
30 अप्रैल को दिल्ली में सजेगी उत्तराखंडी सिनेमा एवं संगीत की महफ़िल, यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स का होगा आयोजन
उत्तराखंडी सिनेमा एवं संगीत जगत एवं स्थानीय लोक-कलाकारों के प्रोत्साहन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिल्ली में प्रवासियों की संस्था यंग उत्तराखंड द्वारा शुरू की गयी एक सांस्कृतिक पहल जो यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स अथवा युका के नाम से बहुत चर्चित है ....एक बार पुन: अपने १०वें संस्करण के साथ उत्तराखंडी सिनेमा संगीत जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए आगामी 30 अप्रैल 2022 को दिल्ली के डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2022 का आयोजन करने जा रही है ....इस अवार्ड शो में वर्ष 2019, 2020 एवं 2021 में उत्तराखंडी सिनेमा संगीत जगत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकारों, व्यक्तियों अथवा संस्थानों को 8 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। यंग उत्तराखंड संस्था 2010 से यह आयोजन करती आ रही है। पिछले 2 सालों में कोरोना वैश्विक महामारी के का...







