
भारतराष्ट्र का गुणगान रवींद्रनाथ टैगोर का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’
गुरुदेव रवींद्र की पुण्यतिथि पर विशेषडॉ. मोहन चंद तिवारीआज 7 अगस्त को गांधी जी को 'महात्मा' का सम्मान देने वाले कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार रवींद्रनाथ टैगोर की 80वीं पुण्यतिथि है. 7 अगस्त 1941 को गुरुदेव का निधन हो गया था. वे ऐसे मानवतावादी विचारक थे, जिन्होंने साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी मौलिक प्रतिभा का परिचय दिया. रवींद्रनाथ टैगोर भारत ही नहीं एशिया के प्रथम व्यक्ति थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें 1913 में उनकी कृति 'गीतांजली' के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. कहा जाता है कि नोबेल पुरस्कार गुरुदेव ने सीधे स्वीकार नहीं किया. उनकी ओर से ब्रिटेन के एक राजदूत ने पुरस्कार लिया था और फिर उनको दिया था.
टैगोर ने कविता, साहित्य, दर्शन, नाटक, संगीत और चित्रकारी समेत कई विधाओं में अपनी मौलिक प्रतिभा का ...









