Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
श्री यमुनोत्री धाम : 22 अप्रैल को 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे कपाट

श्री यमुनोत्री धाम : 22 अप्रैल को 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे कपाट

उत्तरकाशी
मां यमुना के दशनार्थ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर अक्षय तृतीया को कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे. यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों-तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा की. मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ. 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना जी के भाई ...
सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

अल्‍मोड़ा
सल्ट - अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के अंतर्गत G-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए G-20 विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी.निबंध प्रतियोगिता का विषय वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव, नवीकरणीय ऊर्जा नये आयाम और जैविक खेती द्वारा आत्मनिर्भरता था. निबंध प्रतियोगिता का निर्णय, निर्णायक मंडल डॉ. रवींद्र कुमार मिश्र एवं डॉ. धर्मेंद्र यादव द्वारा दिया गया. निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत एम. ए हिंदी प्रथम सत्रार्ध से राकेश कोहिली ने प्रथम स्थान, एम. ए तृतीय सत्रार्ध से खुशबू ने द्वितीय स्थान, एम.ए तृतीय सत्रार्द्ध से बबीता द्वारा तृतीय स्थान प्...
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया

देहरादून
Himantar Webdesk राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया. इस अवसर पर ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये बहुद्देशीय शिविर का अवलोकन किया. प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद के प्रभारी मंत्रियों, विधायकगणों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया. ...
‘भारतराष्ट्र’ की पहचान है विक्रम संवत् 2080

‘भारतराष्ट्र’ की पहचान है विक्रम संवत् 2080

लोक पर्व-त्योहार
नव संवत्सर पर विशेषडॉ. मोहन चंद तिवारीआज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023, बुधवार से विक्रम नव संवत्सर 2080 और शालिवाहन शक 1945 का प्रारंभ हो रहा है. इस संवत्सर का नाम 'पिंगल' है. इसके राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगे.ज्योतिषगणना के अनुसार वर्ष के राजा बुध, मंत्री शुक्र,सस्येश चंद्र, मेघेश गुरु,दुर्गेश गुरु, धनेश सूर्य,रसेश बुध, धान्येश शनि,निरसेश चंद्र और फलेश गुरु रहेंगे.अधिकमास का संवत्सर नव संवत्सर 2080 की एक विशेषता यह रहेगी कि इसमें अधिकमास आ रहा है. यह अधिकमास श्रावण रहेगा. श्रावण अधिकमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा. प्रथम शुद्ध श्रावण का कृष्ण पक्ष 4 जुलाई से 17 जुलाई तक रहेगा. शुद्ध श्रावण का शुक्ल पक्ष 17 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगा.वासन्तिक नवरात्र का भी प्रारम्भ भारतीय काल गणना पद्धति के अनुसार प्रतिवर्ष चैत्र मास के शुक्लपक्ष की जिस प्रतिपदा तिथि से नव संव...
जन समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान : मुख्यमंत्री

जन समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान : मुख्यमंत्री

देहरादून
योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर दिया जाए ध्यान- मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की होगी तीन माह में समीक्षा. विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की जो समस्याएं रखी जा रही हैं, उनका अधिकारी शीघ्रता से समाधान करें. अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सामान्य प्रक्रिया के तहत चलने वाले कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्रों की छोटी समस्याएं न आयें, इनका निदान जिलाधिकारी जनपद स्तर पर यथाशीघ्र करें. विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों के जो कार्य प्राथमिकता पर रखे गये हैं, उनमें अनावश्यक विलंब न हो. यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क...
पूरे प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र

पूरे प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्र

देहरादून
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे. संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त किए.Himantar Webdesk, Dehradun22 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्र को इस बार राज्य भर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस हेतु संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं.संस्कृति विभाग के सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाएगी. वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है. इसे आत्मशुद्धि तथा मुक्ति का आधार माना गया है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकरात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर ए...
अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न, सिक्का एवं टिकट जारी कर किया उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीअन्न, सिक्का एवं टिकट जारी कर किया उद्घाटन

देश—विदेश
अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित Himantar Webdeskप्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न पर किताब का विमोचन सहित सिक्का एवं पोस्ट टिकट भी जारी किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया. दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार...
फूलों का उत्सव: सांझा चूल्हा और ग्वाल पुजै 

फूलों का उत्सव: सांझा चूल्हा और ग्वाल पुजै 

लोक पर्व-त्योहार
मंजू दिल से… भाग-28मंजू कालाफूल से मासूम बच्चे, ताजे फूलों सी उनकी मुस्कराहट, पहाड़ी  झरने सी उनकी चाल,  दूर  पहाड़ी में बजती मंदिर की घंटियां मासूम नन्हें—नन्हें हाथों में सजी खूबसूरत रिंगाल की छोटी-छोटी टोकरियां और प्यारे से उत्तराखंड का प्यारा सा उत्सव “फूलदेई” जी हां, दुनिया में शायद उत्तराखंड के पहाड़ों में ही ऐसा उत्सव मनाया जाता है, जो रंग—बिरंगे फूलों और प्यारे से मासूम बच्चों के साथ मनाया जाता है. रिंगाल की खुबसूरत टोकररियों में पुलम, खुबानी बुरंस, फ्योंली,आडू़,और न जाने कितने रंग—बिरंगे फूल लेकर आते हैं ये मासूम बच्चे. और हर घर की देहरी पर ये खूबसूरत फूल बिखेरते हैं. मुँह अंधेरे में जागकर जंगलों से लाल सुर्ख बुराँश के फूल चून—चून कर लाते हैं औऱ फिर खेतों की मुंडेर से सूरज की किरणों की तरह मुस्कराती सरसों—सी पीली फ्योंली को अपनी टोकिरयों में सजा कर निकल जाती है स्कूलि...
प्रकृति व संस्कृति के समन्वित उल्लास का पर्व है फूल संगरांद

प्रकृति व संस्कृति के समन्वित उल्लास का पर्व है फूल संगरांद

लोक पर्व-त्योहार
बीना बेंजवाल, साहित्यकार चैत्र संक्रांति का पर्व प्रकृति व संस्कृति के समन्वित उल्लास से मन को अनुप्राणित कर देता है. बचपन की दहलीज से उठते हुए मांगलिक स्वर बुरांशों से लकदक जंगलों से होते हुए जब उत्तुंग हिमशिखरों को छूने लगते हैं तो मन को आवेष्टित किए हुए क्षुद्रताओं एवं संकीर्णताओं के कलुष वलय छंटने लगते हैं. ये लोकपर्व एक वृक्ष दृष्टि के साथ न केवल अपनी जड़ों से जोड़ता है वरन् लोकमंगल की ऊर्ध्वमुखी सोच से भी समृद्ध करता है. अपनी फुलकण्डियाँ लिए घर के बाहर खड़े नन्हें फुलारियों का संबोधन भीतर की तमाम जड़ता को तोड़ हर देहली-द्वार पर फूलों के साथ आत्मीय रिश्तों की भी एक रंगोली सजाने लगता है. सांस्कृतिक संपदा एवं प्राकृतिक सौंदर्य की धनी उत्तराखण्ड की यह धरती चैत्र संक्रांति पर फूल संगरांद या फूलदेई का अपना लोकपर्व कुछ इसी अंदाज में मनाती है. वैसे तो इस राज्य के हर पर्व, त्योहार एवं उत्सव की अप...
पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा

पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा

देश—विदेश
केंद्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में ‘देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास के संबंध में बैठक, सीएम धामी ने किया प्रतिभागHimantar Web Desk, New Delhi   केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा.  पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन के फलस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुच सकते है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधान सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास यथा रोड़, रेल,दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है.  लंबित कार्यो को शीर्ष प...