
बद्रीनाथ धाम में नही आई कोई नई दरार, चल रहा है मरम्मत कार्य
देहरादून : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में कथित तौर पर फिर से आई नई दरारों की खबरों को बीकेटीसी ने गलत बताया है। जिसका खंडन खुद श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने किया है। बीकेटीसी ने कहा है श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और नहीं बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) द्वारा बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य चल रहा है। वर्तमान में कोई भी नयी दरार नहीं दिखी है।https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/km_20230915_720p_30f_20230915_115239.mp4
आपको बता दे की श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वर्ष 2022 में शासन को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आयी हल्की दरारों के विषय में अवगत कराया था। तत्प...









