Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
प्रख्यात साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव’ सम्मान

प्रख्यात साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव’ सम्मान

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार महावीर रवांल्टा को उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. यह रवांई और रवांल्टी भाषा के लिए गौरव का पल है. महावीर रवांल्टा को हिन्दी साहित्य के लिए इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं. उनके सम्मानों की सूची भले ही कितनी ही लंबी क्यों ना हो, लेकिन लोकभाषा के लिए मिलने वाला यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है. सम्मान की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी. इसके तहत राज्य की भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन करने वाले लोकभाषा साहित्यकारों का चयन किया जाना था. इसके लिए बाकायदा एक समिति का गठन किया गया था. चयन समिति ने रवांल्टी के लिए महावीर रवांल्टा का चयन किया. यह सम्मान 30 जून को सर्व चौक स्थिति आईआडीटी ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे.मुझे बहुत सम्मान मिले हैं, लेकिन अपनी लोकभाषा ...
मेरे हिस्से का आपातकाल

मेरे हिस्से का आपातकाल

संस्मरण
चारु तिवारी अंधेरी काली रातें. तारों से भरा आसमान. कड़कड़ाती ठंड़. चांद भी जैसे सुबह होने का इंतजार कर रहा हो. अभी ‘ब्यांण तार’ आने में देर थी. घाटी में बसे इस छोटे से कस्बे के चारों ओर गांव ही गांव. कहीं कोई आहट नहीं. चिड़ियों ने भी अपना ‘घोल’ नहीं छोड़ा है. रात खुलने के अभी कोई संकेत नहीं. दूर शियारों की ‘टुक्याव ’ (बोलने की आवाज) अभी आयी नहीं. बगल के गांव रावलसेरा के मुर्गे तो और देर में बांग देते हैं. बाहर खेतों में दूर तक बिछी ‘तुषार’ (रात को गिरी ओस का सख्त होना) की सफेद चादर. जहां पानी रुका हैं वहां ‘खांकर’ (पानी का जमना) जम गई है. सोचता था पिताजी इतनी जल्दी उठ क्यों जाते हैं? स्कूल जाने का समय भी दस बजे का है. इतनी जल्दी पिताजी जाते कहां हैं? ईजा से एक-दो बार पूछा तो वह भी टाल गई. बहुत बाद में पता चला कि देश में आपातकाल लगा है. सरकारी कर्मचारियों से सख्ती है. नौकरी बचानी है तो इंदिरा ग...
उत्तराखंड: मठ-मंदिरों के प्रति मैं श्रद्धा से नतमस्तक हो गई

उत्तराखंड: मठ-मंदिरों के प्रति मैं श्रद्धा से नतमस्तक हो गई

संस्मरण
जाख देवता (गुप्तकाशी) जाखधार देवशालसुनीता भट्ट पैन्यूली यात्राओं का एक नैतिक व सकारात्मक कर्म यह भी होना चाहिए कि जहां-जहां हम जाते हैं, रहगुज़र जिस पर भी हमारी दृष्टि पड़ती है उसके बारे में कौतुहल, जिज्ञासा  इतनी विकराल होनी चाहिए कि हम उस वैशिष्ट्य और वैविध्य को दूसरों के संज्ञान में भी ला सकें. यदि हम पौराणिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं तो यात्रायें निश्चित ही अपनी  परंपराओं और अपने सांस्कृतिक गौरव को बल देने के उद्देश्य से भी प्रेरित होनी चाहिए. अभी हाल ही में गुप्तकाशी जाना हुआ. गुप्तकाशी अपने आप में ही एक पौराणिक और सांस्कृतिक वैभव की नगरी है.केदारघाटी के जाख देवता जिन्हें यहां के स्थानीय निवासी यक्ष के रूप में पूजते हैं,अपने रहस्यमयी और चमत्कारिक अवतरण के लिए देश-विदेश में भी प्रख्यात हैं. कहा जाता है कि जाख देवता अपने पशवा पर अवतरित होकर जलते अंगारों पर नृत्य करता...
पुरोला : आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत

पुरोला : आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत

उत्तरकाशी
पुरोला. तहसील के अंतर्गत रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुरोला तहसील के ग्राम कंडियाल गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से अभिषेक (20) पुत्र धीरपाल सिंह की मौत हो गई. जबकि निखिल (17) पुत्र खुशपाल अशोक (14) पुत्र धीरपाल व चंद्र सिंह (58) पुत्र जयपाल सिंह गंभीर घायल हो गए, घायलों को बर्फिया लाला जुवांठा जिला उप चिकित्सालय पुरोला में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है सभी लोग क्यारियों में धान की रोपाई का काम कर रहे थे, युवक की असमय दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया है....
अमर प्रेमकथा राजुला मालुशाही पर आधारित नाटक ‘सुनपत शौके की च्येली’ का मंचन

अमर प्रेमकथा राजुला मालुशाही पर आधारित नाटक ‘सुनपत शौके की च्येली’ का मंचन

दिल्ली-एनसीआर
'गढवाली कुमाऊनी जौनसारी अकादमी' दिल्ली सरकार के तत्वावधान मे 'मस्ती की पाठशाला' नाटक कार्यशाला का आयोजन 22 मई से 22 जून के बीच दिल्ली के विभिन्न स्कूलों मे किया गया. कार्यशाला मे तैयार नाटकों का मंचन 19 से 22 जून के मध्य दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में किया गया. इसी श्रंखला मे लेखिका एंव नाट्य कर्मी मीना पाण्डेय द्वारा निर्देशित नाटक "सुनपत शौके की च्येली"' को दर्शकों व कला विशेषज्ञों की विशेष सराहना मिली. नाटक का सह निर्देशन लोक कलाकार भुवन गोस्वामी ने किया. गिरीश बिष्ट 'हँसमुख' की इस कहानी का नाट्य रूपान्तरण भी मीना पाण्डेय द्वारा किया गया. यह कहानी कुमाऊँ की सुप्रसिद्ध लोक कथा 'राजुला मालुशाही' की प्रेमगाथा पर आधारित है, जिसे इस नाटक के माध्यम से एक नया रचनात्मक विस्तार देने की कोशिश की गई है.मीना पाण्डेय ने बताया- "एक लोक कथा जिसका प्रचलित संस्करण लेखक की कहानी से अलग है उसके नाट्य...
नशामुक्त भारत : मुख्यमंत्री ने सभी से की शपथ लेने की अपील

नशामुक्त भारत : मुख्यमंत्री ने सभी से की शपथ लेने की अपील

देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी प्रदेश वासियों से शपथ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवाओं का भविष्य बरबाद कर रहा है. समाज के साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिये सभी को नशा मुक्ति की दिशा में पहल करनी होगी. ज्ञातव्य है कि “नशामुक्त भारत“ के लक्ष्य की पूर्ति हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नियंत्रणाधीन नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध एंटी ड्रग ई-प्लेज अभियान शुरू किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य से मात्र 0.47 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा ही ई-शपथ ली गयी है, जो कि अत्यन्त ही न्यून है तथा इसमें सुधार किये जाने की आवश्यकता है. उक्त के दृष्टिगत मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु द्वारा समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि दिनांक 26 जून को “विश्व ड्रग्स दिव...
कोटियाल गांव में सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी, हायर सेंटर रेफर

कोटियाल गांव में सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी, हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी
नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई. बताया जा रहा है रात का खाना बनाने के बाद परिवार वाले शायद गैस सिलेंडर को रेग्युलेटर से बंद करना ​भूल गए, जिस वजह से पूरी रात गैस रिसती रही और सुबह जब खाना बनाने के लिए रसोई घर में घूसे तो गैस जलाते ही उसने आग पकड़ ली. जिसमें घर के अंदर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई. उक्त महिला को गांव वालों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया. कोटियाल गांव निवासी आशिता डोभाल ने बताया कि आग लगने से घर के कमरों और खिड़की दरवाजों को भी नुकसान हुआ है. गावों ने बताया कि प्रेमवती नौटियाल हमेशा की तरह शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई. हो सकता है कि उन्होंने चूल्हे का बटन पूरी तरह बंद नहीं किया हो या रेग्युलेटर से गैस लीक हो रही हो. सिलिंडर से गैस पूरी रात...
आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

अल्‍मोड़ा, देहरादून
शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी देहरादून/ अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए  नए विजन को दर्शाया है. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना है.योग (Yoga), ध्यान (Meditation), अध्यात्म (spirituality) का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में किया गया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानस मंदिर माला मिशन के जरिए सरकार कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में विभिन्न सुविधाओं को विकसित कर रही है. इस योजना की शुरुआत जागेश्वर धाम से की जा रह...
आज की अपरिहार्य आवश्यकता है योग

आज की अपरिहार्य आवश्यकता है योग

अध्यात्म
योग दिवस (21 जून) पर विशेष प्रो. गिरीश्वर मिश्र  चिकित्सा-विज्ञान के ताजे अनुसंधान हमारी जीवन-शैली और स्वास्थ्य के बीच बड़ा निकट का रिश्ता बता रहे हैं. इस बात की पुष्टि इस तथ्य से भी होती है कि अवसाद, चिंता, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसे जानलेवा रोगों के शिकार लोगों की संख्या में जो तेज़ी से इज़ाफ़ा हो रहा है वह बहुत हद तक जीवन-शैली में आ रहे बदलावों के समानांतर है. जीवन-शैली मुख्यतः हमारे स्वभाव, रहन-सहन, तथा खान–पान की आदतों से जुड़ी होती है. अब सुख-सुविधा के अधिकाधिक साधन आम लोगों की पहुँच के भीतर आते जा रहे हैं. वैश्वीकरण के साथ ही सामाजिक और भौगोलिक गतिशीलता भी तेज़ी से बढ रही है. ऊपर से सूचना और संचार की प्रौद्योगिकी घर और बाहर (नौकरी) के कार्य का स्वरूप भी अधिकाधिक डिजिटल बनाती जा रही है. इन सब परिवर्तनों के चलते शरीर के रख-रखाव के लिए ज़रूरी व्यायाम का अभ्यास क...
ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता : सीएम धामी

ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता : सीएम धामी

देहरादून
ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश, 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी मात्र बैठकों तक सीमित न रहे बल्कि ऑनरशिप लें-मुख्यमंत्री देहारादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता है. सीएम श्री धामी ने उत्तराखण्ड में नशे की सप्लाई चैन तोड़ने के लिए पुलिस विभाग को नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों व ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम ने आगामी 26 जून को वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे के अवसर पर प्रदेशभर के युवाओं के एण्टी ड्रग ई प्लज के आंकड़े को 55300 से बढ़ाकर नया रिकॉड बनाने का लक्ष्य पुलिस विभाग को दिया है. उन्होंने कहा कि योग दिवस की भांति ही आगामी 26 जून को राज्यभ...