Blog

हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, CM धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश

हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, CM धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश

नैनीताल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लिया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आज शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी व पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष...
उत्तराखंड: हल्द्वानी में भयंकर बवाल, थाना फूंका, SDM समेत कई कर्मचारी घायल

उत्तराखंड: हल्द्वानी में भयंकर बवाल, थाना फूंका, SDM समेत कई कर्मचारी घायल

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज जमकर बवाल हुआ। दरअसल, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मुस्लिमों ने मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर बवाल कर दिया। सरकारी जमीन (नजूल भूमि) में बने मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। क्षेत्र में आगजनी हो रही है। एक गाड़ी फूंक दी गई है। थाने को आग लगा दी गई। से बवाल के दौरान SDM समेत नगर निगम कर्मी भी चोटिल हुए हैं। कई जगहों पर पथराव और मारपीट सूचना प्राप्त मिल रही है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। अधिकारी लगातार स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन, हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बनभूलपुरा थाने पर भी पथराव किया गया है। थाने के बाहर खड़ी गाडियां फूंक दी गई हैं। एक मीडियाकर्मी की भी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड ...
उत्तराखंड : दून में युवक की हत्या, यहां पानी में मिला शव

उत्तराखंड : दून में युवक की हत्या, यहां पानी में मिला शव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजधानी देहरादून में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव मोहब्बेवाला स्थित धारावली में पानी में डूबा मिला है। मृतक की पहचान रोहित उम्र 25 साल के रूप के हुई है। स्वजनों ने बताया कि रोहित पीओपी का काम करता था, जोकि सुबह घर से निकलकर रात को घर लौटता था। जानकारी के अनुसार सुबह घर से कुछ ही दूरी खाली प्लाट जहां एक तरफ पानी भरा है उसमें एक शव शव दिखाई दिया। शव के ऊपर पत्थर रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि रोहित नशे का आदी था। आशंका है कि देर रात किसी ने उसकी हत्या की और शव पानी मे डाल दिया। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।...
उत्तराखंड : इन विभागों में 223 पदों पर निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

उत्तराखंड : इन विभागों में 223 पदों पर निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है। लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत कई विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करते हुए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियां में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा ...
उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देंगे मास्टर ट्रेनर

उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देंगे मास्टर ट्रेनर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण में सड़क सुरक्षा नियमों को विद्यालय स्तर पर छात्रों के बीच ले जाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण 6 फरवरी से 8 फरवरी तक राजा रोड स्थित होटल पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी विद्यालय स्तर के साथ ही आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार करना है। मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा विद्यालय स्तर पर अपने अपने जनपदों के विद्यालयों में शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षणों उपरांत शिक्षक अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना तो है ही साथ ही आम जनमानस और समाज को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी से ...
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: UCC विधेयक विधानसभा में पास

उत्तराखंड ने रचा इतिहास: UCC विधेयक विधानसभा में पास

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया। विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया। दिनभर विधानसभा में बिल को लेकर चर्चा हुई वहीं, इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ। शाम को यूसीसी बिल ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब इस बिल को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही आंदोलनकारियों के आरक्षण का बिल भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सीएम धामी ने प्रेसवार्ता में कहा कि आज उत्तराखंड के लिए विशेष दिन है। मैं विधानसभा के सभी सदस्यों, जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके समर्थन से ही हम आज ये कानून बना पाए हैं। मैं पीएम मोदी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। ये कानून समानता का है। ये कानून हम किसी के खिलाफ नहीं लाए, बल्कि उन माताओं बहनों का आत्मबल बढ़ाएगा, जो किसी प्रथा, कुरीति की वजह से प्रताड़ित होती थीं। हम...
पाकिस्तान से उत्तराखंड तक UCC पर चर्चा, नाजिया इलाही खान बोली : पॉपकॉर्न की तरह फुदक रहे मौलाना-मौलवी

पाकिस्तान से उत्तराखंड तक UCC पर चर्चा, नाजिया इलाही खान बोली : पॉपकॉर्न की तरह फुदक रहे मौलाना-मौलवी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य है। विधानसभा में चर्चा जारी है। यूसीसी का लागू होना तय है। ऐसे में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। खासकर मुस्लिम धर्मगुरुओं को यूसीसी से बहुत दिक्कतें हो रही हैं। खासकर मौलान और मौलवी लगातार विरोध कर रहे हैं। UCC की जितनी चर्चा उत्तराखंड में हो रही है। उतनी ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के धर्मगुरु भी इस पर भड़के हुए हैं। मुस्लिम धर्मगुरु इसे इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं। पाकिस्तानी यूट्यूबर सोएब चौधरी के चैनल पर भारत की एडवाकेट नाजिया इलाही खान ने कहा कि पॉपकॉर्न की तरह फुदकने वाले मौलाना और मौलवी बिना कुछ जाने और समझे हुए कुछ भी कह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसको लग रहा है कि UCC से इस्लाम खतरे में है, वो लोग पाकिस्तान या सररिया चले जाएं। ऐसे लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा ...
हरक को समर्थन देने पहुंचे ये विधायक, केंद्र के इशारों पर कार्रवाई का आरोप

हरक को समर्थन देने पहुंचे ये विधायक, केंद्र के इशारों पर कार्रवाई का आरोप

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है उत्तराखंड समेत दिल्ली, चंडीगढ़ में भी हरक के ठिकानों में ईडी की छापेमारी जारी है। इस बीच विपक्ष के विधायक हरक सिंह रावत को समर्थन देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सदन की कार्यवाही के स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, हरीश धामी, विधायक आदेश चौहान और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा हरक सिंह रावत को समर्थन देने के लिए उनके आवास पहुंचे। विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया की ईडी ये कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारों पर कर रही है।विपक्ष के विधायकों ने कहा कि लोकसभा चुनाव पास है। चुनाव से पहले भाजपा सरकार कांग्रेस की छवि बिगड़ना चाहती है। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि जब भाजपा से कोई नेता कांग्रेस में आते हैं तो वह आरोपी बन जाते हैं और अगर कोई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामते...
उत्तराखंड से बड़ी खबर: हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर: हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। EDने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी अभी जारी है हरक सिंह रावत के घर सर्च ऑपरेशन जारी है। ED दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ में छापेमारी कर रही है। 16 जगहों पर चल रही है ED की छापेमारी की जानकारी है। उत्तराखंड में पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता हरक सिंह के ठिकानों पर ED की रेड डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची टीम। फारेस्ट लैंड सकेम में ED की बड़ी कार्रवाई PMLA के तहत की जा रही है कार्रवाई। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह के खिलाफ की थी कार्रवाई।...
20 सस्पेंड दरोगा बहाल, पिछले साल हुई थी कार्रवाई

20 सस्पेंड दरोगा बहाल, पिछले साल हुई थी कार्रवाई

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: दरोगा भर्ती धांधली में निलंबित हुए 2015 बैच के 20 दरोगाओं को एक साल बाद मंगलवार शाम को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों के कप्तानों ने बहाल कर दिया। पिछले साल जनवरी में सभी को निलंबित किया गया था। इनमें से पौड़ी में तैनात दरोगा पुष्पेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। UKSSS की परीक्षाओं में धांधली की जांच के वक्त 2015 में हुई सीधी दरोगा भर्ती में भी धांधली की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में विजिलेंस से जांच कराने की संस्तुति की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच के बाद आठ अक्तूबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। एक साल से ज्यादा लंबे समय चली जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले दिनों शासन को रिपोर्ट भेज दी है।बताया जा रहा कि इनमें से कई दरोगा ऐसे हैं, जिनके खिलाफ धांधली के साक्ष्य नहीं मिले हैं। ह...