Blog

उत्तरकाशी: अग्निकांड पीड़ितों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, प्रशिक्षण का किया शुभारंभ 

Uncategorized
उत्तरकाशी: अग्निकांड पीड़ितों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, प्रशिक्षण का किया शुभारंभ पुरोला: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण लगातार लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। आज भी उन्होंने पुरोला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोगों से मुलाकात की। सबसे पहले रेवड़ी गांव पहुंचे। बीते दिनों पुरोला विकासखणंड के ग्राम रेवड़ी में अग्नि कांड हुआ था। जिसमें आवासीय मकान जल कर खाक हो गए थे। दीपक बिजल्वाण ने अग्नि कांड के पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुःख बांटा और साथ ही अपनी ओर से हर संभव सहायता करने का विश्वास दिलाया।इसके बाद  जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण पुरोला में युवा कल्याण विभाग की ओर आयोजित अनुसूचित जाति के युवाओं के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (ट्रेड – data entry operator) का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं भी दी और गंभीरता से  प्रशिक्षण पूरा करने के लिए पैड़ी किया।य...

सीएम धामी ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

Uncategorized
सीएम धामी ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित देहरादून में सर्वे चौक स्थित IRDT ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने सबसे पहले 10वीं के टॉपर्स सुशांत चंद्रवंशी, आयुष सिंह रावत, रोहित पांडे, शिल्पी और शौर्य को सम्मानित किया। इसके बाद 12वीं की टॉपर्स तनु चौहान, हिमानी और राज मिश्रा को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को को भी सम्मानित किया।सीएम धामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में आगे जाएं उस क्षेत्र के नेता बनें। यानी उस क्षेत्र में नेतृत्व करें। इससे अन्य छात्रों को भी आपसे प्रेरणा मिलेगी। कहा आप देश का भविष्य हैं। जो ये अमृतकाल है इसे आगे बढ़ाने का काम आप ही करें...
उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री के दावों की निकली हवा, डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा…

उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री के दावों की निकली हवा, डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा…

Uncategorized
उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री के दावों की निकली हवा, डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा…देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के सख्त निर्देश है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बाहर की दवाइयां नहीं लिखेंगे। किसी तरह की इमरजेंसी होने पर ही बाहर की दावाई लिखी जा सकती है। लेकिन, राजधानी से लगे डोईवाला के सरकारी अस्पताल में धड़ल्ले से बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं। बाहर की महंगी दवाइयां लिखने से लोग परेशान हैं। खासकर वो लोग जो महंगी दवाइयां लेने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों के लिए जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। डोइवाला के सरकारी अस्पताल परिसर में भी जन औषधि केंद्र खोला गया है। बावजूद, इसके डॉक्टर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं।डॉक्टरों की मनमानी की लोग सक्षम स्तर पर शिकायत भी नहीं पाते हैं। सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य मंत्री के सख्त निर्देश हैं और अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र भी है। फिर डॉक्टर बाहर की दवा...
उत्तराखंड : धरना देने की धमकी से पंचायती राज निदेशक की जान को खतरा, दीपक बिजल्वाण पर लगाया आरोप

उत्तराखंड : धरना देने की धमकी से पंचायती राज निदेशक की जान को खतरा, दीपक बिजल्वाण पर लगाया आरोप

Uncategorized
उत्तराखंड : धरना देने की धमकी से पंचायती राज निदेशक की जान को खतरा, दीपक बिजल्वाण पर लगाया आरोपदेहरादून: पंचायती राज निदेशक ने उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के खिलाफ शासन से धमकी देने की शिकायत की है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने उनके कार्यालय में धरना देने की धमकी दी है। इसके लिए उन्होंने सुरक्षा मांगी है। अब सवाल यह है कि धरना देने से भला किसीको जान का खतरा कैसे हो सकता है। पंचायती राज निदेशक के इस आरोप पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पलटवार किया है। दीपक बिजल्वाण का आरोप है कि पंचायती राज निदेशक अपने चहेतों को नौकरी देने का खेल कर रहे हैं। उन्होंने जब इस पर सवाल उठाए तो इस तरह की हरकतें करने पर उतर आए हैं। दीपक बिजल्वाण ने निदेशक के कार्यकाल की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन अगर निदेशक के कार्यकाल की जांच करेगा तो पूरा सच साम...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर चर्चा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर चर्चा

देहरादून
देहरादून. आज केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ मिलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 3 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समावेशन पर नई शिक्षा नीति के दृष्टिकोण से विस्तार पूर्वक चर्चा की. इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उठाए गए कदमों और नवाचार पर पत्रकारों को जानकारी प्रदान की, साथ ही 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वागीण विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की, साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की विभिन्न रचनात्मक परियोजनाएं, जैसे जादुई पिटारा, बाल वाटिका संचालन, आधारभूत संख्यात्मक एवं भाषाई विकास, शिक्षा के रंग ...
उत्तरकाशी : अचानक बेहोश होने लगी एक के बाद एक छात्रा, कुछ चीखने—चिल्लाने लगी

उत्तरकाशी : अचानक बेहोश होने लगी एक के बाद एक छात्रा, कुछ चीखने—चिल्लाने लगी

उत्तरकाशी
स्कूल की नई बिल्डिंग में बैठते ही बेहोश हुईं 10 बालिकाएं बच्चे जब एक सप्ताह बाद स्कूल पहुंचे तो उनके विद्यालय के नए भवन में बैठते ही एक के बाद एक लगातार 10 बालिकाएं बेहोश होने लगीं. बुधवार को पहले भी एक दो बच्चे ही बेहोश हो रहे हुए थे. लेकिन आज स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता उस समय एकाएक बढ़ गई. ज़ब एक साथ 10 बालिकाएं कक्षा में बेहोश हो गई. शिक्षकों, अभिभावकों ने छात्राओं को बाहर निकाला और जैसे ही मैदान में लाया तो वह चीखने चिल्लाने लगी. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार सभी बीमार छात्राओं को उनके अभिभावक देव पश्वा के पास ले गए हैं. अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की वह जल्द से जल्द मामले में संज्ञान लेकर समाधान निकालें. इससे पहले उत्तराखंड के चंपावत जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां जिला मुख्यालय से 93 किमी दूर स्थित जीआईसी रमक में कुछ छात्राएं एक साथ रोने, चीखने...
उत्तराखंड : इन पुलों पर चलना खतरनाक, विभाग के पास पूरी रिपोर्ट, फिर भी फर्राटे भर रहे भारी वाहन

उत्तराखंड : इन पुलों पर चलना खतरनाक, विभाग के पास पूरी रिपोर्ट, फिर भी फर्राटे भर रहे भारी वाहन

Uncategorized
उत्तराखंड : इन पुलों पर चलना खतरनाक, विभाग के पास पूरी रिपोर्ट, फिर भी फर्राटे भर रहे भारी वाहनदेहरादून: मालन नदी का पुल ढहने के बाद और उससे पहले जब गुजरात के मारबी में पुल हादसा हुआ था, हर बार प्रदेश में शोर चमता है। पुलों का सुरक्षा ऑडिट अचानक चर्चा में आ जाता है। फिर से ब्रेकिंग खबरें चलने लगती हैं। अखबारों में खबरें छपने लगती है। ये पुल भी खतरनाक, वो पुल भी खतरनाक। सबसे बड़ी बात यह है कि लोक निर्माण विभाग को अपने सभी पुलों की बदहाली की पूरी कहानी पता है। बाकायदा पुलों की रेंटिंग जारी की जाती है। प्रदेशभर में कई मोटर पुल ऐसे हैं, जिनकी रेंटिंग बहुत खराब है। लोक निर्माण विभाग ने उन पुलों को खुद ही रेड मार्क दिए हैं। रेड रेंटिंग का मतलब यह होता है कि यह अब वाहनों के चलने के लिए खतरनाक हैं। विभाग को पता होने के बाद भी इन पुलों पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है।विभाग की रिपोर्ट के अनुसार...

Agniveervayu : अग्निवीर वायु के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Uncategorized
Agniveervayu : अग्निवीर वायु के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदनभारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 27 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है। IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।अग्निवीरवायु पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही पात्र होने के लिए आवेदक का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।अग्निवीर वायु पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क...
पंतनगर जनवाणी : ‘दादी मां का बटुआ’ कार्यक्रम  को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पंतनगर जनवाणी : ‘दादी मां का बटुआ’ कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

दिल्ली-एनसीआर
राष्ट्रीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित सामुदायिक रेडियो (community radio) सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो पंतनगर जनवाणी के कार्यक्रम दादी मां का बटुआ को प्रोमोटिंग लोकल कल्चर अवार्ड के तहत 9वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार (तृतीय) से सम्मानित किया गया. यह सम्मान राष्ट्रीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित सामुदायिक रेडियो सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल को प्रदान किया गया. दादी मां का बटुआ कार्यक्रम अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डा. शिवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में पंतनगर जनवाणी की टीम द्वारा तैयार किया गया था. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के बीच जड़ी बुटियों की महत्ता और शनैः श...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) कार्यान्वयन के तीन वर्षों की प्रगति का तहत आईआईटी रूड़की मना रहा है जश्न

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) कार्यान्वयन के तीन वर्षों की प्रगति का तहत आईआईटी रूड़की मना रहा है जश्न

देहरादून
29 जुलाई को दूसरे अखिल भारतीय शिक्षा समागम एसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल, 28 जुलाई को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की दीक्षांत समारोह में कुल 1916 छात्रों को उपाधि प्रदान करेगारूड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की  (Indian Institute Of Technology–Roorkee (IIT–Roorkee)) में आज दूसरे अखिल भारतीय शिक्षा समागम से पूर्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता को आईआईटी रूड़की के निदेशक श्री केके पंत, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के निदेशक श्री ललित कुमार अवस्थी और उत्तराखंड कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्रीय निदेशक श्री रवि चिलुकोटी ने संबोधित किया.एनईपी का बहु-विषयक दृष्टिकोण छात्रों को विभिन्न विषयों का पता लगाने और अच्छी तरह से कौशल सिक्षा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है : ...