Blog

9 से 11 फरवरी तक हल्द्वानी में होगा किताबों का कौतिक

9 से 11 फरवरी तक हल्द्वानी में होगा किताबों का कौतिक

नैनीताल
उत्तराखंड के छोटे कस्बों और शहरों से शुरू होकर "किताब कौतिक अभियान" देशभर में चर्चित हो गया है. "क्रिएटिव उत्तराखंड- कुमाउनी आर्काइव" टीम द्वारा कुमाऊँ के लगभग सभी जिलों चम्पावत के टनकपुर, चम्पावत, बागेश्वर के बैजनाथ, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के द्वाराहाट, नैनीताल के भीमताल और ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता में किताब कौतिक के सफल आयोजन के बाद अब हल्द्वानी में पहली बार "किताब कौतिक" होने जा रहा है. जो आगामी 9 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक तीन दिन के लिए एच. एन. इंटर कॉलेज (रामपुर रोड) में "हल्द्वानी किताब कौतिक" के नाम से हो रहा है. किताब कौतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट (जो पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड रहे हैं) ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल में टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल और नानक...
उत्तरकाशी : एवलांच की चेतावनी, अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तरकाशी : एवलांच की चेतावनी, अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: ऊंचाई वाले क्षत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते एवलांच का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गए है।
उत्तराखंड: इतिहास विभागीय परिषद का गठन, प्रांजल जोशी बनी अध्यक्ष

उत्तराखंड: इतिहास विभागीय परिषद का गठन, प्रांजल जोशी बनी अध्यक्ष

उत्तराखंड हलचल
डाकपत्थर: वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर इतिहास विभागीय परिषद का हुआ विधिवत गठन किया गया, जिसमें प्रांजल जोशी अध्यक्ष चुनी गई। रानी उपाध्यक्ष, ईशु सचिव, जन्नत सहसचिव, कोषाध्यक्ष अनुपमा, सदस्य प्रीती और प्रियंका रावत चुनी गई। इतिहास विभाग के साथ ही राजनीति विज्ञान और हिंदी विभागीय परिषद का भी गठन किया गया। जिसमें शुभम चौहान, सचिव राजनीति विज्ञान ने अपने अनुभवों को समेटते हुए परिषद के लक्ष्यों को रेखांकित किया। विभागीय परिषद के संरक्षक प्रो. गोविंद राम सेमवाल रहेंगे। राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद की अध्यक्षा कंचन डिमरी, उपाध्यक्ष प्रीति रावत, सचिव शुभम चौहान सहसचिव सुशांत कुमार, कोषाध्यक्ष कुणाल निर्वाचित हुए। सदस्य में जन्नत निर्वाचित हुई। सभी प्राध्यापकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभ कामनाएं प्रेषित की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद कुमार अवस्थी ने परिषद क...
विधानसभा में UCC विधेयक पेश, लगे जय श्री राम के नारे

विधानसभा में UCC विधेयक पेश, लगे जय श्री राम के नारे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किया। समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 (UCC) विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा में विधायकों ने वन्दे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाए गए। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पटल पर रखा। इस दौरान विपक्षी विधायक लगातार हंगामा करते रहे। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस पर सवाल उठाए। UCC बिल को लेकर उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हम लोग इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम तो चाहते हैं कि सदन संवैधानिक प्रक्रिया और नियमावली के अनुसार चले। जो उसके अनुसार चलता है। BJP इसकी लगातार उपेक्षा कर रही है।...
उत्तरकाशी : मोरी, पुरोला में अग्निकांड, मकान जलकर राख

उत्तरकाशी : मोरी, पुरोला में अग्निकांड, मकान जलकर राख

उत्तरकाशी
देहरादून: उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में दो गांव में मकान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में लोगों की जानें बच गई। देर रात करीब 2:30 बजे ग्राम नानाई मोरी के उपली नासन में श्री गजेंद्र सिंह पुत्र निंबर सिंह वाले के आवासीय लकड़ी के मकान में शर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से मकान पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया है। जिसमें दो कमरे कीचन व बाथरूम होने बताए गए। एक कमरे में संजना पुत्री चैन सिंह ग्राम मसरी तथा कंचन पुत्री चतुर देव ग्राम भीतरी वाली रहते थे तथा दूसरे कमरे पर अंकुश पुत्र पंचवटी ग्राम दोनी वाला रहता था। दोनों किराएदार मकान में वर्तमान में नहीं रह रहे थे, जिससे उनका अंदर रखा सामान बर्तन-बिस्तर आदि जलकर राख हो गए। अन्य कोई जन पशु हानि नही हुई हैं।वहीं, तहसील पुरोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छाड़ा में अतर सिंह के कीचन में गैस सिल...
आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखेगी ये “काली आंख” वाली दाल

आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखेगी ये “काली आंख” वाली दाल

उत्तराखंड हलचल
‘लोबिया’ को अंग्रेजी में काउपीज़ कहा जाता है। इसे ‘काली आंखों वाले मटर’ के नाम से भी जाना जाता है, ये आकार में अंडाकार होते हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक काली आंख होती है। इसमें अत्यधिक पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन भी पाई जाती है। पहाड़ी लोबिया के कई लाभ हैं। अगर आपको यह दाल पसंद नहीं है, तो इसके बारे में पढ़कर आप इसके शौकीन जरूर बन जाएंगे।लोबिया के लाभ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मददगार रिसर्च के अनुसार लोबिया हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रख सकता है। यह घुलनशील आहार फाइबर और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो हमारे रक्त के प्लाज्मा में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। इनमें फाइटोस्टेरॉल नामक स्टेरॉयड यौगिक भी होते हैं। ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के मानक स्तर को बनाए रखने में बहुत प्रभावी हैं ब्लड लिपिड प्रोफाइल में सुधार लोबिया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कई अन्य खाद...
लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की तैयारी, कांग्रेस में टिकट की दावेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की तैयारी, कांग्रेस में टिकट की दावेदारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: 2024 लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता किसी भी दिन लगत सकती है। चुनाव आयोग लंबे वक्त से इसकी तैयारियों में जुटी है। भाजपा देशभर में चुनावी तैयारियों जुटी है। कांग्रेस भी दावा कर रही है कि उसकी चुनावी तैयारियां चल रही हैं। लेकिन, जिस तरह की स्थिति उत्तराखंड में नजर आ रही है। उससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस की तैयारी कम और खींचातानी ज्यादा चल रही है। उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जहां भाजपा में अभी प्रत्याशियों को लेकर जहां कोई सुगबुगाहट नहीं है और ना नेता अपना दावा पेश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस में पांचों लोकसभा सीटों में पर नेता दावा ठोकते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता इस मामले में सबसे आगे हैं। कोई खुद चुनावी मैदान में उतरना चाहता है, तो कोई अपने बेटे के लिए टिकट की दावेदारी कर रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कांग्रेस में चुनाव को लेकर कैसी तैयारी कर रही...
कांग्रेस के PK अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल सहित कई नेता BJP में शामिल

कांग्रेस के PK अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल सहित कई नेता BJP में शामिल

उत्तराखंड हलचल
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीके अग्रवाल और उनकी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी ने राम नाम से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है। इसी के साथ कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।पीके अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी में शामिल किया। दोनों पति पत्नी ने राम नाम से प्रभावि होकर बीजेपी में जाने का फैसला किया। हालांकि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करना माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पीके अग्रवाल एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हए छह सालों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है।...
चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः नैनीताल हाईकोर्ट की नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करवाई। पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत ...
हथियारबंद लुटेरों पर भारी पड़ा सर्राफा व्यापारी का साहस, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

हथियारबंद लुटेरों पर भारी पड़ा सर्राफा व्यापारी का साहस, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

उत्तराखंड हलचल
विकासनगर: निहत्थे सर्राफा व्यापारी का साहस तीन हथियारबंद लुटेरों पर भारी पड़ गया। विकासनगर के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में लूट के इरादे से दुकान में घुसे बदमाशों से व्यापारी अकेले ही भिड़ गया। तकरीबन सात मिनट तक चली गुत्थमगुत्था के बाद अन्य व्यापारी एकत्र होने शुरू हुए तो बदमाश भागने लगे। इस बीच व्यापारी ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। संघर्ष के दौरान बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचे से फायर झोंका और मिस होने पर तमंचे की बट से चेहरे पर कई वार किए।घायल होने के बाद भी व्यापारी ने हिम्मत नहीं हारी। इस घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू की और आसन बैराज पर मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनमें से एक 25 हजार रुपये का इनामी है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसपी देहात लोकजीत सिंह ने भी मौके पर पहुं...