Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
चीन : यहां सामने आए 56 हजार मामले, क्या फिर लौट रहा कोरोना?

चीन : यहां सामने आए 56 हजार मामले, क्या फिर लौट रहा कोरोना?

उत्तराखंड हलचल
चीन में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है। सिंगापुर में कोरोना के मामले 56 हजार के पार चले गए हैं।कोरोना एक बार फिर डरा रहा है। चीन में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है। दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। वहीँ, सिंगापुर में कोरोना के मामले 56 हजार के पार चले गए हैं। यह आंकड़े बीते हफ्ते के हैं। उससे पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 32 हजार था। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते हफ्ते में देश में कोरोना के मामलों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है। ऐसे में कहा जा रहा है की क्या कोरोना फिर से लौट रहा है? मास्क पहनने की सलाह सिंगापुर की सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है। अगर लोग बीमार नहीं हैं तब...
विजय दिवस: शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस: शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हलचल
विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।बता दें हर साल की तरह 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। सीएम धामी ने विजय दिवस के मौके पर गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें सीएम धामी आज शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को याद कर हम लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वही दिन है जब भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। आज का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। ...
उत्तराखंड : इतनी ऊंचाई पर नजर आया बाघ, वन विभाग भी हैरान

उत्तराखंड : इतनी ऊंचाई पर नजर आया बाघ, वन विभाग भी हैरान

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : वन विभाग अब तक जिस बात को नामुमकिन बता रहा था, उस पर अब खुद वन विभाग ने मुहर लगा दी है। अपने तरह के पहली घटना सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। तीन दिन पहले जागेश्वर में 6 हजार फीट की ऊंचाई पर बाघ देखे जाने के बाद वन विभाग के अधिकारी और जानकार हैरान थे। इतने ठंडे इलाके में बाघ के देखे जाने को वन विभाग नामुमकिन बता रहा था। लेकिन, घटना के 3 बाद ही एक बार फिर बाघ नजर आया है। अबकी बार बाघ 7 हजार फीट की ऊंचाई पर नजर आया है।जागेश्वर के शौकियाथल में छह हजार फुट की ऊंचाई पर बाघ नजर आने के ठीक तीन दिन बाद सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित अल्मोड़ा जिले के बिनसर में फिर बाघ दिखा है। बिनसर में बाघ की चहलकदमी को डीएफओ ने खुद अपने कैमरे में कैद किया है। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि क्षेत्र में बाघ सक्रिय है। पहली बार प्रदेश में बाघ की इतनी ठंड वाले इलाके में सक्रियता से वन वि...
उत्तराखंड : तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड : तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : राजधानी  तेज रफ़्तार से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रात के वक्त अक्सर वाहन तेज रफ़्तार में चलते हैं, जी वजह से हादसे हो जाते हैं। गुरूवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पटेलनगर में एक तेज रफ्तार थार ने पैदल युवक को कुचल दिया तो वहीं जीएमएस रोड पर एक कार ने साइकिल सवार को रौंद डाला। हादसे के बाद से लोगों में आक्रोश है।पटेल नगर में तेज रफ्तार थार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक ने मौके से वाहन को भगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। जहां एक ओर पटेल नगर में थार ने युवक को कुचल...
उत्तराखंड : CM धामी ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, इन मसलों पर की चर्चा

उत्तराखंड : CM धामी ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, इन मसलों पर की चर्चा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : CM पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान CM धामी ने उनसे उत्तराखण्ड के विकास संबंधी विभिन्न विषयों की चर्चा की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण से गुरूवार शाम को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।...
उत्तराखंड: दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी, 11 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड: दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी, 11 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार ने दायित्वधारियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें BJP के 11 और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, देवेन्द्र भ...
संसद की सुरक्षा में सेंध, अब तक 6 गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध, अब तक 6 गिरफ्तार

देश—विदेश
संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स अचानक सदन में कूद गए। इस दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान दोनों शख्स कूदते-फांदते स्पीकर की ओर बढ़ रहे थे। फिर सदन के बीच में से पहुंचकर एक शख्स ने जूते मं कुछ चीज निकालकर संसद को धुआं-धुआं कर दिया। यह धुआं पीले रंग का था। इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सदन में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला नीलम है, बाकी अमोल, मनोरंजन और सागर है। पुलिस ने बताया कि नीलम और अमोल संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। मनोरंजन और सागर लोकसभा सदन में घुस गए थे, जिनमें से एक ने पीले रंग का गैस कनस्तर का उपयोग किया था और सदन को धुआं-धुआं कर दिया था। पुलिस सभी को उठाकर संसद मार्ग थाना ले ...
भिलंगना क्षेत्र विकास समिति दिल्ली में मनाएगी भिलंगना घाटी महोत्सव

भिलंगना क्षेत्र विकास समिति दिल्ली में मनाएगी भिलंगना घाटी महोत्सव

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के साथ दिल्ली में रह रहे प्रवासियों के कल्याण हेतु स्थापित भिलंगना क्षेत्र विकास समिति सतत प्रयत्नशील है। अपनी गौरवमय स्थापना के 28 वें वर्ष में समिति राजधानी दिल्ली में रविवार,31 दिसंबर 2023 को दोपहर 1.30 बजे से भव्य 'भिलंगना घाटी महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में जहां विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भिलंगना गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,गढ़वाली भाषा काव्य पाठ, भिलंगना घाटी के छात्र-छात्राओं द्वारा ऐतिहासिक 'जीतू बगड्वाल नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति और बाल प्रतिभाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सामूहिक भोज प्रमुख आकर्षण होंगे।अपनी ढाई दशक की गौरवमय यात्रा में समिति ने लक्ष्य रखा है कि भिलंगना प्रखंड की सभी घाटियों और पट्...
उत्तरकाशी: देवलांग महापर्व मड़केश्वर मंदिर में हवन के संपन्न

उत्तरकाशी: देवलांग महापर्व मड़केश्वर मंदिर में हवन के संपन्न

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। रवांई घाटी के गैर बनाल में देवलांग का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। देवलांग का यह पर्व रवांई घाटी की बनाल पट्टी के गैर गांव में राजा रघुनाथ मंदिर में मनाया जाता है। देवलांग उत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ा। रात भर ग्रामीण देवलांग के पारंपरिक गीतों पर नाचते रहे। बुधवार सुबह पौ फटने के साथ देवलांग को खड़ा प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद देवलांग उत्सव में हजारों श्रद्धालु झूम उठे। देवलांग उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में रवांई के खास त्योहार में शामिल है। जो आज भी अपनी पौराणिकता को समेटे हुए है। इस पर्व को मनाने की परंपराएं ही इसे खास बनाती है। यूं तो इस उत्सव की तैयारियां एक माह पहले से हो जाती हैं। परंतु इस उत्सव की तिथि मंगसीर अमावस्या है।यानि मंगलवार की सुबह (12 दिसंबर की रात 13 दिसंबर की सुबह) को देवलांग उत्सव शुरू हुआ। इस उत्सव की तैयारियों के सभी क...
उत्तरकाशी : धूमधाम से मनाई गई मंगसीर बग्वाल, इसलिए मनाया जाता है त्योहार

उत्तरकाशी : धूमधाम से मनाई गई मंगसीर बग्वाल, इसलिए मनाया जाता है त्योहार

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: दिपावली के एक महीने बाद ऐतिहासिक मंगसीर दिवाली बनाई जाती है। उत्तरकाशी में सोमवार को धूमधाम से मंगसीर दिवाली मनाई गई।दीवाली के एक महीने बाद उत्तरकाशी में पारम्परिक और ऐतिहासिक दीपावली मनाई जाती है। जिसे मंगसीर बग्वाल के नाम से जाना जाता है। सोमवार को उत्तराकाशी में मंगसीर बग्वाल के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगसीर बग्वाल गढ़वाल के वीर सेनापति माधो सिंह भंडारी के युद्ध जीतकर घर आने की खुशी में मनाी जाती है। साल 1627-28 के बीच गढ़वाल नरेश महिपत शाह का शासन था। उनके शासनकाल के दौरान गढ़वाल में आकर तिब्बती लुटेरे लूटपाट करते थे। इस पर राजा ने अपने सेनापति को उनसे युद्ध के लिए भेजा। जिसमें माधों सिंह भंडारी की सेना ने तिब्बतियों के छक्के उड़ा दिए। इस एतिहासिक जीत और माधो सिंह भंडारी के घर लौटने की खुशी में राजा के द्वारा मंगसीर बग्वाल मनाई गई। तब से और आज तक ये बग्वाल...