उत्तराखण्ड को केंद्र से मिली 951 करोड़ की विशेष सहायता
उत्तराखण्ड को केंद्र से मिली 951 करोड़ की विशेष सहायता
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। यही कारण है कि राज्य की परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार का रवैया सदैव दरियादिल रहता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रधानमंत्री मोदी से एक अलग ही ट्यूनिंग है। यही वजह है कि अक्सर ही दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर बैठकें होती हैं। अब कल ही कि बात लीजिए, मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री मोदी से करीब घंटे भर की बैठक हुई। इस बैठक का सुखद नतीजा ये रहा कि बैठक के 24 घंटे बाद ही केंद्र ने उत्तराखंड की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 921 करोड़ की विशेष सहायता राशि जारी करने का एलान कर दिया। समझा जा सकता है कि धामी की केंद्र में दस्तक यूं ही नहीं होती बल्कि राज्य हित में वे बड़ी योजनाओं के लिए अक्सर केंद्र से पैसा सैंक्शन कराने में स...


