
यादों में एक शहर
डॉ विजया सती दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से हाल में ही सेवानिवृत्त हुई हैं. इससे पहले आप विज़िटिंग प्रोफ़ेसर हिन्दी–ऐलते विश्वविद्यालय, बुदापैश्त, हंगरी में तथा प्रोफ़ेसर हिन्दी – हान्कुक यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ़ॉरन स्टडीज़, सिओल, दक्षिण कोरिया में कार्यरत रहीं. साथ ही महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, पुस्तक समीक्षा, संस्मरण, आलेख निरंतर प्रकाशित होते रहे हैं. विजया सती जी अब ‘हिमांतर’ के लिए ‘देश-परदेश’ नाम से कॉलम लिखने जा रही हैं. इस कॉलम के जरिए आप घर बैठे परदेश की यात्रा का अनुभव करेंगे.बुदापैश्त डायरी-7डॉ. विजया सतीआज उस शहर की बात जहां रहकर हम हिन्दी पढ़ा रहे थे ....
विश्व की सबसे हरी-भरी राजधानियों में एक नाम बुदापैश्त भी है. दुना नदी का बहाव इसे विशेष आकर्षण प्रदान करता है.
छोटी-छोटी पहाड़ियों के उतार-चढ़ाव पर बने लाल छत वाले मकान इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं...









