Blog

उत्तराखंड : बर्फबारी से ये सड़केें हुई बंद, खोलने का काम जारी

उत्तराखंड : बर्फबारी से ये सड़केें हुई बंद, खोलने का काम जारी

उत्तराखंड हलचल
प्रदेशभर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं। उन सड़कों को खोलने का काम जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 37 से 39 तथा 103 से 124 तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है BRO के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है NH के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है। लंमबगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल किलोमीटर 23 से 33 तक बर्फवारी के कारण अवरुद्ध है।...
उत्तरकाशी: यहां लगी भीषण आग, मकान जलकर राख

उत्तरकाशी: यहां लगी भीषण आग, मकान जलकर राख

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: यहां लगी भीषण आग, मकान जलकर राखपुरोला : पुरोला तहसील के ग्राम हुडोली में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में राख सामान राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात ग्राम हुडोली में उपेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह अजब सिंह पुत्र जबर सिंह के आवासीय मकान मे आग लगने से घर में रखा सारा सामान राख हो गया ।सूचना मिलते ही पुरोला पुलिस व अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि किस तरह की जनहानि और पशु हानि नहीं हुई।उत्तरकाशी: यहां लगी भीषण आग, मकान जलकर राख...
बॉबी पंवार की संपत्ति की हुई जांच, खाते में निकले 1000 रुपये, आखिर क्यों?

बॉबी पंवार की संपत्ति की हुई जांच, खाते में निकले 1000 रुपये, आखिर क्यों?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की संपत्ति की जांच की जा रही है। इस पर बॉबी पंवार ने  You Tube  में एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। बॉबी पंवार का कहना है कि सरकार उनकी जांच करा रहा है। साथ ही यह भी मांग की है कि जिस तरह से उनकी संपत्ति की जांच की कराई जा रही है। उसी तरह प्रदेश के बड़े अधिकारियों, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की जांच भी कराई जानी चाहिए। बॉबी पंवार ने कहा कि पहले सरकार ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के खाते को फ्रीज करवाया। उसमें कुछ नहीं मिला तो अब उनके खाते को भी फ्रीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके खाते में केवल 1000 रुपये पड़े थे। उसमें से भी बैंक ने सात सौ रुपये काट लिए। हालांकि, बैंक की ओर से जांच कराए जाने के बाद साफ हो गया कि बॉबी पंवार के खाते में कोई गड़बड़ी नहीं है। लिहाजा, बैंक को उनका खाता फिर से चालू करना पड़ा। ब...
पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार देर रात से हो रही वर्षा और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। बुधवार को चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए।वहीं, पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।टिहरी और धनोल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। यहां करीब दो इंच तक बर्फ जम गई है। चमोली जिले में ओली समेत आसपास के 20 गांव बर्फ से पट गए हैं।उत्तरकाशी में बुधवार दिन और बुधवार की रात को जमकर वर्षा हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम क्षेत्र में करीब 1 फीट बर्...
फूलों की घाटी और हेमुकंड साहिब जाना होगा आसान, इतने किलोमीटर कम होगी दूरी

फूलों की घाटी और हेमुकंड साहिब जाना होगा आसान, इतने किलोमीटर कम होगी दूरी

उत्तराखंड हलचल
गोपेश्वर: विश्व धरोहर फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब की राह आसन होने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग डीपीआर बनाकर शासन को भेज चुका है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शासन डीपीआर पर अपनी मुहर लगा देगा और सड़क मार्ग की निमार्ण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पुलना से भ्यूंडार तक 7.2 किमी सड़क निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। अब लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर द्वारा सड़क के लिए तीन करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। इस सड़क के निर्माण से हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी जल्द सात किमी और फूलों की घाटी की दूरी पांच किमी कम हो जाएगी।चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब (15225 फीट) और फूलों की घाटी (12995 फीट) पहुंचने के लिए गोविंदघाट से क्रमश: 19 किमी और 17 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। हालांकि, चार वर्ष पूर्व गोविंदघाट...
हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नए CM

हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नए CM

उत्तराखंड हलचल
जमीन घोटाले में फंसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ईडी से पूछताछ के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सत्तापक्ष की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है। और हेमंत सोरेन कैबिनेट में कल्याण मंत्री भी है। झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। जेएमएम की सांसद महुआ मांझी ने बताया कि वे ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा।...
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में होगी तय

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में होगी तय

उत्तराखंड हलचल
ऋषिकेश/ नरेंद्रनगर/ : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी को नरेंद्रनगर (टिहरी) में विधि- विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। महाराजा मनुजयेंद्र शाह सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल श्री बदरीथ धाम के कपाट खुलने तिथि का विनिश्चय करेंगे और महाराजा कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरागत रूप से राजमहल नरेंद्र नगर में तय होने के लिए 14 फरवरी को प्रात: दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जायेगा पूजा- अर्चना, पंचाग गणना पश्चात दोपहर तक कपाट खुलने की घोषित हो जायेगी इसी दिन तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय हो जायेगी। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंच...
हमारे गौरव : पढ़ें प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा का ये लेख, कौन थे डिंगाड़ी गांव खेमचंद?

हमारे गौरव : पढ़ें प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा का ये लेख, कौन थे डिंगाड़ी गांव खेमचंद?

उत्तराखंड हलचल
महावीर रवांल्टाउतरकाशी जनपद में विकासखंड नौगांव का अंतिम गांव है सरनौल। बड़कोट से राजगढ़ी होकर सरनौल के लिए सड़क मार्ग है। बड़कोट से राजगढ़ी 18 किमी दूर है। वहां से सरनौल 21किमी पड़ता है। बताते हैं कि गोरखा शासनकाल (सन् 1803-1815 ई)से पहले राजगढ़ी का पहाड़ ‘ढोल डांडा’ के नाम से प्रसिद्ध था। इस पहाड़ के दोनों ओर की पहाड़ियों पर ढोलू भड़ का राज्य था, जिसका गढ़ संभवतः डांडे के ऊपर विलुप्त उनाला गांव के पास था। 15वीं ई में इस क्षेत्र का गढपति रावत जाति का ठाकुर था, जिसका अंतिम वंशज जीताण रावत हुआ, जिसका अधिपत्य 17वीं ईसवी में था। इसके क्षेत्र में दो गढ़ थे-पहला नंगाणगांव के समीप व दूसरा टटाव के समीप। इन्हीं गढ़पतियों द्वारा प्रशासित क्षेत्र को ठकराल पट्टी का नाम भी दिया गया। गोरखा आक्रमण के बाद उसके प्रशासकों ने ढोल डांडे के अग्र समतल स्थल पर एक किले का निर्माण किया और इसका नाम ‘गोरखागढी’...
ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला, तहखाने में हिंदुओ को मिला पूजा का अधिकार

ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला, तहखाने में हिंदुओ को मिला पूजा का अधिकार

उत्तराखंड हलचल
ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला सामने आया है। हिंदू पक्ष में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। फैसले के मुताबिक, ज्ञानवापी तहखाने में हिंदुओ को पूजा का अधिकार मिल गया है। वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, जो जस्टिस केएम पांडे ने राम मंदिर का ताला खुलवाने का ऑर्डर दिया था। यह वैसा ही आदेश है। यह टर्निंग पॉइंट है, बहुत ऐतिहासिक ऑर्डर है।बता दें कि एक दिन पहले वादी शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चर्तुवेदी और दीपक सिंह ने कोर्ट में दलील पेश की। कहा कि उनकी तरफ से दिए गए आवेदन के एक भाग को अदालत ने पहले ही स्वीकार कर लिया है। इसके तहत व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी के साथ उन्होनें कहा कि हमारा दूसरा अनुरोध है कि जौ बैरिकेडिंग नंदीजी के सामने की गई है, उसे खोलने की अनुमति दी जाए। वहीं व्यासी के तहखाने में साल 1993 क...
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को बांटे कंबल, जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को बांटे कंबल, जाना हालचाल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास करने हैं।...