Blog

उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश, सभी घायल एयर लिफ्ट

Uncategorized
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश, सभी घायल एयर लिफ्टदेहरादून: चमोली में हुई दर्दनाक घटना के बाद सरकार और शासन एक्शन में नजर आ रहा है। जहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुंचे। वहां मृतकों के परिजनों से मुलाकाम कर उनका ढांढस बंधाया। वहीं, अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलर उनको तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। इधर, मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चमोली की घटना के मद्देनजर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्दे...
चमोली हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलकर भावुक हुए CM धामी

चमोली हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलकर भावुक हुए CM धामी

Uncategorized
चमोली हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलकर भावुक हुए CM धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि।शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा।दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई- सीएम।चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोप...

बड़ा हादसा: लैंडस्लाइड से धंसा पूरा गांव, मलबे से 75 को निकाला, 5 की मौत, 50-60 फंसे

Uncategorized
बड़ा हादसा: लैंडस्लाइड से धंसा पूरा गांव, मलबे से 75 को निकाला, 5 की मौत, 50-60 फंसेमहाराष्ट्र : भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। रायगढ़ जिले के खलालपुर तहसील इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन हुआ है। इसकी चपेट में पूरी एक बस्ती आ गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन में 50 से अधिक परिवारों के 100 से अधिक लोग फंसे हैं। हादसा बुधवार रात को हुआ है। भूस्खलन में आदिवासी समाज की बस्ती का 90 प्रतिशत हिस्सा समा गया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान जारी है। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, 5 लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुंबई में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इ...
देवताओं का वृक्ष ‘पय्या’!

देवताओं का वृक्ष ‘पय्या’!

लोक पर्व-त्योहार
मेघा प्रकाशउत्तराखण्ड में परिभाषा के अनुसार एक बड़ा क्षेत्र 'वन' घोषित है. अतीत में, समुदाय काफी हद तक अपनी आजीविका और दैनिक जरूरतों के लिए इन जंगलों पर निर्भर था. चूंकि, जंगल अस्तित्व के केंद्र में थे, समुदाय के बीच कई सांस्कृतिक और सामाजिक प्रथाएं अभी भी राज्य में प्रचलित हैं. इस प्रकार पवित्र वनों, स्थलों और वृक्षों की अवधारणा इस बात का सूचक है कि कैसे अतीत में समुदाय इन वनों का प्रबंधन करता था और अपनी आजीविका के स्रोत की पूजा करता था. स्थानीय बोलचाल में पवित्र वन चिन्हित स्थल, परिदृश्य, जंगल के टुकड़े या पेड़ हैं, जिन्हें पूर्वजों और श्रद्धेय देवताओं की पवित्र आत्माएं निवास करने के स्थान के रूप में माना जाता था. विश्वास के अनुसार, लोककथाएं, लोक गीत, मेले और पवित्र वनों पर त्योहार उत्तराखंड में समुदाय का हिस्सा हैं.उदाहरण के लिए, 'पय्या' (पयां, पद्म) को पवित्र वृक्ष के रूप ...

’75’ कलाकृतियों में भारतीय कला विरासत की गौरवगाथा पर छायाचित्र प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन

Uncategorized
’75’ कलाकृतियों में भारतीय कला विरासत की गौरवगाथा पर छायाचित्र प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजनअल्मोड़ा: माननीय प्रधानमंत्री की मुहिम आजादी के अमृतमहोत्सव के तहत “75 कलाकृतियों में भारतीय कला विरासत की गौरवगाथा” विषय पर आदर्श जनता इंटर कॉलेज बड़गलभट्ट, जिला अल्मोड़ा में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन कुलपति डॉ. बुद्ध रश्मि मणि के संरक्षण और प्रो. (डॉ.) अनूपा पाण्डे, विभागाध्यक्ष कला इतिहास, निदेशक/सम-कुलपति राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान: कला इतिहास, संरक्षण, और संग्रहालय विज्ञान, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक मानीत विश्वविद्यालय, नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह भारत का एक मात्र संस्थान है, जो विशेष रूप से शिक्षण, शोध और कला सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में प्रशिक्षण को समर्पित है। संस्थान तीन क्षेत्रों अर्थात कला इ...

उत्तराखंड : कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी ने चमोली हादसे पर जताया दुख, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Uncategorized
उत्तराखंड : कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी ने चमोली हादसे पर जताया दुख, उच्च स्तरीय जांच की मांगचमोली: भाकपा (माले) के राज्य सचिव कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी ने चमोली हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि नमामि गंगे के तहत बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोगों का हताहत और घायल होना बेहद दु:खद, पीड़ादायक और हृदयविदारक है. इस दुर्घटना में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, उनके परिजनों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है. हमारी मांग है कि राज्य सरकार मृतकों के आश्रितों को एक करोड़ रुपया मुआवजा एवं एक आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी दे. उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: चमोली में करंट लगने से 15 की मौत, कई झुलसे, यहां हादसा  घायलों के इलाज का समस्त खर्च सरकार वहन करे और पचास लाख रुपया मुआवजा दे. प्लांट में दो बार करंट फैलने की उच्च स्...

उत्तराखंड : प्यार, धोखा और खूनी खेल, सेपेर के साथ मुंह काला, कोबरा से प्रेमी को डंसवाया

Uncategorized
उत्तराखंड : प्यार, धोखा और खूनी खेल, सेपेर के साथ मुंह काला, कोबरा से प्रेमी को डंसवायाहल्द्वानी: हत्या की खबरें तो आपने कई सुनी, देखी और पढ़ी होंगी, लेकिन हल्द्वानी में प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या के लिए जो तरीका चुना। उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। ऐसा तरीका, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी की होगी। इस तरह से मौत के बहुत कम मामले ही सामने आए हैं। लेकिन, पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का सिर्फ चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। हल्द्वानी में होटल कारोबारी अंकित चौहान का माही की जिंदगी में लगातार दखल बढ़ रहा था। इससे परेशान माही ने अपने नए प्रेमी दीप कांडपाल के साथ अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले उसने आठ जुलाई को अंकित के बर्थडे पर सांप से डसवाने की योजना थी, लेकिन सपेरा जो सांप लाया वह कम जहरीला था, इसलिए रणनीति बदलनी पड़ी। इसके बाद 14 जुलाई की रात शराब में नींद की गोली मिल...

उत्तराखंड: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत

Uncategorized
उत्तराखंड: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, एक की मौतविकासनगर: राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक हादसा देहरादून जिले के विकासनगर में सुबह-सुबह हो गया। जानकारी के अनुसार बैराट के पास एक कार अनियंत्रित होकर अचानक खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उत्तराखंड: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा ‘हरेला सप्ताह’ के तहत हुए पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा ‘हरेला सप्ताह’ के तहत हुए पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘हरेला सप्ताह’ के अंतर्गत मंगलवार को पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी सहित फैकल्टी सदस्यों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर यशवीर दीवान द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई। कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ दीपक सोम ने जानकारी दी कि, विश्वविद्यालय में हरेला सप्ताह के दौरान 100 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इस मौके पर डॉ गीता रावत डॉ सुमन विज डॉ. अरुण कुमार डॉ प्रियंका बनकोटी डॉ. सरस्वती क...

देहरादून: सुभारती अस्पताल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्षेत्रवासियों ने उठाया लाभ

Uncategorized
देहरादून: सुभारती अस्पताल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्षेत्रवासियों ने उठाया लाभ देहरादून: डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल, झाझरा द्वारा मंगलवार को ग्राम केदारवाला (ब्लॉक विकासनगर ) स्थित “ग्राम पंचायत भवन” में क्षेत्रवासियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और “माया ग्रुप ऑफ कॉलेजस् द्वारा नि:शुल्क दवा वितरित की गई । इस दौरान क्षेत्रवासियों की नि:शुल्क आंखों की जांच भी की गई । वहीं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज हेतु मरीजों को सुभारती अस्पताल संदर्भित किया गया । कैम्प का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० रवि कंसल ने किया । चिकित्सकों की टीम में डॉ० कुशल एवं डॉ० मोहित भी शामिल रहे । नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और वर्षा ऋतु मे...