दिल्ली-एनसीआर

स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

दिल्ली-एनसीआर
76 वर्षों से बदहाल टिहरी को केवल छला गया और सौतेला व्यवहार हुआ उपेक्षित टिहरी की अनदेखी और बदहाली पर प्रधानमंत्री को श्वेतपत्र देगी पर्वतीय लोकविकास समितिहिमांतर ब्यूरो | नई दिल्लीप्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों,बुद्धिजीवियों और सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से स्वाधीनता सेनानी और टिहरी के मुक्तिनायक अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी करने की माँग की। पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में 84 दिन तक भूख हड़ताल करने वाले एकमात्र क्रांतिकारी और अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को केवल टिहरी राजशाही का बागी बताकर स्वाधीनता समर के इतिहास में स्वातंत्र्यवीर सावरकर का नाममेट कर दिया गया। टिहरी राज परिवार और कांग्रेस के इशारे पर कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने श्रीद...
हिमालयी संकट पर मंथन: सतत विकास और इको-टूरिज्म को लेकर वैश्विक संगोष्ठी आयोजित

हिमालयी संकट पर मंथन: सतत विकास और इको-टूरिज्म को लेकर वैश्विक संगोष्ठी आयोजित

दिल्ली-एनसीआर
 हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीमोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन (Molyar Resource Foundation) ने साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय (यूके) के सहयोग से “हिमालय में सशक्तिकरण : सतत विकास और इको-टूरिज्म” विषय पर एक उच्च स्तरीय बहुविषयक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में प्रमुख शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, विचारकों एवं सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा हिमालयी क्षेत्र के सामने उपस्थित बढ़ती पारिस्थितिक, विकासात्मक और सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि वर्तमान दोहनकारी सामूहिक पर्यटन मॉडल के स्थान पर उत्तरदायी, समुदाय-केंद्रित और पर्यावरणीय रूप से संतुलित विकास मॉडल अपनाया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जो ज्ञान, सामंजस्य और सामूहिक प्रगति का प्रतीक ह...
पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत क्लब’ के तहत ‘लक्ष्य 2047’ पर मंथन

पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत क्लब’ के तहत ‘लक्ष्य 2047’ पर मंथन

दिल्ली-एनसीआर
 हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीविकसित भारत-2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने ‘लक्ष्य 2047’ शीर्षक से एक दिवसीय यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में ‘हुनर बाजार’ का आयोजन भी किया गया, जिसके तहत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी में हस्तशिल्प से लेकर विविध प्रकार के क्राफ्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे. इसके अलावा, छोटे व्यवसायियों और स्टार्टअप से जुड़े उद्यमियों ने भी अपने-अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए.विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका और दृष्टिकोण को समझने के उद्देश्य से ‘नीति-2047’, ‘भारत दर्शन’ और ‘युवा वाणी’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए. ‘नीति-2047’ के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 20 कॉलेजों के विद्यार्थिय...
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नाद योग की गूंज, डॉ. नवदीप जोशी ने बताया आधुनिक जीवन का रामबाण समाधान

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नाद योग की गूंज, डॉ. नवदीप जोशी ने बताया आधुनिक जीवन का रामबाण समाधान

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीगढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नाद योग चिकित्सा को आधुनिक समय की प्रभावी उपचार पद्धति के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध योगगुरु डॉ. नवदीप जोशी ने नाद योग के बहुआयामी लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. जोशी ने बताया कि नाद योग, जो ध्वनि और कंपन पर आधारित प्राचीन ध्यान पद्धति है, आज के दौर में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोग इसके अभ्यास से लाभान्वित हो सकते हैं।   बच्चों में बढ़ती चिड़चिड़ापन, बेचैनी और हाइपरएक्टिविटी जैसी समस्याओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि नाद योग के नियमित अभ्यास से इन स्थितियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, तनाव और मानसिक अस्थिरता के समाधान...
शिवाजी कॉलेज में ‘शतावरी’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, आयुर्वेदिक विरासत के पुनर्जीवन पर जोर

शिवाजी कॉलेज में ‘शतावरी’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, आयुर्वेदिक विरासत के पुनर्जीवन पर जोर

दिल्ली-एनसीआर
 हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित शिवाजी कॉलेज में 16–17 मार्च को “शतावरी: भारत की आयुर्वेदिक विरासत का पुनर्जीवन” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह सम्मेलन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा प्रायोजित था। सम्मेलन की मुख्य थीम आयुष मंत्रालय की राष्ट्रीय पहल “शतावरी—बेहतर स्वास्थ्य के लिए” से जुड़ी थी, जिसका उद्देश्य शतावरी जैसे औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वैज्ञानिक शोध को प्रोत्साहित करना तथा सतत कृषि को बढ़ावा देना है। शतावरी भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली एक महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पति है।   कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शिवाजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की सफलता, मह...
कल्याणी महिला सम्मान से सम्मानित हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीना नेगी, दिल्ली में आयोजित समारोह में पहाड़ की प्रतिभाओं का सम्मान

कल्याणी महिला सम्मान से सम्मानित हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीना नेगी, दिल्ली में आयोजित समारोह में पहाड़ की प्रतिभाओं का सम्मान

दिल्ली-एनसीआर
आशिता डोभाल, नई दिल्लीपहाड़ की बात हो और पहाड़ की नारी के संघर्ष की चर्चा हो, तो किसी भी कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाती है. इसी उद्देश्य के साथ कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा दिल्ली के गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड में पहाड़ की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को “कल्याणी महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया. इस पहल की शुरुआत संस्था की संस्थापक बबीता नेगी ने की है. संस्था पिछले सात वर्षों से पहाड़ के अलग-अलग जिलों से प्रतिभाशाली महिलाओं को खोजकर उन्हें एक मंच पर लाकर सम्मानित कर रही है. इस वर्ष असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीना नेगी को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्याणी महिला सम्मान से नवाजा गया. इसके अलावा रुद्रप्रयाग (मक्कू) की सरोजनी मैठाणी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में, रामनगर की भारती को कला के क्षेत्र में, लीला पायल को कुमाऊनी संगीत के ...
जनरल बिपिन रावत का थिएटर कमांड सपना जल्द होगा पूरा: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

जनरल बिपिन रावत का थिएटर कमांड सपना जल्द होगा पूरा: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली-एनसीआर
  जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 5वां सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर आयोजितहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदेश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की 68वीं जयंती के अवसर पर जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली के कांस्टीट्शन क्बल आफ इंडिया में पाँचवें सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उनके जीवन, नेतृत्व और सैन्य दृष्टिकोण पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें उनके योगदान और ...
सामाजिक सौहार्द का सेतु बना स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

सामाजिक सौहार्द का सेतु बना स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

दिल्ली-एनसीआर
 हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टीचर T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन खेल भावना और सौहार्द का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला. टूर्नामेंट के अंतर्गत आज का पहला लीग मुकाबला रामानुजन कॉलेज एवं शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) के मध्य पीजीडीएवी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. मैच में टॉस जीतकर शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रामानुजन कॉलेज की टीम ने 20 ओवरों में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से अभिषेक ने 29 रन (19 गेंद), अभय पांडेय ने 23 रन तथा शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की ओर से अरुण अवाना ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट और  23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. परंतु शहीद भगत सिंह कॉलेज (प्रातः) की टीम 20 ओवरों म...
पीजीडीएवी कॉलेज में शुरू हुआ द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट–2026

पीजीडीएवी कॉलेज में शुरू हुआ द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट–2026

दिल्ली-एनसीआर
  उद्घाटन मैच में ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (संध्या) की रोमांचक जीत, दूसरे मुकाबले में मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने दर्ज की शानदार विजयहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) (PGDAV College (Morning) में आज द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एन. के. कक्कड़ (पूर्व डूटा अध्यक्ष एवं एडवाइजर, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बड्डी), विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर वी. एस. नेगी (डूटा अध्यक्ष) तथा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर दरविंदर कुमार उपस्थित रहे. समारोह में वक्ताओं ने शिक्षकों के जीवन में खेलों की महत्ता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया.टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शहीद भगत सिंह कॉलेज (स...
विकसित भारत संकल्प क्लब द्वारा बसंत पंचमी पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

विकसित भारत संकल्प क्लब द्वारा बसंत पंचमी पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

दिल्ली-एनसीआर
 मेहक, नई दिल्लीमहाविद्यालय के विकसित भारत संकल्प क्लब द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीन विशेष कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। संपूर्ण महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण, सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों की शुरुआत पतंग सजावट प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पतंगों को आकर्षक ढंग से सजाया तथा उन पर सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरक संदेश और नारे अंकित किए। छात्रों ने अपनी कलात्मक क्षमता एवं विचारशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ...