
उत्तरकाशी: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, पहले दिन इन्होंने मारी बाजी
दिगबीर बिष्ट उत्तरकाशी : जिला युवा कल्याण विभाग उत्तरकाशी के तत्वधान में खेल मैदान मनेरा में आयोजित सात दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का सोमवार को मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और मुख्य विकास अधिकारी जय किशन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर व मां सरस्वती के चित्र का अनावरण करते हुये शुभांरम्भ किया गया। युवा कल्याण और पीआरडी के वाद्य यन्त्रों की सुन्दर मधुर धुनों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
वहीं, मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पहाड़ की पौराणिक सांस्कृतिक का स्कूली बच्चों ने विभिन्न माध्यमों से गीत व नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का बैच अंलकरण किया गया साथ ही शाॅल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
खेल महाकुम्भ में उपस्थित प्रति...





