
अक्ल की महिमा
कहानीफकीरा सिंह चौहान ‘स्नेही’एक बार एक बालक ने अपनी मां से पूछा “मां” तुम क्यों रो रही हो? मां ने बड़े करूण भाव से कहा, “बेटा तू अभी नादान है. तू मेरे हृदय की पीड़ा को अभी महसूस नहीं कर सकता है. "बालक ने अनायास ही पूछा, “आखिर क्यों मां?” मां ने स्नेह पूर्वक कहा, 'बेटा तूझे अभी अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं है, क्योंकि तेरे अंदर अभी अक्ल पैदा नहीं हुई है.” जिज्ञासावंश बालक ने पूछा, “अक्ल कहां से पैदा होती है मां?” माता निरुत्तर हो गई.
बालक की जिज्ञासा इस प्रश्न के प्रति बढ़ती गई कि आखिर अक्ल कहां से पैदा होती है? एक दिन बालक अचानक राजा के बगीचे में चला गया. जहां राजा सुबह के समय भ्रमण हेतु आया करता था. बालक ने नम्रता पूर्वक राजा से पूछा, "महाराज! आप हमारे राजा है. आपके पास हर समस्या का समाधान है तथा हर प्रश्न का उत्तर है. यदि आज्ञा हो तो मैं एक प्रश्न पूछूं? राजा ने कहा , अवश्य ...









