उत्तरकाशी

बड़कोट की यमुना पंपिंग पेयजल योजना 15 साल से अधर में, चार मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी इंतजार

बड़कोट की यमुना पंपिंग पेयजल योजना 15 साल से अधर में, चार मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी इंतजार

उत्तरकाशी
  डेढ़ दशक से बड़कोट को इंतजार, कभी सर्वे तो कभी डीपीआर में उलझी योजना; अब फिर नई डीपीआर अंतिम चरण मेंहिमांतर ब्यूरो, बड़कोट (उत्तरकाशी)चार मुख्यमंत्रियों की घोषणा और करीब डेढ़ दशक का इंतजार। इसके बावजूद बड़कोट नगर की बहुप्रतीक्षित यमुना पंपिंग पेयजल योजना सरकारी फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई है। कभी सर्वे, कभी डीपीआर तो कभी शासन की मंजूरी के फेर में योजना अटकती रही। अब जल निगम से गढ़वाल जल संस्थान पुरोला को योजना हस्तांतरित होने के बाद एक बार फिर नई डीपीआर तैयार की जा रही है। विभाग का दावा है कि डीपीआर अंतिम चरण में है और जल्द शासन को भेज दी जाएगी। बड़कोट में आबादी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ी है, लेकिन मौजूदा पेयजल स्रोत नाकाफी साबित हो रहे हैं। पुरानी पेयजल योजना के साथ नलकूप से भी आपूर्ति की जा रही है, फिर भी गर्मियों में नलों का हलक सूख जाता है। कई क्षेत्रों में ...
किम्मी गांव की बदलेगी तस्वीर, ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना में गोद, 70 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

किम्मी गांव की बदलेगी तस्वीर, ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना में गोद, 70 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

उत्तरकाशी
  बीज से बाजार तक किसानों को मिलेगी मदद, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, खरीद कैंप और भंडारण की सुविधाओं से बढ़ेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्थाहिमांतर ब्यूरो, नौगांव /उत्तरकाशी उत्तराखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कृषि उत्पादन मंडी समिति नौगांव ने महत्वपूर्ण पहल की है। ‘एक मंडी, एक गांव योजना’ के तहत मंडी समिति ने रवांई घाटी के शून्य प्रतिशत पलायन वाले किम्मी गांव को गोद लिया है। अब मंडी के सहयोग से गांव को आदर्श मंडी गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इस पहल का उद्देश्य गांव में कृषि एवं बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि उनकी सफलता से अन्य किसान...
उत्तरकाशी: रूपनौल सौड़ बुग्याल में पहली बार मनेगा बटर फेस्टिवल

उत्तरकाशी: रूपनौल सौड़ बुग्याल में पहली बार मनेगा बटर फेस्टिवल

उत्तरकाशी
  कृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को होगा आयोजन, चार पट्टियों के ग्रामीणों ने शुरू की तैयारियां; पर्यटन मानचित्र पर पहचान बनाने की उम्मीदनीरज उत्तराखंडी, नौगांव (उत्तरकाशी)उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल बटर फेस्टिवल की तर्ज पर अब बौख टिब्बा डांडा स्थित रूपनौल सौड़ बुग्याल को भी पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को पहली बार रूपनौल सौड़ बुग्याल में बटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर दशगी, भंडारस्यु, बड़कोट और पल्ली मुंगरसन्ति पट्टियों के ग्रामीणों में खासा उत्साह है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वन देवियों की पूजा-अर्चना और स्थानीय लोक परंपराओं के साथ होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ रूपनौल सौड़ की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया के पर्यटकों ...
ऊन कटाई पर्व: देवक्यारा बुग्याल से लौटीं भेड़-बकरियां, ढोल-दमाऊं और तांदी नृत्य से जीवंत हुई लोक संस्कृति

ऊन कटाई पर्व: देवक्यारा बुग्याल से लौटीं भेड़-बकरियां, ढोल-दमाऊं और तांदी नृत्य से जीवंत हुई लोक संस्कृति

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, पुरोला/मोरीउत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ पर्वतीय गांव इन दिनों सदियों पुरानी लोक परंपरा ऊन कटाई पर्व के उल्लास में डूबे हुए हैं। देवक्यारा बुग्याल सहित ऊंचाई वाले चरागाहों में करीब तीन माह तक भेड़-बकरियों और मवेशियों को चराने के बाद अगस्त-सितंबर में भेड़पालकों यानी स्थानीय बोली में ‘भेड़ाल’ की गांवों में वापसी शुरू हो गई है। पशुधन के साथ गांव लौटते भेड़ालों के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।तीन माह बाद घर लौटता है पशुधन, शुरू होती है पर्व की रौनकगर्मियों की शुरुआत के साथ मोरी क्षेत्र के कई गांवों से भेड़पालक अपने पशुधन को लेकर ऊंचे बुग्यालों और पारंपरिक चरागाहों की ओर निकल जाते हैं। देवक्यारा कुयाल और आसपास के बुग्यालों में करीब तीन माह तक भेड़-बकरियों एवं अन्य मवेशियों को चराने के बाद अब उनकी वापसी शुरू ह...
उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी अमिना की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके नवजात शिशु की भी ओसला में मौत हो गई। मां और नवजात की मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, अमिना कुछ दिनों से अपने मायके ओसला में रह रही थीं। प्रसव के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लेकर निकले, लेकिन दुर्गम रास्ते में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। अमिना की गंभीर हालत को देखते हुए हेली सेवा की व्यवस्था के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से संपर्क किया गया। विधायक की ओर से तत्काल हेली सेवा उपल...
स्वतंत्रता दिवस पर SP कमलेश उपाध्याय सहित उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर SP कमलेश उपाध्याय सहित उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो,  उत्तरकाशीस्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी एवं कर्मियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क” से सम्मानित किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड” प्रदान किया जाएगा। वहीं मुख्य आरक्षी श्रीमती बीना चौधरी को सेवा के आधार पर तथा आरक्षी श्री लायवर सिंह को विशिष्ट कार्य के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” से सम्मानित किया जाएगा।इन सम्मान को उत्तरकाशी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार यह सम्मान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली तथा सम्मानित...
उत्तरकाशी में SIR की कवायद तेज, 63,717 नोटिस जारी; 13,646 मामलों की हो चुकी सुनवाई

उत्तरकाशी में SIR की कवायद तेज, 63,717 नोटिस जारी; 13,646 मामलों की हो चुकी सुनवाई

उत्तरकाशी
  तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 61,182 मतदाताओं को नोटिस वितरित, 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ जुटे पुनरीक्षण कार्य मेंहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीनिर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तरकाशी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 63,717 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 61,182 नोटिस मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। वितरित नोटिसों में से 13,646 मामलों की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है।जिले के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ और निर्वाचन कार्मिक मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटे हैं। नोटिस प्राप्त मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों की सुनवाई की जा रही है।पुरोला में सबसे अधिक मामलों की सुनवाई विधानसभ...
पारंपरिक कृषि एवं पहाड़ी अनाजों के संरक्षण की मिसाल बनीं ‘रेड राइस लेडी’ स्वतंत्री बंधानी, मिला तीलू रौतेली सम्मान-2026

पारंपरिक कृषि एवं पहाड़ी अनाजों के संरक्षण की मिसाल बनीं ‘रेड राइस लेडी’ स्वतंत्री बंधानी, मिला तीलू रौतेली सम्मान-2026

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, नौगांव (उत्तरकाशी)उत्तराखंड की पारंपरिक कृषि, स्थानीय अनाजों के संरक्षण एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पिछले करीब दो दशकों से निरंतर कार्य कर रहीं स्वतंत्री बंधानी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए तीलू रौतेली सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। लाल चावल के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के चलते उन्हें ‘रेड राइस लेडी’ के नाम से पहचान मिली है।स्वतंत्री बंधानी का कार्य केवल लाल चावल के संरक्षण तक सीमित नहीं है। उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक एवं पोषक फसलों कोणी, चीना सहित विभिन्न मिलेट्स और स्थानीय अनाजों के संरक्षण, संवर्धन और इनके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लंबे समय से कार्य किया है। बदलते कृषि परिवेश में पारंपरिक फसलों की घटती खेती के बीच इन फसलों को बचाने और किसानों को इनके उत्पादन के लिए प्रोत्...
डाटमीर बना नशामुक्ति की मिसाल, ग्रामसभा ने शराब-चरस समेत सभी नशीले पदार्थों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

डाटमीर बना नशामुक्ति की मिसाल, ग्रामसभा ने शराब-चरस समेत सभी नशीले पदार्थों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, पुरोलाविकासखंड मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम डाटमीर ने नशामुक्त समाज की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए ग्रामसभा की आम बैठक में गांव को पूर्णतः नशामुक्त घोषित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है। ग्रामसभा ने शराब, अफीम, स्मैक, चरस, गांजा, नशीली गोलियों सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन, खरीद-बिक्री एवं सार्वजनिक रूप से नशे से जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सोमेश्वर महादेव चौक पर आयोजित ग्रामसभा की बैठक में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने एकमत होकर संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के नशे को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ताश खेलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामसभा ने यह भी तय किया कि नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाना, झगड़ा करना अथवा अभद्र व्यवहार करना पूरी तरह वर्जित होगा। ...
खास खबर : उत्तराखण्ड गौरव सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित, 30 अगस्त तक करें आवेदन

खास खबर : उत्तराखण्ड गौरव सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित, 30 अगस्त तक करें आवेदन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीउत्तराखण्ड शासन ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित "उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार" हेतु पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सम्मान उन महानुभावों को प्रदान किया जाएगा, जिनके उत्कृष्ट कार्यों से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो, राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ी हो अथवा जिन्होंने राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। जिला प्रशासन के अनुसार शासन के निर्देशानुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में अंकित तथ्यों का जिलाधिकारी से सत्यापन कराने के बाद इसे सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून-248001 के पते पर भेजना होगा।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने जनपद के पात्र व्यक्तियों, संस्...