देश—विदेश

अब जवान खाएंगे चींणा—कौंणी, कोदा—झंगोरा और ज्वार—बाजरा!

अब जवान खाएंगे चींणा—कौंणी, कोदा—झंगोरा और ज्वार—बाजरा!

देश—विदेश
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के भोजन में 30% मोटा अनाज शामिल करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कर्मियों के भोजन में मिलेट Millets (श्री अन्न) को शामिल करने का एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आह्वान पर सभी बलों के साथ गहन चर्चा के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के भोजन में 30 प्रतिशत मिलेट (श्री अन्न) शामिल किया गया है. मिलेट के महत्व को स्वीकार करते हुए और इसके लिए घरेलू व वैश्विक मांग उत्पन्न करने के साथ साथ लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का श्री अन्न को बढ़ावा देने का अ...
पर्वतमाला परियोजना- ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को दे रहे हैं बढ़ावा : नितिन गडकरी

पर्वतमाला परियोजना- ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को दे रहे हैं बढ़ावा : नितिन गडकरी

देश—विदेश
नितिन गडकरी ने कहा कि ‘पर्वतमाला परियोजना’ के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं का विकास करने की है. उन्होंने कहा कि हमारा फोकस भारत सरकार के 60 प्रतिशत के योगदान सहायता के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत पीपीपी पर है. हम ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं.केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस के लिए अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले ‘इंटरअल्पाइन 2023 मेला’ को संबोधित किया. यह मेला उद्योग की प्रमुख कंपनियों, सेवा प्रदाताओं और केबल कार उद्योग के निर्णयकर्ताओं को एक साथ एकत्रित करती है.नितिन गडकरी ने कहा कि ‘पर्वतमाला परियोजना’ (Parvatmala Project)  के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे ल...
पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, चारधाम यात्रा पर आने का दिया न्यौता

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, चारधाम यात्रा पर आने का दिया न्यौता

देश—विदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य को जी-20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। जोशीमठ ...
करनाल में पैदा हुई भारत की प्रथम क्लोन गिर गाय की बछड़ी

करनाल में पैदा हुई भारत की प्रथम क्लोन गिर गाय की बछड़ी

देश—विदेश
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का कमाल गिर, साहीवाल, थारपारकर और रेड-सिंधी जैसी देशी गायों की नस्लें भारत के दुग्ध उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. गाय तथा भैसों से प्राप्त दुग्ध ही भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाया हैं.देशी गायों की कम उत्पादकता, भारत में सतत दुग्ध उत्पादन के लिए एक बड़ी चुनौती हैं .विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं का उत्पादन करने के लिए सहायक प्रजनन तकनिकी के अनुप्रयोग से संतोषजनक परिणाम मिला हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली. अन्य प्रजनन तकनीक के अपेक्षा, पशु क्लोनिंग तकनीक से बहुत तीव्र गति से उच्च गुणवत्ता वाले पशुओ की संख्या तथा लुप्तप्रायः पशु नस्लों के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.इस दिशा में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने 2021 में उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड देहरादून के सहयोग से राष...
अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न, सिक्का एवं टिकट जारी कर किया उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न, सिक्का एवं टिकट जारी कर किया उद्घाटन

देश—विदेश
अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित Himantar Webdeskप्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न पर किताब का विमोचन सहित सिक्का एवं पोस्ट टिकट भी जारी किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया. दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार...
पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा

पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा

देश—विदेश
केंद्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में ‘देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास के संबंध में बैठक, सीएम धामी ने किया प्रतिभागHimantar Web Desk, New Delhi   केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा.  पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन के फलस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुच सकते है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधान सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास यथा रोड़, रेल,दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है.  लंबित कार्यो को शीर्ष प...
गणतंत्र का आह्वान सुनें!

गणतंत्र का आह्वान सुनें!

देश—विदेश
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  चौहत्तर साल पहले आज ही के दिन भारत की संसद ने देश की शासन व्यवस्था चलाने के लिए एक संविधान स्वीकार किया था जिसने भारत सरकार अधिनियम-1935 की जगह ली. इस संविधान का आरम्भ उसकी उद्देशिका (प्रिएम्बल) के साथ होता है और उद्देशिका का आरम्भ संविधान को लेकर कुछ आधारभूत स्थापनाओं के लिए भारतीय समाज की प्रतिश्रुति के साथ होता है. ये प्रतिश्रुतियाँ संविधान का आधार बनती है और उसके प्रयोग की सम्भावनाओं और सीमाओं को भी रेखांकित करती हैं. न्याय , स्वतंत्रता , समता  और बंधुत्व के चार मानवीय और सभ्यतामूलक लक्ष्यों को समर्पित ये प्रतिश्रुतियाँ भारतीय समाज की उन भावनाओं के सार तत्व को प्रतिबिम्बित करती हैं जो एक आधुनिक राष्ट्र की परिकल्पना को मूर्त आकार देती हैं. एक तरह से पूरा संविधान ही इन्हीं प्रतिश्रुतियों को व्यवहार में लाने की व्यवस्था का विस्तार ...
रैबार—2022: उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में अहम योगदान: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

रैबार—2022: उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में अहम योगदान: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

देश—विदेश
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीतीन बार ‘रैबार’ उत्तराखंड में करने के बाद इस बार ‘रैबार’ का आयोजन दिल्ली एनसीआर में बसे उत्तराखंडियों के बीच किया गया. 17 दिसंबर 2022 को दिल्ली में हो रहे ‘रैबार’ संवाद कार्यक्रम की थीम - विजन ऑफ न्यू उत्तराखंड 2030’ है. इस थीम के साथ हम उत्तराखंड राज्य की भविष्य की योजनाओं और सपनों को सरकार करने लिए प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों के माध्यम से समझेंगे. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर तराई के मैदानों तक की समझ रखने वाले रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड को लेकर विकास की एक नई सोच के प्रतीक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और चीफ ऑफ डिफेंस जनरल अनिल चौहान, उत्तराखंड सराकर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डीजी इंडियन स्पेस एसोसिएशन लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट और प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में इस ’विजन फ़ॉर न्यू ...
गोवा में 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

गोवा में 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

देश—विदेश
चिरंजीवी को मिला ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार’ राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस फिल्म फिएस्टा के इस संस्करण में 79 देशों की 280 बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी. भारतीय पैनोरमा खंड में प्रविष्टियों की एक विस्तृत श्रृंखला के तहत 25 फीचर और 20 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी. अनुराग ठाकुर ने विस्तार से बताया, ‘इफ्फी के लिए मेरा विजन केवल एक आयोजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस बात से भी संबंधित है कि इफ्फी का स्वरूप उस समय क्या होना चाहिए जब अमृत महोत्सव से अमृत काल में प्रवेश करने के बाद भारत अपनी आजादी के 100वें वर्ष का उत्सव मनाएगा! हमारा लक्ष्य क्षेत्रीय फिल्म महोत्सवों का स्तर बढ़ाकर भारत को कंटेंट सृजन, विशेषकर क्षेत्रीय सिनेमा का एक पावरहाउस बनाना है.’ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण ने कहा, “आईएफएफआई युवा और स्थापित फिल्म ...
माता सुंदरी कॉलेज में 45वें बाणी कीर्तन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

माता सुंदरी कॉलेज में 45वें बाणी कीर्तन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

देश—विदेश
माता सुंदरी कॉलेज द्वारा 15-16 नवंबर, 2022 को 45वें बाणी कीर्तन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह दशकों से कॉलेज का एक प्रमुख कार्यक्रम रहा है और इसमें स्कूलों और कॉलेजों से व्यापक भागीदारी देखी गई है. इस साल कॉलेज ने दो साल की महामारी से प्रेरित प्रतिबंधों के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया. पहला दिन बानी व भाषण प्रतियोगिता का रहा. दोनों आयोजनों में नर्सरी से कॉलेज तक के स्तरों से उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई.दूसरे दिन कीर्तन प्रतियोगिता हुई जिसमें सभी स्तरों पर कई टीमों ने भाग लिया. तीनों आयोजनों में, सभी स्तरों के लगभग 850 छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया. सामूहिक अस्तित्व की भावना को मनाने के लिए, दिन का समापन लंगर के साथ हुआ जिसका प्रबंधन कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा किया गया.   समापन समारोह का आयोजन 16 नवंबर 2022 को किया गया. माता सुंदरी कॉलेज...