
उत्तराखंड : शुगर है तो छोड़ दें टेंशन, AIIMS प्रोफेसर का दावा, नहीं लेनी पड़ेगी इंसुलिन
ऋषिकेश: अगर आपको भी शुगर है तो टेंशन छोड़ दें। यह हम ऋषिकेश के AIIMS प्रोफेसर के दावे के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने ऐसा दावा किया है, जिससे शुगर से परेशान लोगों के चेहरों पर मुस्कार आ जाएगी। केवल एक कैप्सूल से आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। AIIMS जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत ने अपने शोध के आधार पर दावा किया कि अब बिना दवा और इंसुलिन इंजेक्शन ही लंबे समय तक शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है।शुगर के मरीजों को अब दवाई और नियमित इंसुलिन के इंजेक्शन से निजात मिलेगी। AIIMS के ने एनकैप्सुलेटेड ह्यूमन बीटा सेल तकनीक से बीटा सेल का नैनो कैप्सूल तैयार किया गया है, जिसे शरीर में प्रत्यारोपित किया जाएगा। इससे लंबे समय तक शुगर कंट्रोल रहेगी।मरीजों को शुगर नियंत्रण के लिए हर दिन नियमित दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। जब दवाइयां भी काम करना बंद कर देती हैं तो मरीजों को...








