
अनुराग ठाकुर की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा देश भर के तमाम सांसदों के लिए प्रेरणा
अरविन्द मालगुड़ी
देव भूमि हिमाचल जहाँ के सुदूर पहाड़ी इलाकों में बसे तमाम गांवों के लोगों को अक्सर बीमार होने की स्थिति में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था । अस्पताल तक पहुंचने में उन्हें कई तरह की परेशानियां पेश आती थी। इसी सार्थक सोच को मूर्त रूप मिला मई 2018 में जब वर्तमान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शुरू की गई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा जो आज पूरे हिमाचल के लिए मील का पत्थर बन चुकी है जिसका असल मकसद ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अस्पतालों की भीड़ और परेशानी से निजात दिलवा कर घर-द्वार पर स्वास्थ्य लाभ देना है।अनुराग ठाकुर जी के मन में ख्याल आया कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाए कि अस्पताल को ही जरूरतमंदों के घरों तक लाया जाए और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए और दूर-दराज के कोने में मेडिकल सेवा की पहुंच सुनिश्चित करने के ...









