Blog

मुख्यमंत्री ने किया ITDA का औचक निरीक्षण, CM हेल्प लाईन 1905 कमांड और कंट्रोल सेंटर भी पहुंचे

मुख्यमंत्री ने किया ITDA का औचक निरीक्षण, CM हेल्प लाईन 1905 कमांड और कंट्रोल सेंटर भी पहुंचे

उत्तराखंड हलचल
CM हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  शिकायतकर्ता लाल सिंह से बात कर समस्या कर शीघ्र समाधान करने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन। इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का भी मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन।देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ITDA का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाईन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी लाल सिंह की समस्या सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि शिकायत का शीघ्र संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाए। लाल सिंह ने CM हेल्पलाईन 1905 प...
UKPSC ने 222 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

UKPSC ने 222 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : UKPSC ने गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (PAC/IRB) के रिक्त 222 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का भली-भांति अवलोकन करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। प्रमुख तिथियां 1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 31 जनवरी, 2024 2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि : 20 फरवरी, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)...
सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से मुलाकात

सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।  राजभवन में दोनों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा का टिकट किसे मिलेगा इसे लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। इस बीच दोनों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।...
बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आज सुबह तड़के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षत्रों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ने आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जारी किया है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।...
उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी

उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारीदेहरादून : उत्तराखंड को आज पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। सरकार ने IAS राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। 1988 बैच के IAS अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। SS संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया।उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी...
बाल कलाकार सृजन पाण्डेय बेंगलुरू में ‘नाट्य प्रज्ञा सम्मान’ से सम्मानित

बाल कलाकार सृजन पाण्डेय बेंगलुरू में ‘नाट्य प्रज्ञा सम्मान’ से सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर
संस्कृति मंत्रालय-भारत सरकार व 'वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर' द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नृत्य, गीत, संगीत व नाटक, भारतीय शास्त्रीय कला रूपों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 'झंकृति' का आयोजन इस वर्ष अगस्त-दिसम्बर 2023 तक किया गया। 'झंकृति' दुनिया भर के युवा कलाकारों, वरिष्ठ कलाकारों और सांस्कृतिक उत्साही लोगों के लिए अपनी प्रतिभा, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करने का एक अनूठा मंच है। इसका उद्देश्य नई प्रतिभाओं और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उनकी सराहना करना तथा पेशेवर विकास और भारतीय कला के उस्तादों के साथ बातचीत के अवसर प्रदान करना है। इस वर्ष 'झंकृति' ने कला के चार क्षेत्रों को मंच प्रदान किया है जिसमें गायन (शास्त्रीय/अर्ध-शास्त्रीय गायन), वादन (वाद्य/वाद्य), नृत्य (शास्त्रीय नृत्य रूप), और नाट्य (थिएटर) हैं।इस वर्ष झंकृति2023 प्रतियोगिता म...
उत्तराखंड से बड़ी खबर: बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, इस जिले का DM भी बदला

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, इस जिले का DM भी बदला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। देर रात को जारी आदेशानुसार कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ जिलों के DM भी बदले गए हैं।
उत्तराखंड : राज्यसभा की सीट के लिए 27 फरवरी को होगी वोटिंग, अनिल बलूनी कार्यकाल पूरा

उत्तराखंड : राज्यसभा की सीट के लिए 27 फरवरी को होगी वोटिंग, अनिल बलूनी कार्यकाल पूरा

उत्तराखंड हलचल
निर्वाचन आयोग ने 15 राज्‍यों की 56 राज्‍यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है और मतदान 27 फरवरी को होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश से दस, महराष्‍ट्र और बिहार से छह-छह सीट, पश्चिम बंगाल और मध्‍य प्रदेश से पांच-पांच सीट, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सीट, आन्‍ध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान और ओडिसा से तीन-तीन सीट के लिए और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, भूपेन्‍द्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान, नारायण राणे, राजीव चन्‍द्रशेखर, एल. मुरूगन, वी. मुरलीधरन और भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और अन्‍य सांसदों का इस वर्ष अप्रैल में कार...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ, जिनकी तप...
यहां नाले में मिला खून से लथपथ शव

यहां नाले में मिला खून से लथपथ शव

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार से बड़ी खबर है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में मोहम्मद पुर जट्ट के एक नाले में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात रूड़की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को गांव के नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स मोके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेन्सिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। SSP परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि व्यक्ति की व्यक्ति की उम्र 54 वर्षीय प्रतीत हो रही है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण धारदार हथियार से हत्या करना माना जा रहा है। जिसके बाद व्यक्ति के शव को नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।...