
उत्तराखंड: पुरोला में भारी बारिश से तबाही, खतरे में कई घर, राजतर-गंगनाणी में भी नुकसान
उत्तराखंड: पुरोला में भारी बारिश से तबाही, खतरे में कई घर, राजतर-गंगनाणी में भी नुकसान उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण तबाही मची है। यमुना घाटी में कई जगहों से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। पुरोला ब्लॉक के छाड़ा खड में आए उफान ने भारी नुकसान किया है। कई घर भी खतरे की जद में आ गए हैं। राहत बचाव कार्य के लिए SDRF को तैनात कर दिया गया है।
भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़क बही गई जबकि कुछ जगहों पर मलबा आने से कई रास्ते बंद हैं। भारी बारिश के कारण आज पुरोला में स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। एसडीएम समेत तमाम अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड व गंगनानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
उप तहसील धौन्तरी...
