देश—विदेश

उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन

उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन

देश—विदेश
नई दिल्ली.  आज से 22 वर्ष पूर्व देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बनाए गए तीनों राज्य चाहे  उत्तराखंड हो, झारखंड अथवा छतीशगढ़ केंद्र सरकार की योजनाओं का असर और लाभ  आज सब जगह दिख रहा है,लेकिन इन राज्यों की सरकारों को भी लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए. देवभूमि और चारधाम यात्रा के केंद्र उत्तराखंड में हुए पलायन के बाद योजनाबद्ध तरीके से जमीनों पर अवैध निर्माण की खबरें चिंतित करने वाली हैं, इसलिए प्रवासी लोगों को विशेष अवसरों और उत्सवों पर कम से कम अपने गांव घर को देखने अवश्य जाना चाहिए.ये विचार पर्वतीय लोकविकास समिति, उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति और उत्तराखंड महिला कल्याण समिति द्वारा मां नंदा देवी मंदिर परिसर, इंद्रा पार्क, पालम नई दिल्ली में आयोजित  राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाञ्चजन्य के संयुक्त संपादक...
आत्मनिर्भर भारत की नींव है अनुसंधान- स्मृति ईरानी

आत्मनिर्भर भारत की नींव है अनुसंधान- स्मृति ईरानी

देश—विदेश
हिमांतर वेब डेस्कविविध क्षेत्रों में किये जा रहे शोध कार्यों के बीच समन्वय आवश्यक है जिससे जीवन को सुगम बनाया जा सके. वर्तमान सरकार विभिन्न मंत्रालयों के मध्य समन्वय स्थापित कर शोध कार्य को तकनीकी से जोड़ने का कार्य कर रही है. उक्त बातें महिला एवं बाल विकासमंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने भारतीय शिक्षण मण्डल के युवा आयाम एवं रिसर्च फॉर रिसर्जेन्स फाउंडेशन, नागपुर द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित युवा शोधवीर समागम के समापन समारोह में युवा शोधवीरों को प्रेषित वीडियो सन्देश के माध्यम से कही. उन्होंने आगे कहा कि सरकार शोध एवं तकनीकी के माध्यम से समाज को आत्मनिर्भर बनाने का निरन्तर प्रयास कर रही है. आज आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ ही सामाजिक आत्मनिर्भरता भी आवश्यक है. इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि भारत के इतिहास ल...
डीयू में सीयूईटी की सफलता से क्या टूटा 100% अंक मिथ?

डीयू में सीयूईटी की सफलता से क्या टूटा 100% अंक मिथ?

देश—विदेश
संख्या के लिहाज़ से विगत वर्षों में केरल बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या इस बार दूसरे स्थान से सातवें स्थान पर खिसकीडॉ सीमा सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केरल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन के छात्रों की संख्या, जो गत वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों में दूसरी सबसे अधिक थी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की शुरुआत के बाद इस प्रवेश सत्र में सातवें स्थान पर खिसक गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से देश भर में कई स्कूल संबद्ध हैं और इस कारण विभिन्न राज्यों के आवेदकों की संख्या इस वर्ष भी सबसे अधिक है जिसके बाद काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का स्थान है. सीट आवंटन के दूसरे राउंड के बाद उपलब्ध प्रवेश संबंधी आंकड़ों के अनुसार, बिहार, उत्...
दीपावली के ये दीपक भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंज : प्रधानमंत्री  

दीपावली के ये दीपक भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंज : प्रधानमंत्री  

देश—विदेश, लोक पर्व-त्योहार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत हिमांतर ब्यूरोप्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान राम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि आज अयोध्या जी दीपों से दिव्य हैं और भावनाओं से भव्य हैं. प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, आज अयोध्या नगरी भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे पहले यहां राज्यभिषेक के लिए आए थे तो उनके अंदर भावनाओं की लहरें दौड़ रही थीं. प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रशंसावश आश्चर्य व्यक्त किया कि जब भगवान श्री राम 14  वर्ष के वनवास के बाद लौटे होंगे तो अयोध्या को किस प्रकार सजाया गया होगा. उन्होंने टिप्पणी की, ‘आज इस अमृत काल में भगवान राम के आशीर्वाद से हम अयोध्या की दिव्यता और अमरता के साक्षी बन रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि हम उन परंपराओं और संस्कृतियों के वाहक हैं जिनमें त्योहार और उत्स...
देश का आर्थिक विकास पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद विचार पर ही संभव – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देश का आर्थिक विकास पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद विचार पर ही संभव – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देश—विदेश
देश की वर्तमान रक्षा प्रणाली पंडित दीनदयाल जी के विचारों पर आधारित है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित पांच पुस्तकों का देश के दिग्गज राजनेताओं ने किया लोकार्पण. हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीपंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में समारोह गौरव के रुप में पधारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश  विश्व स्तर के ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने अपने विचारों और आचरण से संपूर्ण विश्व को प्रभावित करके समस्याओं का समाधान प्रदान किया. अर्ध शताब्दी पूर्व जो चिंतन दीनदयाल जी ने प्रस्तुत किया वह आज के आधुनिक समय में और अधिक प्रासंगिक हो चला है. भारत की केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आर्थिक व समाज संरचनात्मक विचारों को समाहित कर देश को आगे ले जाने का काम कर रही है.पुस्तक लोकार्पण ...
डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ का शिलान्यास किया

डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ का शिलान्यास किया

देश—विदेश
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) जी ने शनिवार, 24 सितंबर 2022 को धीरपुर दिल्ली में सिविल सेवा प्रतिभागी कन्या छात्रावास के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. कन्या छात्रावास का यह नया भवन ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ के नाम से जाना जाएगा.कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं के लिए युवाओं को तैयार करने का जो कार्य संकल्प द्वारा किया जा रहा है, वह एक राष्ट्रीय कार्य है, जो भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में मूल्यों को स्थापित करने में अत्यंत उपयोगी है. प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की भागीदारी बढ़नी चाहिए और संकल्प का नया कन्या छात्रावास इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण...
बोहेको: उत्तराखंड में औद्योगिक भांग की सफलतापूर्वक खेती  

बोहेको: उत्तराखंड में औद्योगिक भांग की सफलतापूर्वक खेती  

देश—विदेश
बोहेको (BOHECO) ने उत्तराखंड में 0.3% टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) कॉन्टेंट के साथ स्टैंडर्डाइज़्ड इंडस्ट्रियल हेम्प के पहले प्रोटोटाइप की सफलतापूर्वक खेती कीहिमांतर विशेष संवाददातामुंबई. भारत की अग्रणी इंडस्ट्रियल हेम्प (औद्योगिक भांग) और मेडिकल कैनाबिस (चिकित्सा गांजा) कंपनी, बॉम्बे हेम्प कंपनी (BOHECO), उत्तराखंड, का नाम भारत में because स्टैंडर्डाइज़्ड इंडस्ट्रियल हेम्प के पहले चक्र की सफलतापूर्वक खेती करने वाली कम्पनीज़ में से एक के रूप में दर्ज है. जिला प्रशासन, बागेश्वर और कृषि विभाग, बागेश्वर के सहयोग से बीज प्रजनन और पादप आनुवंशिकी (प्लांट जेनेटिक्स) में व्यापक शोध के माध्यम से, स्टैंडर्डाइज़्ड इंडस्ट्रियल हेम्प में 0.3% अनुमानित टीएचसी कंसंट्रेशन है.ज्योतिष यह पहली बार है, जब भारत में कोई कंपनी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार मानकीकरण के लिए इंडस्ट्रियल-ग्रेड हेम्प क...
विचारधारा के कारण एक कलाकार की मौत पर ख़ुशी मनाने, नफ़रत दिखाने वाले ‘बौद्धिक जिहादी’!

विचारधारा के कारण एक कलाकार की मौत पर ख़ुशी मनाने, नफ़रत दिखाने वाले ‘बौद्धिक जिहादी’!

देश—विदेश
ललित फुलाराकरोड़ों लोगों को हंसाने वाले एक कलाकार राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया पर उनकी विचारधारा के कारण नफ़रत फैलाई जा रही है, प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ वाले उनके वीडियोज को साझा कर उनके ख़िलाफ अनगल लिखा जा रहा है, असल मायने में वो इस देश के कथित ज़हरीले वामपंथियों का 'बौद्धिक जिहाद' है. यह बौद्धिक जिहाद व्यक्ति की उपलब्धियों, उसकी कला, पेशे को न देखकर सिर्फ यह देखता है कि वो व्यक्ति आखिर में दक्षिणपंथ की तरफ झुका क्यों? एक कलाकार  ने आख़िर बीजेपी की तारीफ़ क्यों की? वो बीजेपी से क्यों जुड़ा? जब मौत के बाद प्रशंसक अपने पसंदीदा कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को याद कर रहे हैं, उस वक्त यह 'बौद्धिक जिहाद' उनके प्रति सिर्फ इसलिए नफ़रत फैला रहा है कि उन्होंने मोदी की तारीफ़ कर दी या फिर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे. राजू श्रीवास्तव की मृत्यु को अभी चंद घंटे भी नहीं बी...
नहीं रहे मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश—विदेश
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहीं रहे, उनका निधन हो गया. उनको 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था. पिछले 41 दिन से वे वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे।राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई नम आंखों से अपने हास्य कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहा है....
नोएडा ट्विन टावर: हम कहाँ जा रहे हैं? 

नोएडा ट्विन टावर: हम कहाँ जा रहे हैं? 

समाज, देश—विदेश
प्रो. गिरीश्वर मिश्र  टीवी पर नोएडा में सुपर टेक के बहुमंज़िले ट्विन टावरों के गिराने और उससे उड़ते धूल-धुआँ के भयावह दृश्य दिखाने के कुछ समय बाद उसके निर्माता का बयान आ रहा था कि उन्होंने सब कुछ बाक़ायदा यानी नियम क़ानून से किया था और हर कदम पर ज़रूरी अनुमति भी ली थी। शायद 800 करोड़ रूपयों की लागत की यह सम्पत्ति थी जिसे सिर्फ़ 10 सेकेंड में जमीदोज कर दिया गया। वहाँ आस-पास रहने वाले  राहत की साँस ले रहे हैं कि सालों से ठहरी धूप और हवा उन तक पहुँच सकेगी। निश्चय ही यह एक क़ाबिले गौर घटना है जो भ्रष्टाचार होने और उस पर लगाम लगाने इन दोनों ही पक्षों पर रोशनी डालती है। टीवी के ऐंकर ने यह भी बताया कि सालों से चलते इस पूरे मामले में काफ़ी बड़ी संख्या में अधिकारी संलिप्त रहे थे पर तीन के निलम्बन के सिवा शेष पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश के मंत्री का बयान था कि जाँच के अनुसार उचि...