। दूरसंचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश यूनिफाइड लाइसेंस एग्रीमेंट में संशोधन से संबंधित है और सभी यूनिफाइड लाइसेंसधारकों को संबोधित किया गया है।अब कॉलर की पहचान में नाम भी शामिल अब तक कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेश...
अल्मोड़ा के चिराग उप्रेती ने किया कमाल, 4 घंटे 17 मिनट में पूरी की लद्दाख हाई-एल्टीट्यूड मैराथन

अल्मोड़ा के चिराग उप्रेती ने किया कमाल, 4 घंटे 17 मिनट में पूरी की लद्दाख हाई-एल्टीट्यूड मैराथन

अल्‍मोड़ा, देश—विदेश
 हिमांतर वेब डेस्कलेह, लद्दाख: उत्तराखंड की पहाड़ियों में ट्रैकिंग और पहाड़ी रास्तों पर दौड़ने के शौकीन चिराग उप्रेती ने 13 सितंबर को प्रतिष्ठित लद्दाख मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने 4 घंटे 17 मिनट के आधिकारिक चिप टाइम के साथ फिनिश लाइन पार की। नैनीताल में जन्मे और पले-बढ़े चिराग ने अपनी स्कूली शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से पूरी की। उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के खेती गाँव का रहने वाला है। गाँव में उनका पैतृक घर भी है, जिसकी इन दिनों मरम्मत कराई जा रही है। स्कूल के दिनों में चिराग अक्सर अपने पैतृक गाँव जाया करते थे। वर्तमान में चिराग न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंटिस्ट हैं। उनकी रिसर्च का फोकस मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों को समझने पर है। ऐसे में अपनी रनिंग जर्नी की सबसे कठिन रेसों में से एक के लिए हिमालय लौटना उनके ल...
खुशखबरी: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, फ्रीज रकम वापस पाने के लिए गृह मंत्रालय ने शुरू किया MRM पोर्टल

खुशखबरी: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, फ्रीज रकम वापस पाने के लिए गृह मंत्रालय ने शुरू किया MRM पोर्टल

देश—विदेश, देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादून/नई दिल्लीसाइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अंतर्गत नया मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध के पीड़ित अब घर बैठे अपनी फ्रीज (होल्ड) की गई धनराशि वापस पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब पीड़ितों को अपनी धनराशि वापस पाने के लिए विभिन्न कार्यालयों और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, सरल और पारदर्शी बनाया गया है। कौन कर सकता है आवेदन एमआरएम पोर्टल पर केवल वही व्यक्ति आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या हेल...
रोबोटिक सर्जरी का कमाल: चीन से भारत में ऑपरेशन

रोबोटिक सर्जरी का कमाल: चीन से भारत में ऑपरेशन

देश—विदेश
  5G नेटवर्क और उन्नत रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट में पूरी हुई जटिल सर्जरी, चिकित्सा क्षेत्र में खुलीं नई संभावनाएंहिमांतर ब्यूरो | नई दिल्लीतकनीक और चिकित्सा विज्ञान ने एक बार फिर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। चीन के वुहान में मौजूद भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने हैदराबाद में मौजूद एक मरीज की रोबोटिक तकनीक की मदद से सफल सर्जरी की। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे खास बात यह रही कि डॉक्टर और मरीज के बीच लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी थी।यूरेटर को दोबारा ब्लैडर से जोड़ने की जटिल सर्जरी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यूरेट्रल रीइम्प्लांटेशन (Ureteral Reimplantation) सर्जरी थी, जिसमें किडनी से मूत्राशय (ब्लैडर) तक यूरिन पहुंचाने वाली नली यानी यूरेटर को दोबारा ब्लैडर से जोड़ा गया। इस जटिल ऑपरेशन को चीन में विकसित उन्नत रोबोटिक ...
 ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’ से सम्मानित हुए साहित्यकार महावीर रवांल्टा

 ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’ से सम्मानित हुए साहित्यकार महावीर रवांल्टा

उत्तरकाशी, देश—विदेश
 नीरज उत्तराखंडीलखनऊ. हिन्दी साहित्य की गद्य विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रख्यात साहित्यकार महावीर रवांल्टा को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित ‘बलदेव मल्ल सम्मान’ प्रदान किया गया. यह सम्मान बी.एम.एन. सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया. समारोह में विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, आईएएसए महामहिम राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्त तथा प्रभुनाथ राय सहित देशभर से पधारे साहित्य, कला और संस्कृति के साधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.साहित्य साधना की चार दशक लंबी यात्रा 10 मई 1966 को सुदूरवर्ती सरनौल गांव में जन्मे महावीर रवांल्टा वर्तमान में महरगांव में निवास कर रहे हैं. उन्होंने अस्सी के दशक में लेखन की शुरुआत की और तब से अब तक साहित...
काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट

काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट

देश—विदेश
 हिमांतर ब्यूरो, वाराणसी देव दीपावली के पावन पर्व पर शाम काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर जब शाश्वत ज्योति की लौ प्रज्वलित हुई, तो पूरा शहर दिव्यता और भव्यता के अद्भुत संगम में डूब गया। मां गंगा की गोद से निकलती आस्था की सीढ़ियों पर जलते लाखों दीपों की रोशनी ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो स्वर्ग स्वयं धरती पर उतर आया हो। गोधूलि बेला में उत्तरवाहिनी गंगा की लहरों पर जब दीपों की सुनहरी आभा झिलमिलाई, तो काशी की आत्मा एक बार फिर सनातन संस्कृति की उजास से आलोकित हो उठी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पहला दीप प्रज्वलित देव दीपावली का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर किया। उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी ने भी दीप प्रज्वलित कर मा...
चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रघुबीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रघुबीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

देश—विदेश
 हिमांतर ब्यूरो, उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आज चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस क्रम में 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रघुबीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. आईएएस लेकर आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है. इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. आज चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. तबादलों के क्रम में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त की तैनाती कर दी गई है. जबकि सीनियर आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है. 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुबीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. रघुबीर लाल का जन्म...
कृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

कृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

देश—विदेश
मानद राजदूत के तौर पर कृति सैनॉन ने महिलाओं के सशक्तिकरण, कल्याण और सुरक्षा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया मुंबई, 1 सितंबर 2025.  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) इंडिया ने आज मशहूर अभिनेत्री, निर्माता और उद्यमी कृति सैनॉन को अपनी मानद लैंगिक समानता राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की. यह घोषणा मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई, जहां महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के संयुक्त संकल्प को रेखांकित किया गया. अपने नए दायित्व में सुश्री सैनॉन महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और कल्याण के लिए आवाज़ उठाएंगी. वह लड़कियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक हिंसा को समाप्त करने और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर अपना समर्थन देंगी. कार्यक्रम से पहले कृति सैनॉन ने लैंगिक समानता के चार साहसी युवा समर्थकों के साथ मिलकर यह संकल्प लिया कि वह बा...
जापान में बनेगा शिव मंदिर – डॉ. होसी तकायुकी!

जापान में बनेगा शिव मंदिर – डॉ. होसी तकायुकी!

देश—विदेश
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर  श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस विशेष आयोजन में आध्यात्मिक गुरु बालकुंभ गुरुमुनि डॉ. होसी तकायुकी, अगस्त्य फाउंडेशन, टोक्यो, जापान से अपने 30 जापानी साधकों के साथ पधारे. डॉ. होसी तकायुकी ने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित योग साधकों को लाभान्वित किया तथा हवन एवं यज्ञों की प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने बताया कि अब तक वे स्वयं 300 से अधिक हवन कर चुके हैं. भारत में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने हरिद्वार का भ्रमण किया, जहां उन्हें आत्मसाक्षात्कार प्राप्त हुआ और अपने पूर्व जन्म के अनुभव भी होने लगे.उन्होंने शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति का विशेष उल्लेख किया और कहा, "हम सभी के मन में शिव हैं." उन्हो...
प्रयागराज महाकुंभ : संतो के समागम में मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान

प्रयागराज महाकुंभ : संतो के समागम में मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान

देश—विदेश
समान नागरिक संहिता लागू करने पर संत समाज ने प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन प्रयागराज. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित 'समानता के साथ समरसता' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर सभी संतो ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतो को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कद...