पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश “इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में होंगे शामिल

Baalendu Praakash

 

  • हिमांतर ब्यूरो | रुद्रपुर/देहरादून

प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश को उत्तराखण्ड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 27 मई 2026 को Hyatt Centric Dehradun में आयोजित किया जाएगा।

इंडिया न्यूज़ मंच द्वारा आयोजित इस विशेष कॉन्क्लेव का विषय उत्तराखण्ड ड्राइविंग एक्सीलेंस: लीडरशिप, इनोवेशन एंड ग्रोथ” रखा गया है। कार्यक्रम में मीडिया, शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता प्रस्तावित है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वैद्य बालेंदु प्रकाश आयुर्वेद चिकित्सा, विशेष रूप से अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) सहित दीर्घकालिक रोगों के आयुर्वेदिक प्रबंधन एवं शोध आधारित उपचार पद्धतियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। कॉन्क्लेव के दौरान वे भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, समग्र स्वास्थ्य, नवाचार तथा उत्तराखण्ड के विकास में आयुर्वेद की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

उनकी सहभागिता को आयुर्वेद, शोध-आधारित चिकित्सा तथा समन्वित स्वास्थ्य प्रणाली की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कॉन्क्लेव उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, नेतृत्व, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद का मंच बनेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *