
हल्द्वानी हिंसा : मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश, क्षेत्रों को मिली छूट, पढ़ें पूरी खबर
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए उपद्रव मामले की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में आठ फरवरी को उपद्रवियों ने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम और अवैध असलहों से हमले किए थे। इस दौरान थाने को आग लगा दी गई। घटना में पुलिसकमी, नगर निगम कर्मचारियों समेत पत्रकारों को भी गंभीर चोटे आई हैं। कई वाहनों को उपद्रवियां ने आग लगा दी थी।हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान हुए उपद्रव के कारण हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आठ फरवरी को कर्फ्यू लगा दिया गया था। क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा को सीमित करते हुए संशोधन किया गया है।
संशोधन के ब...









