उत्तरकाशी

हिमालय की अनमोल धरोहर : बद्री गाय

हिमालय की अनमोल धरोहर : बद्री गाय

उत्तरकाशी
 डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल विज्ञान शिक्षक पी एम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, धौंतरी (उत्तरकाशी) (राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान 2022)   "प्रकृति अपने प्रत्येक क्षेत्र को उसकी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार विशिष्ट जैविक संपदाएँ प्रदान करती है। हिमालय को जहाँ हिमाच्छादित पर्वत, निर्मल नदियाँ, घने वन और दुर्लभ औषधीय वनस्पतियाँ प्राप्त हुई हैं, वहीं बद्री गाय जैसी अनूठी देशी गौवंश नस्ल भी मिली है। यह केवल एक पशु नहीं, बल्कि हिमालय की संस्कृति, जैव विविधता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सतत विकास की आधारशिला है।" आज जब पशुपालन का मूल्यांकन मुख्यतः दूध उत्पादन के आधार पर किया जाता है, तब बद्री गाय जैसे देशी पशुधन का वास्तविक महत्व अक्सर अनदेखा रह जाता है। यदि केवल प्रतिदिन उत्पादित दूध की मात्रा को सफलता का मानदंड माना जाए, तो...
चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली का कहर, 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली का कहर, 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

उत्तरकाशी
  8–10 पशुपालक परिवारों की आजीविका पर संकट, राजस्व टीम मौके के लिए रवानानीरज उत्तराखंडी, पुरोलामोरी विकासखंड के फतेपर्वत क्षेत्र स्थित चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र के 8 से 10 पशुपालक परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल रवाना हो गई है। स्थानीय निवासी जगदीश सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हुई और आकाशीय बिजली गिरी। बुधवार सुबह जब पशुपालक अपने बेड़ों के पास पहुंचे तो बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उन्होंने बताया कि हादसे में गुरुदेव पुत्र मेबर सिंह, गुड्डू सिंह पुत्र मातवर सिंह, ताली राम पुत्र फते सिंह, वीरभद्र पुत्र किशन ...
बौख टीबा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा

बौख टीबा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा

उत्तरकाशी
  देहरादून में बाबा बौखनाग देव डोली के दिव्य आगमन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों ने निर्णय को बताया ऐतिहासिकहिमांतर वेब डेस्कदेहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध देव संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। श्रद्धालुओं के प्रसिद्ध आराध्य देव बाबा बौखनाग देवता के पवित्र स्थल बौख टीबा (बौखनाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बौख टीबा को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की घोषणा की। यह घोषणा देहरादून के सारथी बिहार स्थित रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड एवं अरविंद भट्ट के आवास पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के विश्वविख्यात ईष्टदेव बाबा बौखनाग देव डोली का दिव्य आगमन हुआ। ब...
पेंशन रुकी, घर अंधेरे में; चूल्हे के धुएं में कट रही वृद्धा की जिंदगी

पेंशन रुकी, घर अंधेरे में; चूल्हे के धुएं में कट रही वृद्धा की जिंदगी

उत्तरकाशी
  घुंडाड़ा गांव की वृद्धा चंद्री देवी सरकारी योजनाओं से वंचित, एसडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशनीरज उत्तराखंडी, पुरोलासरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दावों के बीच उत्तरकाशी जिले के पुरोला विकासखंड स्थित घुंडाड़ा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव की वृद्ध महिला चंद्री देवी, पत्नी स्वर्गीय जतनी लाल, वृद्धावस्था पेंशन, बिजली कनेक्शन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी बुनियादी सुविधाओं से अब तक वंचित हैं। वृद्धावस्था में अकेले जीवन व्यतीत कर रहीं चंद्री देवी ने बताया कि उनके पति और एक पुत्र का निधन हो चुका है। परिवार में कोई सहारा नहीं होने के कारण वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रही हैं। उनके अनुसार, पिछले करीब छह माह से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान भी नहीं हुआ है,...
दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पाण्डे की तलाश आठवें दिन भी जारी, हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पाण्डे की तलाश आठवें दिन भी जारी, हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशीदयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता 24 वर्षीय युवती बबीता पाण्डे की तलाश के लिए उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, भारतीय सेना, वन विभाग तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एक ओर जहां युवती की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, वहीं मामले के संभावित आपराधिक पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। खोज एवं बचाव अभियान की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार को तथा विवेचनात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट पंकज शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 की रात करीब 7...
नौगांव कृषि मंडी एक साल बाद भी बंद, काश्तकारों में बढ़ा आक्रोश

नौगांव कृषि मंडी एक साल बाद भी बंद, काश्तकारों में बढ़ा आक्रोश

उत्तरकाशी
  10 करोड़ की लागत से बनी मंडी में 16 दुकानें आवंटन की प्रतीक्षा में,टमाटर और सेब सीजन से पहले संचालन शुरू करने की मांगनीरज उत्तराखंडी | नौगांव | उत्तरकाशीरवांई घाटी के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने के उद्देश्य से नौगांव के भारी वल्ली क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि मंडी समिति का संचालन एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। मंडी भवन और उससे जुड़ी अधिकांश व्यवस्थाएं तैयार होने के बावजूद संचालन में हो रही देरी से क्षेत्र के काश्तकारों में भारी नाराजगी है। मंडी परिसर में फल एवं सब्जियों के भंडारण और विपणन के लिए निर्मित 16 दुकानें अभी तक आवंटन की प्रतीक्षा कर रही हैं। किसानों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मंडी को संचालित करने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसक...
स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर नौगांव में जनआंदोलन, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर नौगांव में जनआंदोलन, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो | नीरज उत्तराखंडी | नौगांव (उत्तरकाशी)यमुना घाटी के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में सोमवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव और यमुना घाटी के हजारों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद सीएचसी नौगांव वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों, तकनीकी कर्मचारियों और मूलभूत संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य स...
तिलाड़ी कांड की 96वीं बरसी आज: रवांई घाटी के शहीदों को नमन, ‘गढ़वाल का जलियांवाला बाग’ आज भी रुला देता है इतिहास

तिलाड़ी कांड की 96वीं बरसी आज: रवांई घाटी के शहीदों को नमन, ‘गढ़वाल का जलियांवाला बाग’ आज भी रुला देता है इतिहास

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | रवांई घाटी/उत्तरकाशीजनपद उत्तरकाशी की रवांई घाटी में यमुना नदी के तट पर स्थित तिलाड़ी मैदान आज भी उस दर्दनाक इतिहास का मौन साक्षी है, जिसने पूरे गढ़वाल को झकझोर दिया था। आज तिलाड़ी कांड की 96वीं बरसी है। 30 मई 1930 को टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपने हक-हकूकों की रक्षा के लिए एकत्रित निहत्थे ग्रामीणों पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में अनेक लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इतिहास में यह घटना ‘गढ़वाल के जलियांवाला बाग’ के नाम से दर्ज है। आज भी जब तिलाड़ी कांड का जिक्र होता है, तो रवांई घाटी के लोगों की आंखें नम हो जाती हैं और उस दिन की भयावह स्मृतियां लोगों को भीतर तक झकझोर देती हैं।वन बंदोबस्त बना आंदोलन की वजह टिहरी रियासत ने वर्ष 1927 में रवांई क्षेत्र में वन बंदोबस्त लागू किया था। इसके तहत ग्रामीणों के जंगलों पर पारंपरिक अधिकार सीम...
चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संकट: नौगांव सीएचसी में दो माह से बंद एक्सरे सेवा

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संकट: नौगांव सीएचसी में दो माह से बंद एक्सरे सेवा

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | नौगांव (उत्तरकाशी)चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर बदहाली सामने आई है। अस्पताल का एक्सरे रूम पिछले दो माह से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में तैनात आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध 17 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन अब तक शासन स्तर से उसका नवीनीकरण नहीं किया गया है। अनुबंध समाप्त होने के बाद से टेक्नीशियन बेरोजगार होकर घर बैठने को मजबूर हैं, जबकि अस्पतालों में आवश्यक जांच सेवाएं ठप पड़ी हैं।आउटसोर्स टेक्नीशियनों के अनुबंध का नवीनीकरण अभी शासन स्तर से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पिछले दो माह से एक्स...
धारी कलोगी में बैंक शाखा न खुलने पर लोगों में आक्रोश, महापंचायत की तैयारी

धारी कलोगी में बैंक शाखा न खुलने पर लोगों में आक्रोश, महापंचायत की तैयारी

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो | नौगांव (उत्तरकाशी)सहकारिता मंत्री की दो-दो घोषणाओं के बावजूद धारी कलोगी क्षेत्र में बैंक शाखा नहीं खुलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीण अब इस मुद्दे को लेकर महापंचायत बुलाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। धारी कफनौल क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी लंबे समय से बैंक शाखा खोलने की मांग कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक सुविधा उपलब्ध न होने के कारण छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें दूरस्थ कस्बों तक जाना पड़ता है। इससे किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और आम लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहकारिता मंत्री ने सार्वजनिक मंचों से दो बार धारी कलोगी में बैंक शाखा खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवा...