देहरादून

जौनसार का गौरव: नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

जौनसार का गौरव: नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

देहरादून
संघ लोक सेवा आयोग में सेवा देने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्वनीरज उत्तराखंडी, चकराताजौनसार बावर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है- कनबुआ गांव के नरदेव वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया है. वे इस प्रतिष्ठित संस्था में सेवा देने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्व बन गए हैं. इससे पूर्व वे आयोग में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत थे और अब पदोन्नति पाकर निदेशक बने हैं. वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई, इंटर की पढ़ाई जौनसार बावर इंटर कॉलेज साहिया से पूरी की और आगे की पढ़ाई डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से की. निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे जौनसार बावर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. समाज के लोग इसे अपनी सामूहिक अस्मिता और संघर्षशीलता का प्रतीक मान रहे हैं. संघ लोक सेव...
बिन मां की तीन बेटियों की मुस्कान: जिला प्रशासन की पहल से मिली नई राह

बिन मां की तीन बेटियों की मुस्कान: जिला प्रशासन की पहल से मिली नई राह

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनकभी अपने घर के आंगन तक सीमित रह गईं काजल, रागिनी और प्रीति अब स्कूल की वर्दी पहनकर शिक्षा के मंदिर में कदम रख चुकी हैं. चेहरे पर झलकती यह मासूम मुस्कान केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए उम्मीद का प्रतीक है. बीते दिनों यह तीनों बहनें, अपनी बड़ी बहन सरिता के साथ जिलाधिकारी संविन बंसल से मिली थीं. मां की डूबने से हुई असामयिक मृत्यु और पिता की बेरोज़गारी ने इन नन्हीं बालिकाओं से पढ़ाई का हक़ छीन लिया था. सरिता ने अपनी व्यथा डीएम को सुनाई, फीस चुकाने की सामर्थ्य न होने से तीनों बहनों की पढ़ाई छूट गई थी, और भविष्य अंधकार में डूबने लगा था.लेकिन प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए इनकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी. जिलाधिकारी के निर्देश पर काजल (कक्षा 5), प्रीति (कक्षा 4) और रागिनी (कक्षा 3) को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लाडपुर, रायपुर में प्रवेश दिलाया गया. वहीं सरिता...
रंवाई की बेटी किरण रौतेला वर्मा बनीं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव

रंवाई की बेटी किरण रौतेला वर्मा बनीं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव

देहरादून
देश की पहली महिला सचिव बनाकर रचा इतिहासविजेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकारदेहरादून के प्रतिष्ठित होटल हयात में शनिवार की शाम कुछ खास थी। हॉल में मौजूद लोग गुलदस्तों और शुभकामनाओं के साथ उस बेटी का स्वागत कर रहे थे, जिसने पहाड़ की मिट्टी से उठकर इतिहास रचा है। सम्मान पाकर झुककर चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लेने वाली वह शख्सियत थीं- किरण रौतेला वर्मा, जिन्हें उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का सचिव चुना गया है। यह केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है, क्योंकि किरण भारत में किसी भी राज्य की क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला सचिव बनी हैं।पहाड़ से देहरादून तक का सफर किरण उत्तरकाशी ज़िले के दूरस्थ तुनाल्का गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता केदार सिंह रौतेला (रौतेला होटल) ने अपनी मेहनत से रोज़गार का रास्ता बनाया, जिसमें शुरुआती दिनों में किरण ने भी उनका साथ दिया। पढ़ाई के साथ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व

देहरादून
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया. इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फॉर लोकल के संकल्प को मजबूत बनाएं.मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है. उन्होंने जोर दिया कि जब हम देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदेंगे, तो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी बल मिलेगा. उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों पर ‘स्वदेशी नाम पट्टिका’ अवश्य लगाएं, ताकि उपभोक...
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना : सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना : सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

देहरादून
  ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार- मुख्यमंत्री | प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हुआ है. ...
धराली गांव : 4 की मौत, 50 से अधिक लापता; सेना और NDRF का राहत अभियान जारी

धराली गांव : 4 की मौत, 50 से अधिक लापता; सेना और NDRF का राहत अभियान जारी

देहरादून
उत्तरकाशी. सीमांत जनपद उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर खीरगंगा घाटी में अचानक बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई। इससे आई तेज फ्लैश फ्लड और मलबे ने पूरा गांव तबाह कर दिया। अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं।घटनाक्रम   घटना दोपहर लगभग 1:45 बजे की है, जब अचानक भारी वर्षा और बादल फटने से खीरगंगा क्षेत्र से मलबा और पानी का सैलाब धराली गांव की ओर बह आया।20 से अधिक होम स्टे, होटल, दुकानें और निजी मकान इस बाढ़ में बह गए। दर्जनों वाहन भी बह गए या मलबे में दब गए। कई लोग मलबे में दफन होने की आशंका के चलते राहत कार्य तेज किया गया है।प्रत्यक्षदर्शी बोले: "भागो-भागो…" स्थानीय निवासियों और पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ सुनाई देता है – “भागो भाई, भागो”। लोग जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों क...
एप्पल, कीवी मिशन से काश्तकार हो रहे मालामाला

एप्पल, कीवी मिशन से काश्तकार हो रहे मालामाला

देहरादून
पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के अन्तर्गत लाभार्थी किसानों को होगा 20वीं किस्त की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण. देहरादून में आयोजित 'कृषक संवाद' कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया. इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने तथा उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. योजना की 20वीं किस्त जारी किए जाने के ...
प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए : मुख्यमंत्री

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए : मुख्यमंत्री

देहरादून
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए. जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए. बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत कराया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया जाए. प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं. उन्होंने कहा कि जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनका आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलों की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाए और ...
बीज बम अभियान के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगाज को किया गया सम्मानित

बीज बम अभियान के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगाज को किया गया सम्मानित

देहरादून
आगाज ने अभी तक बांट दिए 5000 बीज बम देहरादून. हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा आज देहरादून में बीज बम अभियान का आगाज किया गया. इस अवसर पर पिछले 10 साल से अधिक समय से उत्तराखंड में बीज बम अभियान को बढ़ावा दे रहे – आगाज संस्था के अध्यक्ष जे पी मैठाणी को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया. उनके स्थान पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र उनके विद्यार्थियों ने ग्रहण किया. हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा खेल खेल में पर्यावरण संरक्षण एवं मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़े संघर्ष को कम करने के लिए शुरू किए गए बीज बम अभियान को विस्तार देने के लिए हर वर्ष मनाए जाने वाले बीज बम अभियान सप्ताह (9 से जुलाई 15 जुलाई) तक का शुभारंभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा दिनांक 9 जुलाई को यमुना कालोनी स्थित उनके आवास परिसर देहरादून में किया गया. बी...
ऑपरेशन कालनेमि : सुधर जाओ “ढोंगियों”, नहीं तो सीधा जेल!

ऑपरेशन कालनेमि : सुधर जाओ “ढोंगियों”, नहीं तो सीधा जेल!

देहरादून
सीएम धामी की असामाजिक तत्वों को दो टूक, धार्मिक चोगे की आड़ में लोगों को ठगने वालों पर धाकड़ एक्शन देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि सनातन धर्म के सच्चे रक्षक भी हैं. कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से ठीक पहले मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में सक्रिय ढोंगी, फर्जी और छद्म भेषधारियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश देकर अपनी धर्मरक्षक छवि को और भी मजबूत कर दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धार्मिक भेष में जनता को ठगने वाले, विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाने वाले फर्जी साधु-संतों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड में हरिद्वार ...