
दु:खद खबर : आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि का लाल शहीद
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद
आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रही थी मुठभेड़नैनीताल: देवभूमि के लिए दुखद खबर है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद हो गया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है। आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के नैनीताल के खैरना निवासी संजय ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं। संजय कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हुए हैं।
संजय की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजय की शहादत की खबर सुनकर आसपास के गांव के लोग उनके घर में जुटना शुरू हो गए...








