
Global Investors Summit : उत्तराखंड डेस्टिनेशन स्टार्ट अप हब के रूप में हो रहा विकसित, 10 पहाड़ी जिलों में फोकस कर किया जाएगा विकास
ग्लोबल इन्वेस्टर के तहत उत्तराखंड में स्टार्ट अप की ग्रोथ के अवसर पर चौथा सत्र आयोजित हुआ। कौशल विकास और सेवायोजन मंत्री डॉ सौरभ बहुगुणा ने उपस्थित निवेशकों और स्टार्ट अप उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड डेस्टिनेशन स्टार्ट अप हब के रूप में विकसित हो रहा है।
निवेशकों और स्टार्ट अप उद्यमियों को संबोधित करते हुए सेवायोजन मंत्री डॉ सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड डेस्टिनेशन स्टार्ट अप हब के रूप में विकसित हो रहा है। युवाओं के लिए रोजगार प्रदाता के रूप में उभरने के पर्याप्त अवसर है। इसके लिए सरकार ने उद्योग नीति 2023 को निवेशकों और उद्यमियों के अनुरूप बनाया है जिससे निवेशकों के साथ ही स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवाओं को वित्तीय और मार्गदर्शन मिलता रहे।
सेवायोजन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है की 10 पहाड़ी जिलों में फोकस कर विकास किया जाए। आज उत्तराखंड स्टार्ट अ...







