प्रदेश में व्यापक स्तर पर भाजपा चलायेगी अभियान, अगस्त माह तक के कार्यक्रम तय
प्रदेश में व्यापक स्तर पर भाजपा चलायेगी अभियान, अगस्त माह तक के कार्यक्रम तय
देहरादून: भाजपा शहीदों के सम्मान में राष्ट्रव्यापी “मेरा देश, मेरी माटी” और हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश में भी व्यापक पैमाने पर चलाने जा रही है । भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की मौजूदगी में आज हुई प्रदेश कोर कमेटी ने अगस्त माह तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पार्टी कार्यक्रमो का स्वरूप तय किया हैं।
हरिद्वार रोड, रिस्पना पुल के पास आयोजित विभिन्न स्तर की बैठकों में संतोष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । प्रदेश कोर कमेटी की बैठकों में लिए निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” अभियान को व्यापक रूप में मनाया जाएगा । पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “मेरा देश मेरी माटी” के ...


