दिल्ली-एनसीआर

बैसाखी बिखोत पर राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह

बैसाखी बिखोत पर राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली : ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा बैसाखी, विखोत,बिहू और पुलंथू पर्व के अवसर पर नई दिल्ली के प्रेस क्लब में  राष्ट्रगौरव सम्मान अर्पण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का विषय प्रवर्तन करते हुए  अतिविशिष्ट अतिथि नागरी लिपि परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री और ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पदाधिकारी डॉ.हरि सिंह पाल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिकता हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है. हमारे पर्व त्योहार अलग नामों से जाने जाते हैं लेकिन इनके पीछे सोच कहीं न कहीं परंपरा और प्रकृति से जुड़ती दिखती है. वरिष्ठ पत्रकार और पर्वतीय लोकविकास समिति के उपाध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि समिति प्रतिवर्ष विखोत पर्व पर विशेष आयोजन करती है,इस बार लोकभाषा संरक्षण और लोकपर्वों की मान्यता पर फोकस है. पहाड़ की विडंबना ये है कि दिल्ली की सरकार तक ने यहां गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनस...
उत्तराखंडी बच्चे अब दिल्ली में सीखेंगे लोक वाद्य और नाटक!

उत्तराखंडी बच्चे अब दिल्ली में सीखेंगे लोक वाद्य और नाटक!

दिल्ली-एनसीआर
गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी भाषाओं के साथ इस बार नाटक और लोकगीत की विद्या भी सिखाई जायेगी – डॉ. विनोद बछेती बच्चों के पास मातृभाषा में सुनने और बोलने के अवसर तो रहते हैं, पर सुनने-सुनाने के लिए शैक्षिक सामग्री का अभाव रहता है. यदि बच्चे की मातृभाषा को प्रारम्भिक स्तर पर उसकी शिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाये तो वह तेजी से सीखता है. मातृभाषा में सीखना और सिखाना बच्चे के लिए कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण होता है. मां अपनी भाषा में जो सिखाती है उसे बच्चा आसानी से खुशी-खुशी सीखता है. अपने परिवार समाज से बच्चा बहुत कुछ ज्ञान सहजता और सरलता से अर्जित करता है जिसका माध्यम मौखिक मातृभाषा ही होती है. उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच लगातार बच्चों को लोक भाषाएं सिखाने का काम कर रहा है. उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच ने पिछले वर्ष उत्तराखंड की लोक भाषाएं सीखने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कि...
पर्वतीय लोकविकास समिति का 19वां स्थापना दिवस और पत्रकार डॉ.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति सभा

पर्वतीय लोकविकास समिति का 19वां स्थापना दिवस और पत्रकार डॉ.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति सभा

दिल्ली-एनसीआर
Himantar Webdeskनई दिल्ली के प्रेस क्लब में पर्वतीय लोकविकास समिति ने अपने 19 वें स्थापना दिवस समारोह में शीर्ष पत्रकार, हिन्दी भाषा के योद्धा और अपने संरक्षक प्रो.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति में एक चर्चा गोष्ठी आयोजित की जिनमें वैदिक जी से जुड़े बुद्धिजीवियों और उनके साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने जीवंत स्मरण प्रस्तुत कर वैदिक जी की हिन्दी सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया. स्मृतिसभा में उपस्थित लोगों ने डॉ.वेदप्रताप वैदिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तो आचार्य महावीर नैनवाल ने शांतिपाठ किया. स्मृति सभा का विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के शोध प्रबंध को हिंदी में न केवल लिखना बल्कि एक राष्ट्रीय बहस के बाद उसे स्व...
विश्व पुस्तक मेला: आंखों देखी, हकीकत और अफसाना… 

विश्व पुस्तक मेला: आंखों देखी, हकीकत और अफसाना… 

दिल्ली-एनसीआर
ललित फुलारा इस बार विश्व पुस्तक मेले में सबसे अधिक धार्मिक साहित्य बिका है, चाहे कोई प्रकाशक कुछ भी दावा कर ले. हिन्दी का बड़े से बड़ा प्रकाशक, उतनी भीड़ नहीं जुटा पाया, जितना बिना प्रचार के गीता प्रेस गोरखपुर की स्टॉल पर जुटी रही. नई हिन्दी के नाम पर 'हिंद युग्म' ने सेलिब्रिटी लेखकों को बुलाकर युवाओं को लुभाने की अच्छी कोशिश की, पर यह बात सही है कि इस प्रकाशक के पास नॉन-सीरियस  पाठकों की ही भीड़ रही, चाहे भौकाल कुछ भी हो. प्रबुद्ध लेखकों के कदम उधर एक बार भी नहीं पड़े. हिन्दी के नाम पर अभिनेता मानव कौल को घंटों बैठाकर युवाओं के बीच कुछ प्रतियां तो बेची जा सकती हैं, पर हिन्दी के परिपक्व पाठकों के बीच वो विश्वसनीयता हासिल नहीं की जा सकती जो राजकमल, वाणी, पेंगुइन, प्रभात, यश, सेतु एवं कुछ अन्य प्रकाशकों के पास है. बुक फेयर में कुछ ऐसे लेखकों के पास कॉलेज के विद्यार्थियों की भीड़ रही, जिन्...
मातृभाषा का सवाल भाषा से ज्यादा लिपि और माध्यम का सवाल है

मातृभाषा का सवाल भाषा से ज्यादा लिपि और माध्यम का सवाल है

दिल्ली-एनसीआर
मेहर, निशा, आकांक्षा एवं राज, नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर रामजस महाविद्यालय, एक सप्ताह का 'मातृभाषा अमृतोत्सव' आयोजित करने जा रहा है. 21 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस मातृभाषा अमृतोत्सव में भारत की सभी भाषाओं पर भाषाविदों के साथ मातृभाषा में शिक्षा एवं शिक्षण की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार विमर्श होगा.  इस वैचारिक मंथन का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस यानि 21 फरवरी को रामजस महाविद्यालय के सभागार में हुआ. रामजस कॉलेज के सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता रामजस महाविद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रीतम शर्मा ने की और वक्ता के रूप में डॉ. राकेश सिंह (पूर्व सलाहकार, भारतीय भाषा समिति) एवं प्रो. चौडुरी उपेंद्र राव (पूर्व अध्यक्ष, संस्कृत एवं प्राच्यविद्या अध्ययन केंद्र, जेएनयू) ने अपने विचार रखे.कार्यक्रम का आरम्भ प्रा...
2024 तक दिल्ली के हर घर में होगा बजरंगी: विश्व हिंदू परिषद

2024 तक दिल्ली के हर घर में होगा बजरंगी: विश्व हिंदू परिषद

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीविश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांत द्वारा प्रांतीय बैठक का आयोजन दिल्ली के मयूर विहार स्थित उत्तरा गुरुवायुरप्पन मंदिर में 7 व 8 जनवरी 2022 को किया गया. इस बैठक में बड़ी संख्या में दिल्ली विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और इस बैठक को सफल बनाया.  2024 तक दिल्ली के हर घर में एक बजरंगी हो, यह संकल्प विश्व हिंदू परिषद दिल्ली की इस दो दिवसीय अर्धवार्षिक बैठक में लिया गया. इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने खचाखच भरे हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं ने प्रभु श्री राम की जन्मभूमि के लिए बलिदान दिया, इसी की परिणति है कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. दिल्ली का कोई भी हिंदू अपने आप को अकेला महसूस ना करें. एक बड़ा तबका हिंदुओं के खिलाफ गलत नैरेटिव बनाने के लिए कार्य करता है. टु...
सलेकचंद जैन स्मृति सम्मान से होंगे सम्मानित युवा कवि-पत्रकार जगमोहन ‘आज़ाद’

सलेकचंद जैन स्मृति सम्मान से होंगे सम्मानित युवा कवि-पत्रकार जगमोहन ‘आज़ाद’

दिल्ली-एनसीआर
वियतनाम में आयोजित होने वाले 20वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन में प्रतिभाग करेंगेहिमांतर वेबडेस्क, नई दिल्लीदक्षिणपूर्व एशिया के खूबसूरत देश वियतनाम (हनोई,हो ची मीन्ह) में इस वर्ष 13 से 23 दिसंबर तक 10 दिवसीय 20वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. वियतनाम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भारत से लगभग चालीस ख्यातनाम साहित्यकारों,बुद्धिजीवी और समाज से जुड़े विभिन्न प्रबुद्धजनों का दल सहभागिता कर रहा है. इस सम्मेलन में 14 लेखकों की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित कृतियों का विमोचन किया जाएगा. साथ ही जनतंत्र का भविष्य, सांस्कृतिका, कथा,व्यंग्य, लघुकथा, कविता पर संगोष्ठी एवं राज्यवार गीत-नृत्य-संगीत की प्रस्तुति का आयोजन भी होगा. वियतनाम में आयोजित होने वाले 20वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में उत्तराखंड से वरिष्ठ लेखक डॉ.हरिसुमन बिष्ट,डॉ.पुष्पा जोशी और युवा कवि-...
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पहली पुण्यतिथि पर तीनों सेनाओं ने उन्हें याद किया

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पहली पुण्यतिथि पर तीनों सेनाओं ने उन्हें याद किया

दिल्ली-एनसीआर
एनएसए अजीत डोभाल ने जनरल बिपिन रावत के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘महायोद्धा की महागाथा’ का किया लोकार्पणहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीआकाश एयर फोर्स मेस, नई दिल्ली (निकट इंडिया गेट) में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप उनके व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘महायोद्धा की महागाथा’ का लोकार्पण हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं विशिष्ट अतिथि वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे, एयर मार्शल संदीप सिंह और एयर मार्शल बी आर कृष्णा तथा जनरल रावत की सुपुत्री तारिणी रावत उपस्थित थे. इस अवसर पर श्रीमती मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर, ग्रुप कैप्टेन वरूण सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाडर लीटर कुलदीप सिंह, जेडब्लूओ आर पी दास, जेडब्लूओ प्रदीप, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, लां...
हुनर को मिला मंच और सपनों को लगे पंख

हुनर को मिला मंच और सपनों को लगे पंख

दिल्ली-एनसीआर
सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था सार्थक प्रयास के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दी प्रस्तुति, 'दृष्टि का हुआ लोकार्पण'हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीसचमुच प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. यह बात एक बार फिर साधनविहीन बच्चों ने सही साबित की. इन बच्चों को जब मंच मिला तो इन्होंने एक से बढ़कर एक ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए कि सभागार में बैठा हर व्यक्ति तारीफ किए बगैर नहीं रह पाया. मौका था सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘ *सार्थक प्रयास’ के 12वें स्थापना दिवस का. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिन्दी भवन में संस्था के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इस अवसर संस्था की वार्षिक स्मारिका ‘दृष्टि’ का लोकार्पण भी किया गया. इस समारोह में अल्मोड़ा जनपद के चैखुटिया और वसुंधरा के बच्चों ने बहुत उत्साह और आत्मविश्वास से अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया.संस्था के अध्यक्ष उमेश चंद्र पन्त ने बताया...
रचना दिवस महोत्सव: त्रिभुवन गिरी व दीप पाण्डेय सहित 6 कलाकार हुए सम्मानित

रचना दिवस महोत्सव: त्रिभुवन गिरी व दीप पाण्डेय सहित 6 कलाकार हुए सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर
मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वावधान में चल रहे "रचना दिवस महोत्सव" के पाँचवे दिन के कार्यक्रम लोक गायक मोहन उप्रेती जी की स्मृति में आयोजित किए गए. कार्यक्रम लोक संगीत की स्वर लहरियों से सरोबार रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट शेखर लकचौरा, प्रधानाचार्य शारदा पब्लिक स्कूल विनिता लकचौरा और जाने माने लोक गायक दिवान कनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. किरन पंत ने वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, उसमें उपरांत छोलिया कलाकारों ने सुन्दर प्रस्तुति दी. शेखर लकचौरा ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं. विशिष्ट अतिथि दिवान कनवाल ने मोहन उप्रेती के साथ के संस्मरण सुनाते हुए संस्था के द्वारा पिछले 22 वर्षों से चल रहे "रचना दिवस महोत्सव" की सराहना की. इस वर्ष के सम्मान समारोह में "समिति सम्मान...