Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
Yuva Himalaya की विकास यात्रा को मिला नया संबल: NABARD उत्तरकाशी के DDM का प्रेरणादायक दौरा

Yuva Himalaya की विकास यात्रा को मिला नया संबल: NABARD उत्तरकाशी के DDM का प्रेरणादायक दौरा

उत्तरकाशी
 आशिता डोभाल, नौगांवपहाड़ों की मेहनत, स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और किसानों की आय को नई दिशा देने के उद्देश्य से कार्यरत Yuva Himalaya के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। NABARD, उत्तरकाशी के District Development Manager (DDM) का संस्थान में आगमन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि भविष्य की संभावित साझेदारियों और ग्रामीण विकास की नई संभावनाओं का संकेत भी लेकर आया। दौरे के दौरान उन्होंने Yuva Himalaya की संपूर्ण कार्यप्रणाली का विस्तार से अवलोकन किया और विशेष रूप से एप्पल जूस उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और वैल्यू एडिशन की प्रक्रियाओं को समझा। स्थानीय संसाधनों को बेहतर उत्पादों में बदलने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे पहाड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रभावी मॉडल बताया। इस अवसर पर NABARD से जुड़े FPOs (Farmer Producer Organizations) एवं स्थानीय ...
रवांल्टा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग तेज, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रवांल्टा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग तेज, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

उत्तरकाशी
 हिमांतर | नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी की यमुना, टौंस और गंगा घाटी क्षेत्र में निवास करने वाले रवांल्टा (रवांल्टा ) समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी की यमुना, टौंस एवं गंगा घाटियों में रहने वाला रवांल्टा समुदाय अपनी विशिष्ट संस्कृति, भाषा, बोली, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक जीवन शैली के साथ लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान बनाए हुए है। समुदाय का दावा है कि उसकी सांस्कृतिक संरचना और पारंपरिक जीवन शैली जनजातीय विशेषताओं से मेल खाती है तथा संरक्षण की आवश्यकता रखती है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौह...
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को उत्तराखंड राजनीति और सार्वजनिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है। मेजर जनरल खंडूड़ी अपनी सादगी, अनुशासन, स्पष्टवादिता और ईमानदार छवि के लिए पूरे देश में सम्मानित रहे। भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद तक पहुंचने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और उत्तराखंड के विकास एवं सुशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लोकसभा सांसद, केंद्रीय मंत्री तथा दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में राज्य में सड़क, आधारभूत संरचना, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। खंडूड़ी को एक ऐसे नेता के रूप में या...
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉन्च

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉन्च

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून के जेएसआर होटल में हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉच किया गया। इस अवसर पर सीडीएस जनरल ​अनिल चौहान वर्चुअल माध्यम से जुडे। जबकि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकारों से जुड़ी आवाज़ को पिछले एक दशक से मजबूती देने वाले हिलमेल ने अपने 10 वर्ष पूरे होने पर डिजिटल चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया और हिलमेल की इस नई डिजिटल पहल को जन-जन की आवाज़ को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अपने संबोधन में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हिलमेल ने आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। पहाड़ के गांवों से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों...
चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में एक माह में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे

चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में एक माह में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट, उत्तरकाशीउत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत जनपद उत्तरकाशी स्थित पवित्र श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी आमद जारी है। 19 अप्रैल से प्रारंभ हुई यात्रा के मात्र एक माह के भीतर ही दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इससे यात्रा को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार अब तक श्री यमुनोत्री धाम में 2,62,275 तथा श्री गंगोत्री धाम में 2,58,716 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में कुल 5,20,991 श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। यात्रा के दौरान अब तक 51,068 छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु धामों तक पहुंचे हैं। रविवार को भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी...
भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पुरोला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पुरोला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, पुरोला (उत्तरकाशी)केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को विकासखंड पुरोला में जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा हाल ही में सामने आए नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और आम जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार रोजगार सृजन ...
शिक्षा और परीक्षा : साख बहाल करने का सवाल!

शिक्षा और परीक्षा : साख बहाल करने का सवाल!

शिक्षा, समसामयिक
प्रो. गिरीश्वर मिश्र शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा   मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी ‘नीट’ में पेपर लीक की ताजी घटना ने एक बार फिर पूरे देश को खास तौर पर युवा और किशोर वर्ग को झकझोर दिया है। देश भर के लाखों परीक्षार्थियों के वर्षों के परिश्रम और उनकी ख़ुद की और परिवार वालों की आशाओं और आकांक्षाओं सब पर पानी फिर गया। बड़े परिश्रम और अच्छे खासे पैसे लगा कर कोचिंग आदि से तैयारी कर परीक्षा की दहलीज पर पहुंचने के बाद कुछ थोड़े से धनलोलुप आपराधिक तत्वों की करतूत ने युवा वर्ग को बड़ा निराश किया। वे अब कुंठा और अनिश्चय के दौर में पहुँच रहे हैं। पर यह घटना किसी भी तरह आकस्मिक तो नहीं ही कही जा सकती क्योंकि पिछली परीक्षा में हुई नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच अभी ख़त्म नहीं हुई है। वह कब पूरी होगी और उसका क्या हस्र होगा किसी को नहीं मालूम । अर्थात् यह त...
उत्तरकाशी CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: सपना पंवार बनीं जिला टॉपर, जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी का शानदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: सपना पंवार बनीं जिला टॉपर, जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी का शानदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो | उत्तरकाशी Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जनपद उत्तरकाशी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। Central Board of Secondary Education के परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी की छात्रा सपना पंवार ने कला वर्ग में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तरकाशी जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।इसी विद्यालय के छात्र निखिल पंवार ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि त्रि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के छात्र रोहित घनाटा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। त्रि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जनपद मुख्यालय स्थित त्रि ऋषिराम शिक्षण संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। सक्षम ग...
उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: नो व्हीकल डे, EV पॉलिसी और वर्क फ्रॉम होम लागू

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: नो व्हीकल डे, EV पॉलिसी और वर्क फ्रॉम होम लागू

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनबुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष तथा वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, विशेष रूप से ईंधन, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के चलते भारत भी बढ़ती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान परिस्थितियों में नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग की अपील की है, जिसका जनसामान्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार तत्काल प...
भद्रासू की बेटी महक चौहान का भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन, ताशकंद में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

भद्रासू की बेटी महक चौहान का भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन, ताशकंद में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | मोरी, उत्तरकाशीमोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती भद्रासू गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक चौहान का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है। महक आगामी 16 और 17 मई को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया सेवन-ए-साइड रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने महक की सफलता को उत्तराखंड, विशेष रूप से उत्तरकाशी जनपद के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। सीमित संसाधनों के बावजूद एक दूरस्थ गांव की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना क्षेत्र की बेटियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। महक के पिता अरवेंद्र चौहान ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रही है। विद्यालयी शिक्षा के दौरान वह एथलेटिक्स प्रतिय...