नैनीताल : गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की मौत की खबर!

0
7

नैनीताल :  ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है।

ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर ने सूचना दी कि पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here