उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष ने उठाई बड़ी मांग, आपदा प्रभावितों को जोशीमठ की तर्ज पर मिले मुआवजा
उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष ने उठाई बड़ी मांग, आपदा प्रभावितों को जोशीमठ की तर्ज पर मिले मुआवजाउत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में आपदा से भारी तबाही हुई है। पुरोला में बादल फटने से छाड़ खड में आए उफान से जहां लोगों की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। वहीं, लोगों के मकान भी ढहने की कगार पर पहुंच गए हैं। गंगनाणी में रिसॉर्ट में मलबा घुस गया। कई वाहन मलबे में दब गए।
इसके अलावा डुंडा और अन्य क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है। नौगांव ब्लॉक के कई क्षेत्रों में भी बारिश ने तबाही मचाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने सरकार से प्रभावितों को जोशीमठ के तर्ज पर राहत देने की मांग की है।
उत्तरकाशी जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में आपदा से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर आजीविका के साधन खेती कई जगहों पर पूरी तरह बर्बाद हो गई है। आपदा के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने आपदा प्रभावित क्षे...


