Blog

उत्तराखंड: मंदिर में जल चढ़ाने गई लड़की से पुजारी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Uncategorized
उत्तराखंड: मंदिर में जल चढ़ाने गई लड़की से पुजारी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तारदेहरादून: सावन का पवित्र माह चल रहा है और आज पहला सोमवार है। जहां लोग भगवान शंकर का जलाभिषेक कर बुराइयों को छोड़ने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं, भगवान के मंदिर में पूजा की जिम्मेदारी संभाले एक पुजारी ने शर्मसार करने वाली हरकत की है। देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चुक्‍खुवाला स्थित सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुक...

उत्तराखंड : आज सावन का पहला सोमवार, नीलकंठ महादेव में शिव भक्तों का जमावड़ा

Uncategorized
उत्तराखंड : आज सावन का पहला सोमवार, नीलकंठ महादेव में शिव भक्तों का जमावड़ापौड़ी/हरिद्वार: आज सावन माह का पहला सोमवार है। भगवान शंकर की पूजा के इस पावन माह के पहले सोमवार को देशभर से शिवभक्त कांवड़िए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पहले सोमवार को भगवान पर जल अर्पित करने के लिए रविवार देर रात को ही नीलकंठ महादेव मंदिर में लाइन लग गई थी। इसके अलावा राज्य के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी-लंबी लाइने लगी हुई हैं। भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इतंजार कर रहे हैं। पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त जहां पहुंचने लगे। मध्य रात्रि बाहर बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारी नीलकंठ महादेव में डेरा डाले...

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Uncategorized
उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूलदेहरादून: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 10 जुलाई को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10 जुलाई 2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किय...

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, सरकार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

Uncategorized
उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, सरकार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशदेहरादून: प्रदेशभर में पिछले लगभग 24 घंटों से लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते  प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की ओर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसको देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर तैनात रहें, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 9.07.2023 के प्रातः 11:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09.07.2023 को राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी एवं देहरादून जनपदों और दिनांक 11.07.2023 से दिनांक 12.07.2023 तक राज्य के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन...

उत्तराखंड : यहां भारी बारिश से ढह गया मकान, पति-पत्नी की मौत!

Uncategorized
उत्तराखंड : यहां भारी बारिश से ढह गया मकान, पति-पत्नी की मौत!काशीपुर: प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से मैदान तक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काशीपुर के कुंडा थाना के गांव मिस्सरवाला में मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा देर रात करीब दो बजे का है। जब परिवार सो रहा था। उत्तराखंड: सुबह-सुबह बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 11 लोग थे सवार बताया जा रहा है कि पहले दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। जिससे पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। छत के नीचे दबे रहने की वजह से मोहम्मद नासिर उम्र 65 और उनकी पत्नी मोहमद्दी उम्र 60 ने दम तोड़ दिया। हादसे में एक 18 साल की युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उत्तराखंड : यहां भारी बारिश से ढह गया मकान, पति-पत्नी की मौत!...
शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

पौड़ी गढ़वाल
पहाड़ों में जन्मा था वह जवान, मां कहती तू ही त छे मेरु लाल देश का करता था जो सम्मान, नहीं देख पाया आतंकियों का वार भारत मां ने था जिसे बुलाया, मना वह नहीं कर पाया दिया उसने मुंहतोड़ जवाब हुआ बलिदान वह इस देश को अमर हो गया है वह जवान मनदीप सिंह रावत था जिसका नाम मां कहती तू ही त छे मेरु लाल कुछ इन्हीं भावों के साथ आज दिनांक 7 अगस्त 2023 को मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार परिसर में विद्यालय परिवार एवं ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों के द्वारा मरणोपरांत सेना मेडल शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत की पांचवी पुण्यतिथि के उपलक्ष में विद्यालय परिवार में परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद मनदीप रावत जी की माताजी श्रीमती सुमा देवी एवं श्री किशोर कुमार लखेडा जी एवं विद्यालय गुरुजनों एवं स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया ...
‘उत्तरायण’ के पर्याय थे बंशीधर पाठक ‘जिज्ञासु’

‘उत्तरायण’ के पर्याय थे बंशीधर पाठक ‘जिज्ञासु’

स्मृति-शेष
हमारी लोक विधाओं को नया आयाम देने वाले बंशीधर पाठक ‘जिज्ञासु’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुएचारु तिवारी उन दिनों हम लोग बग्वालीपोखर में रहते थे. यह बात 1976-77 की है. आकाशवाणी लखनऊ से शाम 5.45 बजे कार्यक्रम आता था- ‘उत्तरायण.’ शाम को  ईजा स्कूल के दो-मंजिले की बड़ी सी खिड़की में बैठकर रेडियो लगाती. हम सबका यह पसंदीदा कार्यक्रम था. हम किसी भी हालत में इसे मिस नहीं होने देते. हमें नहीं पता था कि इस कार्यक्रम को संचालित करने वाले हमारे ही बगल के गांव नहरा (कफड़ा) के वंशीधर पाठक ‘जिज्ञासु’ जी हैं. बहुत बाद में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जानने का मौका मिला. उन्होंने कुमाउनी भाषा और साहित्य के लिये अपना जो अमूल्य योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. जिज्ञासु जी ने आकाशवाणी लखनऊ में रहते ‘उत्तरायण’ के माध्यम से जिस तरह कुमाउनी-गढ़वाली भाषा के संवर्धन और नाटकों की शुरुआत की उस...
राग मल्हार : करे, बादरा, घटा घना घोर

राग मल्हार : करे, बादरा, घटा घना घोर

ट्रैवलॉग
मंजू दिल से… भाग-30मंजू कालापावस ऋतु में मल्हार अंग के रागों का गायन-वादन अत्यन्त सुखदायी होता है. वर्षाकालीन सभी रागों में सबसे प्राचीन राग मेघ मल्हार माना जाता है. काफी थाट का यह राग औड़व-औड़व जाति का होता है, अर्थात इसके आरोह और अवरोह में 5-5 स्वरों का प्रयोग होता है. गांधार और धैवत स्वरों का प्रयोग नहीं होता. समर्थ कलासाधक कभी-कभी परिवर्तन के तौर पर गांधार स्वर का प्रयोग करते हैं. भातखंडे जी ने अपने ‘संगीत-शास्त्र’ ग्रंथ में भी यह उल्लेख किया है कि कोई-कोई कोमल गांधार का प्रयोग भी करते हैं. लखनऊ के वरिष्ठ संगीत-शिक्षक और शास्त्र-अध्येता पंडित मिलन देवनाथ के अनुसार लगभग एक शताब्दी पूर्व राग मेघ में कोमल गांधार का प्रयोग होता था. आज भी कुछ घरानों की गायकी में यह प्रयोग मिलता है.. ऋतुओं में से पावस एक महत्वपूर्ण व उपयोगी ऋतु है. यह जीवन दायिनी ऋतु है. अन्न-जल और धान्य का बरखा...
पुरोला : बाइक रपटने से युवक की मौत

पुरोला : बाइक रपटने से युवक की मौत

उत्तरकाशी
नगर पंचायत के अंतर्गत छाड़ा खड्ड के पास आज सुबह बाइक रपटने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयीण् जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर की सूचना परिजनों को दे दी गई है. हादसे के बाद से परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह डिग्री कॉलेज रोड से मार्केट की तरफ आ रही बाइक संख्या (UK16D7251) छाड़ा खड्ड के पास फिसलन गई. हादसे में विकासखंड मोरी के कुनारा गांव निवासी रोहित (25) पुत्र मेंबर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है....

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट ने फोर्टीज अस्पताल में लगाया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट ने फोर्टीज अस्पताल में लगाया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर देहरादून। फोर्टीज अस्पताल चंडीगढ़ में डॉ (कर्नल) सलिल गर्ग के प्रतिनिधित्व में दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर मरीज़ को लगाया गया। डॉ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। इस प्रोसीजर के लिए उन्हें विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से फोर्टीज अस्पताल चण्डीगढ़ आमंत्रित किया गया था। फोर्टीज अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की मदद से मरीज़ को यह पेसमेकर लगाया गया। डॉ सलिल गर्ग इससे पूर्व उत्तराखण्ड का पहला माइक्रो पेसमेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लगा चुके हैं। डॉ सलिल गर्ग कॉर्डियोलॉजी के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम हैं। फोर्टीज अस्पताल ने इस प्रोसीजर के लिए डॉ सलिल गर्ग को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस...