
उत्तराखंड :CM धामी का निशाना, अफवाह फैला रहा विपक्ष
देहरादून: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने CM पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में CM धामी ने भू कानून समेत तमाम मुद्दों को लेकर कहा कि राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी भी सिर्फ भाजपा।CM ने कहा हम सभी सौभागधाली हैं कि 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने जन्मस्थान में विराज रहे हैं। यह सब त्रेता युग के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व देश में जारी राम राज में यह सब संभव हो रहा है। प्रदेश में भी विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अफवाह फैलाने की नीति पर काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष के पास जनता के पास जाने का नैतिक साहस नहीं है और झूठ फैलाने का काम कर रहा है। हमे जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रेक रिकॉर्ड को रखना है। साथ ही सरकार के काम...









