Blog

उत्तराखंड : पुलिस ने किया दो बड़े राष्ट्रीय घोटालों का खुलासा, देशभर में 6100 शिकायतें और 280 FIR दर्ज

Uncategorized
उत्तराखंड : पुलिस ने किया दो बड़े राष्ट्रीय घोटालों का खुलासा, देशभर में 6100 शिकायतें और 280 FIR दर्जदेहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने हेलीकॉप्टर सेवा की फर्जी वेबसाइट और बीमा पॉलिसी से जुड़े दो बड़े राष्ट्रीय घोटालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन घोटालों के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया था।  जांच टीम ने गहन जांच के बाद मामले का खुलासा किया है। राष्ट्रीय बीमा घोटाले का खेल पिछले 6-7 वर्षों से गाजियाबाद, नोएडा से चल रहा था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पिछले महीने दिल्ली से 1 मास्टरमाइंड अजीत राठी को गिरफ्तार किया था, जो दिल्ली NCR से पिछले 6-7 साल से ऑल इंडिया इंश्योरेंस धोखाधड़ी चला रहा था। धोखाधड़ी में 42 लाख गंवाने वाले एक वरिष्ठ नागरिक ने FIR दर्ज कराई थी। मामले केव जांच इंस्पेक्टर त्रिभुवन रौतेला कर रहे थे। इस मामले में 6 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 47000 रुपये नकद, 2 अलग-अलग पीड़ित विवरण के साथ ...

उत्तराखंड: डैम से छोड़ा गया पानी, श्रीनगर से हरिद्वार तक अलर्ट

Uncategorized
उत्तराखंड: डैम से छोड़ा गया पानी, श्रीनगर से हरिद्वार तक अलर्टदेहरादून: आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिले के अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट बारिश नहीं, बल्कि डैम से पानी छोड़े जाने को लेकर किया गया है। आज श्रीनगर डैम से पानी छोड़ गया है, जो देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार पहुंचेगा। इसको देखते हुए रास्ते में पड़ने वाले संवेददनशील स्थानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जीवीके पॉवर श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने बताया कि अलकनंदा नदी के अपस्ट्रीम में सुबह साढ़े बजे लगभग 3000 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी श्रीनगर डैम पर पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए पानी डिस्चार्ज किया जाएगा, जो साढ़े दस बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और दोपहर एक बजे तक हरिद्वार पहुंचेगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135...
उत्तराखंड : SIT जांच से भू-माफियाओं में हड़कंप, इन्होंने उठाई CBI जांच की मांग

उत्तराखंड : SIT जांच से भू-माफियाओं में हड़कंप, इन्होंने उठाई CBI जांच की मांग

Uncategorized
उत्तराखंड : SIT जांच से भू-माफियाओं में हड़कंप, इन्होंने उठाई CBI जांच की मांगदेहरादून : जमीनों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ का खुलासा होने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी खुद रिकॉर्ड रूम पहुंचे थे। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं। CM धामी की सख्ती के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। SIT से जांच के आदेश होने के बाद चाय बागान मामले में जनहित याचिका दायर करने वाले RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने सरकार से CBI जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में CBI से जांच कराई जानी चाहिए। चाय बागान और सीलिंग की जमीन के मामले में भूमाफिया और अफसरों की सांठगांठ का खुलासा हो गया है। शासन ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी को आदेश दिये हैं। भूमि रिकार्ड में हेराफेरी हुई है। हजारों करोड़ रुपये के इस खेल को उजागर करने वाले RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का कहना ...

डॅा. केकेबीएम सुभारती अस्पताल परिसर में लोकपर्व ’’हरेला उत्सव’’ के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized
डॅा. केकेबीएम सुभारती अस्पताल परिसर में लोकपर्व ’’हरेला उत्सव’’ के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन देहरादून: एम० टी० वी० बुद्धिस्ट रिलिजियस एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॅा० के० के० बी० एम० सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून में सोमवार को लोकपर्व ’’हरेला उत्सव” के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॅा० देश दीपक ने अपने संबोधन में हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय अपनी चिकित्सा-शिक्षा के माध्यम से जनकल्याण के कार्यो में तत्परता से कार्य कर रहा है तथा डॅा० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभान्वित कर रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं परिसर में सौ वृक्ष रोपित किये गये। चिकित्सा अधीक्ष...

उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग क्लब कमेटी का किया गया गठन: सीएम धामी

Uncategorized
उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग क्लब कमेटी का किया गया गठन: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के सबंध में आयोजित बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अति महत्वपूर्ण विषय पर बैठक के आयोजन के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार, पूरी सख्ती के साथ ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ कार्य कर रही है और इसके सार्थक परिणाम भी लगातार देखने को मिल रहे हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड में भी ड्रग ट्रैफिकिंग को रोकने व इसके तंत्र को ध्वस्त करने के लिए कारगर प्रयास कर रही है। उत्तराखण्ड को 2025 तक ड...

कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सीएम धामी ने किया सम्मानित,

Uncategorized
कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सीएम धामी ने किया सम्मानित, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निरंजनपुर, देहरादून स्थित नवीन मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इनका परीक्षण काराकर प्रस्ताव बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुआंवाला-डोईवाला मार्ग पर दण्डेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को दिशा देने का कार्य कर रहा है। सबका साथ, सबका ...

दून के भूमाफिया में हड़कंप, सीएम धामी दे चुके हैं SIT जांच के आदेश

Uncategorized
दून के भूमाफिया में हड़कंप, सीएम धामी दे चुके हैं SIT जांच के आदेश  दून के भूमाफिया में कोहराम, सीबीआई करे जांच, आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी की मेहनत ला रही रंग– चाय बागान की भूमि के दस्तावेजों के छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, नौ रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में देहरादून। चाय बागान और सीलिंग की जमीन के मामले में भूमाफिया और अफसरों की सांठगांठ का खुलासा हो गया है। शासन ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी को आदेश दिये हैं। भूमि रिकार्ड में हेराफेरी हुई है। हजारों करोड़ रुपये के इस खेल को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि यह जमीन सरकार की है। जमीन के खुर्द-बुर्द होने से सरकार को करोड़ों की चपत लगी है।  इस घोटाले के तार यूपी, दिल्ली और हरियाणा से भी जुड हैं। ऐसे में एसआईटी जांच की बजाए यह मामला सीबीआई को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत ...

उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक

Uncategorized
उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक  उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंकहिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान। मुख्यमंत्री ने बतायी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में देश में नवां तथा हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसे राज्य सरकार के प्रयासोें का भी प्रतिफल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्यात अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट विकसित किया गया है। राज्य में पंतनगर और काशीपुर में 2 आईसीडीएस और पंतनगर में 1 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क है। राज्...
आगाज संस्था द्वारा हरेला पर्व पर 2000 कचनार – क्विराल के पौधों का रोपण

आगाज संस्था द्वारा हरेला पर्व पर 2000 कचनार – क्विराल के पौधों का रोपण

चमोली
आगाज संस्था द्वारा दशोली ब्लाक के  किरूली गाँव में हरेला के सुअवसर 2000 कचनार - क्विराल के पौधों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया. इस कार्य में किरुली गाँव के 20 रिंगाल हश्त शिल्पी परिवारों जिनके पास निजी जमीन है, या जो भी परिवार इच्छुक है  उनको शामिल किया गया है. साथ ही इन सभी किसानों का जड़ी बूटी शोध संस्थान के साथ पंजीकरण भी किया जाएगा. आगाज के अध्यक्ष जे पी मैठाणी ने बताया की, तीन वर्ष तक चलने वाली इस परियोजना अभी तक अकेले जनपद चमोली और देहरादून के 783 किसान जुड़े हुए हैं.हिमालय की महत्वपूर्ण जड़ी बूटी जैसे - सुगंधबाला, तगर, टिमरू, लोध, रागा ( ब्लू पाइन ), कचनार के अलावा मैदानी जिले देहरादून में वरुणा और कुटज का रोपण किया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि किसानों  को यह पौधे नि:शुल्क दीए जा रहे हैं. इस परियोजना के लिए जीवन्ति वेलफेयर एंड चेरिटेबल ट्रस्ट / डाबर इंडिया लिमिटेड, नई दिल्...
उत्तराखंड: मुश्किल में पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, सरकार लेगी एक्शन!

उत्तराखंड: मुश्किल में पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, सरकार लेगी एक्शन!

Uncategorized
उत्तराखंड: मुश्किल में पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, सरकार लेगी एक्शन!पुरोला: नगर पंचायत पुराला में में मुख्यमंत्री घोषणाओं को निरस्त करने और निर्माण कार्यों की जांच को लेकर मामला काफी चर्चाओं में रहा था। अब एक बार फिर मामला चर्चा में है। दरअसल, इस मामले में हाईकोर्ट पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से सरकार पर निर्भर करता है कि सरकार क्या एक्शन लेती है। लेकिन, जिस तरह से सीएम धामी भ्रष्टाचार पर सख्त हैं, उससे नगर पांचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है! हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफतौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जो विकास कार्य कराए जाने का दावा किया गया और उनके लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई। उससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार से धन प्राप्त किए बगैर काम कैसे पूरे कराए गए। पुर...