दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पहुँचा उत्तराखण्ड से भेजे गए “अमृत कलश यात्रा” का दल

दिल्ली पहुँचा उत्तराखण्ड से भेजे गए “अमृत कलश यात्रा” का दल

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली: “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल रविवार प्रातः दिल्ली पहुँचा। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग और स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया। “अमृत कलश यात्रा“ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर – निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान याद रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में “मेरी माटी मेरा“ देश महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौ...
हमास-इजरायल विवाद में नहीं किया जा सकता आंतकी संगठन का समर्थन

हमास-इजरायल विवाद में नहीं किया जा सकता आंतकी संगठन का समर्थन

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पीजीडीएवी कॉलेज में "इज़रायल-हमास विवाद, इतिहास और समाधान" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वक्ता के रूप में रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अतुल अनेजा ने विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने विषय प्रवर्तन करते हुए हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले को शांति विश्वभर में शांति के मूल्य पर दाग बताया। आगे उन्होंने कहा कि हमें शांति के लिए शक्ति का सही प्रयोग करना चाहिए। अतुल अनेजा ने इस विवाद का कारण खाड़ी देशों और मध्य एशिया में हो रहे सत्ता परिवर्तन के संघर्ष को माना, साथ ही इस्लामिक जगत में नेतृत्व का भी यह एक संघर्ष है, जिसमें ईरान अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है। इसी संदर्भ में इस विवाद को देखा जा सकता है।वहीं कमर आगा ने अपनी बात रखते हुए कह...
सीएम धामी की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शो में 19385 करोड के हुए एमओयू, हजारों लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सीएम धामी की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शो में 19385 करोड के हुए एमओयू, हजारों लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से 19385 करोड रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिन संस्थाओं से इस अवसर पर MOU हस्ताक्षरित किए गए उनमें जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी से 15000 करोड रुपए तथा यथार्थ हॉस्पिटल ने चिकित्सा में, डीएस ग्रुप फ़ूड प्रोसेसिंग में , डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने इलोक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा रेडिशन ग्रुप ने होटल व रिसोर्ट में ओबरोय ग्रुप , एस एल एम जी ने वेलनेस में, कोमयूस्म, TWI, BSS ने कुल 4385 करोड़ रूपये के एमओयू किये। एम ओ यू हस्ताक्षरित होने वाले संस्थानों में जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी, यथार्थ हॉस्पिटल चिकित्सा, ओबेरॉय ग्रुप हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट , एस एल एम जी वेलनेस, डी एस ग्रुप फूड प्रोसेसिंग, डिक्सन टेक्नोलॉजीज,  इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा...
उत्तराखंड की चार विभूतिया ‘अमृत अवार्ड-2022’ से सम्मानित

उत्तराखंड की चार विभूतिया ‘अमृत अवार्ड-2022’ से सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर
सीएम पपनैंनई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव पर संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार द्वारा घोषित 'अमृत अवार्ड- 2022' भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड के कर कमलो विभिन्न विधाओ के 75 वर्ष की आयु से ऊपर के 86 वृद्ध कलाकारों को केन्द्रीय कानून और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी  तथा अध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी डाॅ संध्या पुरेचा की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार 16 सितंबर को प्लेनरी हाल विज्ञान भवन में भव्य आयोजन आयोजित कर प्रदान किए गए। उत्तराखंड की चार विभूतियां भी उक्त 'अमृत अवार्ड- 2022' से सम्मानित हुई हैं। आयोजन के इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी अध्यक्षा डाॅ संध्या पुरेचा द्वारा मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड व संस्कृति विभाग से जुडे केन्द्रीय राज्य मंत्रियों व सम्मानित किए जा रह...
गढ़वाल हितैषिणी सभा ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. 15अगस्त 2023, 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल भवन परिसर में, सभा अध्यक्ष श्री अजयसिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखण्ड ने भारत की आजादी के संग्राम में अग्रणी भूमिका निभायी और आज भारत राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इस अवसर पर उन्होंने याद किया वीरचन्द्रसिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन व कुमाउं केसरी बद्रीदत्त पांडेय जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को. उत्तराखण्ड विश्व को वास्तविक जीवन जीने की कला सिखा रहा है. इस अवसर पर सभा कार्यकारिणी सलाहकार मंडल के सदस्य श्री यू.एस.नेगी,श्री बी.एस.नेगी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तराखण्ड मूल के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे. संगीतज्ञ कृपालसिंह रावत एवं सुन्दर लाल आर्या ने देश भक्ति के गीत की शानदार प्रस्तुती दे कर राष्ट्भक्तिमय वातावरण बना दिया, साथ ही कुछ उत्तराखण्डी गीतों की प्रस्तुती ने सभी को झूमने पर मजबूर किया. ...
स्वतंत्रता दिवस: पारम्परिक वेशभूषा में दिखे प्रवासी उत्तराखंडी

स्वतंत्रता दिवस: पारम्परिक वेशभूषा में दिखे प्रवासी उत्तराखंडी

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है.  इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया. सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखण्डवासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया. दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है. दल के सदस्यों में श्री कमल किशोर,...
न्यू इंडिया में स्वदेशी को जीवंत करता हथकरघा

न्यू इंडिया में स्वदेशी को जीवंत करता हथकरघा

दिल्ली-एनसीआर
वीरेंद्र दत्त सेमवालस्वदेशी की संकल्पना के साथ आत्मनिर्भर भारत में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर अपने कारीगरों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को निरंतर सिद्धि प्राप्त हो रही है. नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में नौवें हथकरघा दिवस समारोह का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी,श्री नारायण राणे जी और श्रीमती जरदौश सहित कई शीर्ष अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे. देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से लगभग तीन हजार से अधिक कारीगरों,बुनकरों और हथकरघा क्षेत्र से जुड़े कर्मवीरों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रधानसेवक श्री  मोदी ने कई शिल्पकारों और  बुनकरों को सम्मानित किया . देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय हथकरघा ...
अध्यात्म, शौर्य, साहस और कर्तव्यपालन देवभूमि की पहचान : कृपा शंकर

अध्यात्म, शौर्य, साहस और कर्तव्यपालन देवभूमि की पहचान : कृपा शंकर

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली : देवभूमि उत्तराखंड अपने अध्यात्म, शौर्य, साहस और कर्तव्यपालन के लिए भारत में ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है. चारधामों सहित यहां अनेकों दिव्य सिद्धपीठ हैं जो आत्मिक शांति के केंद्र हैं. देशरक्षा हेतु सीमाओं पर डटे सैनिक वीरता के पर्याय हैं तो आज भी घर और बाहर दोनों जगह पुरुषार्थ में लगी माता-बहनें शक्ति का स्रोत हैं. यह सब सात्त्विक गुण इस पावन भूमि को विरासत में मिले हैं. इसी का प्रभाव है कि आज भी देवभूमि की प्रतिभाशाली संतानें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्ता और विश्वसनीयता प्रमाणित कर रही हैं. स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन जैसे इतिहास पुरुष के पराक्रम को विद्यालयी पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी अपने महान पूर्वजों के यश से परिचित हो सके. ये विचार गढ़वाल भवन, झंडेवालान नई दिल्ली में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर आयोजित  कार्यक्रम में वरेण्...
पंतनगर जनवाणी : ‘दादी मां का बटुआ’ कार्यक्रम  को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पंतनगर जनवाणी : ‘दादी मां का बटुआ’ कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

दिल्ली-एनसीआर
राष्ट्रीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित सामुदायिक रेडियो (community radio) सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो पंतनगर जनवाणी के कार्यक्रम दादी मां का बटुआ को प्रोमोटिंग लोकल कल्चर अवार्ड के तहत 9वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार (तृतीय) से सम्मानित किया गया. यह सम्मान राष्ट्रीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित सामुदायिक रेडियो सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल को प्रदान किया गया. दादी मां का बटुआ कार्यक्रम अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डा. शिवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में पंतनगर जनवाणी की टीम द्वारा तैयार किया गया था. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के बीच जड़ी बुटियों की महत्ता और शनैः श...
लोकरंग सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ

लोकरंग सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ

दिल्ली-एनसीआर
"लोकरंग सांस्कृतिक व साहित्यिक उत्थान समिति", शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित लोकरंग सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ आज रविवार 9 जुलाई, में सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, सी-ब्लाॅक, शालीमार गार्डन में क्षेत्र की पूर्व पार्षद व समाज सेवी श्रीमती सुनीता रावत रेड्डी जी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा उत्तराखण्ड के पारम्परिक शकुनाखर (मांगल गीत) के साथ हुआ.शकुनाखर को उमा पाण्डेय, नीमा अकोलिआ, मधु बहुखंडी व गायत्री घुघत्याल ने अपने स्वरों मे पिरोया.आगामी तीन माह तक चलने वाली यह सांस्कृतिक कार्यशाला प्रत्येक रविवार आयोजित की जाएगी जहां कलाकारों को उत्तराखण्ड के लोक कला, लोक नृत्य-संगीत, लोक भाषा, लोक कथा व लोक नाट्य की बारिकियां विभिन्न कला विशेषज्ञों द्वारा सीखायी जाएंगी. मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता रावत रेड्डी ने आयोजक टीम की सराहना करते...