Blog

देवभूमि हिमालयन वैली के उत्पाद हिमालयन वेट कैल्शियम का अनावरण

देवभूमि हिमालयन वैली के उत्पाद हिमालयन वेट कैल्शियम का अनावरण

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार/देहरादून : पशुपालन एवं दूध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कोटद्वार की कंपनी देवभूमि हिमालयन वैली के उत्पाद हिमालयन वेट कैल्शियम का अनावरण किया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लोकल फोर लोकल के तहत स्थानीय स्तर पर कैल्शियम बनने से यहां के दुधारू पशुओं को अच्छी किस्म के स्वस्थ उत्पाद मिलने से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। पशुपालकों की आजीविका बढ़ेगी। कंपनी के निदेशक और गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाई ने कहा कि दुधारू पशुओं को स्वस्थ रखने और प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी की ओर से कैल्शियम को मार्केट में उतरा गया है । कंपनी का कैल्शियम नामी गिरामी कंपनियों की गुणवत्ता के अनुरूप है। वही इसकी लागत अन्य कंपनी के मुकाबले काफी कम रखी गई है। भविष्य में पशुओं का आहार व अन्य उत्पाद को भी मार्केट में बिक्री के लिए उतरने की तैयारी की जा रही है ।इस मौक...
अल्मोड़ा में बोले CM, गोल्ज्यू की पावन धरती में आकर हुआ धन्य

अल्मोड़ा में बोले CM, गोल्ज्यू की पावन धरती में आकर हुआ धन्य

अल्‍मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 20213.60 लाख रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें 11702.67 लाख रूपए की योजनाओं का लोकार्पण और 8510.93 लाख रूपए की योजनाओं का शिलान्यास है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, ...
शर्मनाक : शिक्षिका को गन प्वाइंट पर किया अगवा, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

शर्मनाक : शिक्षिका को गन प्वाइंट पर किया अगवा, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

उत्तराखंड हलचल
काशीपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने कार से अगवा कर लिया और पिस्टल तानकर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाजपुर, स्वार होते हुए रामपुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर आए।ITI थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2008 को क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन के चलते वह 9 अप्रैल 2023 से अपनी मां के साथ रह रही है और वर्तमान में एक स्कूल में पढ़ाती है। शिक्षिका के मुताबिक आठ फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी स्विफ्ट कार में सवार उसके पति और दो दोस्तों ने उसकी स्कूटी रोक ली। तीनों ने पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। पिस्टल त...
वन मंत्री ने किया इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक का विमोचन

वन मंत्री ने किया इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक का विमोचन

साहित्‍य-संस्कृति
देहरादून: उत्तराखंड के यशस्वी बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य के बाल कहानी संग्रह गुलदार दगड़िया का विमोचन वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। वन मंत्री के कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शौर्य की बाल साहित्य की 12 वीं पुस्तक का विमोचन किया गया। शौर्य लंबे समय से बाल साहित्य पर कार्य कर रहे हैं। गुलदार दगड़िया के विमोचन अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह पुस्तक जनजागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें गुलदार, सर्पदंश, जंगलों में लगने वाली आग, वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को रेखांकित किया गया है। गुलदार एवं अन्य जंगली जीव खाद्य श्रृंखला के लिए महत्वपूर्ण जीव हैं। हमें गांव के सीमाओं पर बचा खाना, मरे जानवरों के शव आदि नहीं फेकने चाहिए। जंगली जानवरों का आबादी की ओर आना बड़ी चिंता की बात है। जिस पर कार्य किया जा रहा है। यह पुस्तक भी गुलदार के सम्बंध में ...
उत्तराखंड : एक खबर-दो नजर…IAS डॉक्टर DM ने पेश की मिसाल, सरकार के दावों की खुली पोल

उत्तराखंड : एक खबर-दो नजर…IAS डॉक्टर DM ने पेश की मिसाल, सरकार के दावों की खुली पोल

उत्तराखंड हलचल
टिहरी: एक खबर, दो नजर…। दरअसल, ये मामला इतना दिलचस्प है कि एक तरफ जहां सरकार की नाकामियां साफ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर एक जिलाधिकारी की शानदार पहल की चमक निराश और मजबूर लोगों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने टिहरी जिले में आकर कुछ ऐसा काम किया है, जिसके लिए लोग उनको दुवाएं दे रहे हैं। रुप्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी IAS डॉ. सौरभ गहरवार अनुमति लेकर टिहरी पहुंचे। उन्होंने यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रेपन सिंह नेगी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। यह अपने आप में बड़ी बात है। रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर टिहरी जिले में आकर अपने डॉक्टर होने का फर्ज निभाने पहुंचे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने एक दिन में 130 से अधिक गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। वे पहले टिहर...
मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

उत्तराखंड हलचल
मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में कैंट क्षेत्र से मुख्य बाजार और शिखर तिराहे तक रोड शो किया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने उनपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने उद्यमियों के साथ संवाद किया और हवलबाग विकास खंड के खेल मैदान में आयोजित आजीविका महोत्सव का शुभारभ किया। इससे पूर्व उन्होंने विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और सिलबट्टे में पहाड़ी नमक भी पीसा। इस दौरान मुख्...
UCC नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठित

UCC नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठित

उत्तराखंड हलचल
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने को लेकर सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा में विधेयक के पारित होने के बाद अब सरकार ने आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है। जिसके आदेश भी जारी हो गए हैं। इसके लिए एक समिति गठित की गई है, जो इस काम को आगे बढ़ाएगी। समिति गठन आदेश  समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:- 1. श्री शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव – अध्यक्ष 2. श्री सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य 3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य 4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन – पदेन सदस्य 5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन – पदेन सदस्य 6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य 7. श्री बरिंदरजीत...
हल्द्वानी हिंसा :  हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आखिर क्यों नहीं मानी ये बात! कौन है जिम्मेदार?

हल्द्वानी हिंसा : हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आखिर क्यों नहीं मानी ये बात! कौन है जिम्मेदार?

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी हिंसा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। संवेदनशील इलाका होने के बावजूद भी यहां कार्रवाई करने में जल्दबाजी क्यों की गई? हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाए कि यह हिंसा अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हौआ है। अतिक्रमण पर एक्शन लेने से पहले ही LIU ने DM और SSP को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कुछ सुझाव दिए गए थे, लेकिन उनपर अमल नहीं किया गया। LIU ने प्रशासन को एक-दो नहीं, बल्कि पांच बार ऐसी घटना होने के इनपुट दिए थे। लेकिन, उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया।LIU  ने 31 जनवरी को दो बार, 2 फरवरी को भी 2 बार और 3  फरवरी  को एक बार वबभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा और बवाल की चेतावनी दी थी। LIU ने 31 जनवरी को जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के कार्यकर्ताओं द्वारा आयुक्त कुमायूं मण्डल से वार्ता के दृष्टिगत अलर्ट रहने और बनभूलपुरा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मस्जिद, मदर...
हल्द्वानी हिंसा : मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश, क्षेत्रों को मिली छूट, पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी हिंसा : मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश, क्षेत्रों को मिली छूट, पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए उपद्रव मामले की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में आठ फरवरी को उपद्रवियों ने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम और अवैध असलहों से हमले किए थे। इस दौरान थाने को आग लगा दी गई। घटना में पुलिसकमी, नगर निगम कर्मचारियों समेत पत्रकारों को भी गंभीर चोटे आई हैं। कई वाहनों को उपद्रवियां ने आग लगा दी थी।हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान हुए उपद्रव के कारण हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आठ फरवरी को कर्फ्यू लगा दिया गया था। क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा को सीमित करते हुए संशोधन किया गया है। संशोधन के ब...