
राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी
देहरादून: मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में आसन्न विधानसभा के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगामी दो दिनों तक इन चुनावी राज्यों में दौरा प्रस्तावित किया गया है। यहां वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही यात्रा आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल समान नागरिक सहिंता को लेकर उत्तराखंड में धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा धर्मांतरण कानून और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को राज्य में लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व भी धामी की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता को भुनाने में कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही वजह है कि अब दो चुनावी राज्यों राजस्...








