Tag: पुष्कर सिंह धामी

इगास: लोक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और उत्तराखंड की सामूहिक चेतना का पर्व

इगास: लोक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और उत्तराखंड की सामूहिक चेतना का पर्व

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री आवास में इगास–बूढ़ी दीवाली का पर्व इस वर्ष परंपरा, उत्साह और सांस्कृतिक अस्मिता के अद्भुत संगम के रूप में मनाया गया. राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आयोजित इस भव्य उत्सव ने पर्वतीय संस्कृति की रूनक–झूनक को राजधानी तक पहुंचा दिया. मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा और सामूहिक भावना का प्रतीक है. “हमारी लोक परंपराएं हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं; इन्हें संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा सामूहिक दायित्व है”.    लोकधुनों से गुंजायमान परिसर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने हारुल, झूमेंलो, चांचरी, थड़िया और जागर जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को ज...
“देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” का भव्य समापन, मुख्यमंत्री धामी बोले – सीमांत गांवों में पर्यटन और आर्थिकी को मिलेगी नई दिशा

“देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” का भव्य समापन, मुख्यमंत्री धामी बोले – सीमांत गांवों में पर्यटन और आर्थिकी को मिलेगी नई दिशा

चमोली
हिमांतर ब्यूरो, माणा (चमोली)देश के प्रथम गांव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” का रविवार को भव्य समापन हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों, भारतीय सेना के जवानों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. महोत्सव का आयोजन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन बेहद सफल रहा है, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है.”मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन एवं सेना द्वारा लगाए गए स्टॉलों और “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय सेना और ना...
युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

चम्‍पावत
 हिमांतर ब्यूरो, खटीमामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब युवा ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मक सोच से भरे हों, तो विकास की राह अपने आप खुल जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 1100 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है और 15 अत्याधुनिक इन्क्यूबेटर स्थापित किए गए हैं. खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, आईटी, एआई, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्तराखंड के युवा नई दिशा दे रहे हैं.उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें. मुख्यमंत्री ने कहा- “हमारी सरकार चाहती है कि युवा नौकरी मांगने...
श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत बंद, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत बंद, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

रुद्रप्रयाग
  इस वर्ष 17.68 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन केदारनाथ.  भैया दूज के पावन अवसर पर आज प्रातः 8:30 बजे भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को स्थानीय पुष्पों से सजाया गया और सेना के बैंड की भक्ति धुनों के साथ पूरा परिसर “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के उद्घोषों से गूंज उठा। ठिठुरन भरे मौसम में भी लगभग 10 हजार श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।ब्रहममुहूर्त में मुख्य पुजारी बागेशलिंग और आचार्यगणों द्वारा यज्ञ, हवन एवं समाधि पूजन के पश्चात स्वयंभू शिवलिंग को ब्रह्मकमल, कुमजा, बुकला व अन्य पुष्पों से ढककर समाधि रूप दिया गया। तत्पश्चात गर्भगृह के द्वार बंद किए गए। इसके बाद पंचमुखी उत्सव डोली को रामपुर के लि...
देहरादून में संस्कृति सम्मान से सम्मानित हुए प्रख्यात लेखक एस आर हरनोट

देहरादून में संस्कृति सम्मान से सम्मानित हुए प्रख्यात लेखक एस आर हरनोट

देहरादून
सम्मान में 2 लाख 51 हजार की नकद राशि के साथ सम्मान चिन्ह से अंगवस्त्र हरनोट ने हिमाचल को समर्पित किया यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित 'नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान' समारोह में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान से हिमाचल के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर हरट को सम्मानित किया. प्रख्यात साहित्यकार और सोशल एक्टिविस्ट एस आर हरनोट को उत्तराखंड लोक समाज द्वारा, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान से नवाजा गया. पुरस्कार में सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र के साथ 2 लाख 51 हजार रुपए की नकद राशि भी दी गई. उत्तराखंड लोक समाज के बैनर तले विभिन्न संगठन मिलकर यह सम्मान प्रदान करते हैं. लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के अद्वितीय योगदान को देखते हुए उनके...
मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

चम्‍पावत
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में उत्तराखंड के पहले “साथी केंद्र” का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर आधारित होता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) ने देश की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट साथी की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मार्गदर्शन मिल सके।प्रोजेक्ट साथी से लाभआईआईटी और आईआईएससी जैसे संस्थानों के प्रोफेसर ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कोचिंग दे रहे हैं। इंजीनियरिंग,...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व

देहरादून
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया. इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फॉर लोकल के संकल्प को मजबूत बनाएं.मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है. उन्होंने जोर दिया कि जब हम देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदेंगे, तो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी बल मिलेगा. उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों पर ‘स्वदेशी नाम पट्टिका’ अवश्य लगाएं, ताकि उपभोक...
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना : सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना : सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

देहरादून
  ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार- मुख्यमंत्री | प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हुआ है. ...
धराली में 98 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली पांच-पांच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता

धराली में 98 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली पांच-पांच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता

उत्तरकाशी
सीएम धामी के निर्देश पर प्रभावितों को दिए गए चेक. सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का असर उत्तरकाशी. प्रदेश सरकार द्वारा धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए. यह वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया. गत 5 अगस्त को उत्तरकाशी एवं पौड़ी जनपदों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी. कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से घर पूरी तरह नष्ट हो गए, बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हुआ और प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा. इस आपदा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और सभी प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी. इसी घोषणा के तहत आज धराली में 98 परिव...
धराली गांव : 4 की मौत, 50 से अधिक लापता; सेना और NDRF का राहत अभियान जारी

धराली गांव : 4 की मौत, 50 से अधिक लापता; सेना और NDRF का राहत अभियान जारी

देहरादून
उत्तरकाशी. सीमांत जनपद उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर खीरगंगा घाटी में अचानक बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई। इससे आई तेज फ्लैश फ्लड और मलबे ने पूरा गांव तबाह कर दिया। अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं।घटनाक्रम   घटना दोपहर लगभग 1:45 बजे की है, जब अचानक भारी वर्षा और बादल फटने से खीरगंगा क्षेत्र से मलबा और पानी का सैलाब धराली गांव की ओर बह आया।20 से अधिक होम स्टे, होटल, दुकानें और निजी मकान इस बाढ़ में बह गए। दर्जनों वाहन भी बह गए या मलबे में दब गए। कई लोग मलबे में दफन होने की आशंका के चलते राहत कार्य तेज किया गया है।प्रत्यक्षदर्शी बोले: "भागो-भागो…" स्थानीय निवासियों और पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ सुनाई देता है – “भागो भाई, भागो”। लोग जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों क...