Blog

प्रदेशभर में मिशन इन्द्रधनुष अभियान की तीन चरणों में होगी शुरुआत, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

Uncategorized
प्रदेशभर में मिशन इन्द्रधनुष अभियान की तीन चरणों में होगी शुरुआत, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण देहरादून: राज्य में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आई0एम0आई0) अभियान की शुरुआत तीन चरणों में 07-12 अगस्त, 11-16 सितम्बर व 09-14 अक्टूबर 2023 को समस्त जनपदों में की जाएगी जिसकी जानकारी रोहित मीना, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला के दौरान दी। रोहित मीना द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में 5 वर्ष की आयु तक के ड्रॉप आउट और लेफ्ट आउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की छुटी हुई खुराक दी जानी है। साथ ही अन्य टीकों के अलावा Measles and Rubella (MR) vaccines, Pneumococcal Conjugate vaccine (PCV) और Inactivated Polio Vaccine (IPV) 3rd dose के कवरेज में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश में मीजिल्स तथा रूबेला का...

मंत्री गणेश जोशी ने की ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी ने की ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा देहरादून: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों साथ सरकार द्वारा प्रस्तावित मेरी माटी मेरा देश अभियान के संबंध में आयोजित कार्यक्रम से संबंधित बैठक की। बैठक में मंत्री ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देना और सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को देहरादून के सहसपुर ब्लॉक के रोबर्स केव गुच्छ पानी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम 14 अगस्त को ऊधम सिंह नगर जिले में भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यक्रमों की जानकारी देते ...

सुभारती अस्पताल में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन, कई क्षेत्रों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Uncategorized
सुभारती अस्पताल में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन, कई क्षेत्रों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम देहरादून: डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल, झाझरा द्वारा शुक्रवार को बाल विकास परियोजना (शहर), सेक्टर-रायपुर के अंतर्गत धर्मशाला, ग्राम अधोईवाला, चूना भट्टा में आशा कार्यकत्रियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डॉ० आभास गुप्ता एवं डॉ श्रेया मिश्रा द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया । डॉ० आभास गुप्ता ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) स्तनपान को बढ़ावा देने और शिशुओं, माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1-7 अगस्त तक मनाया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 का विषय है “स्तनपान को बढ़ावा देना: कामकाज...

उत्तराखंड : एक और बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं पूरे 350 बीघा जमीन पर भू-माफिया का कब्जा

Uncategorized
उत्तराखंड : एक और बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं पूरे 350 बीघा जमीन पर भू-माफिया का कब्जादेहरादून: राजधानी देहरादून में सीलिंग के जमीन पर अवैध कब्जों के संख्या कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से सीलिंग की जमीन को लेकर आज फिर एक बार एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा ग्रामीण सीलिंग की 350 बीघा जमीन को लेकर है। जिसे भू-माफियाओं दुआरा खुर्दबुर्द किया जा रहा है। एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के शिकायती पत्र के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने हरकत में आते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में अपर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून डॉ शिव कुमार बरनवाल ने बड़ा फैसला देते हुए सीलिंग की लगभग 3 हजार वीघा जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। राज्य के जाने-माने RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के प्रार्थना पत्र पर यह कार्रवाई की गई थी। ग्रामीण सीलिंग की यह ज...

उत्तराखंड: गौरीकुंड आपदा से जुड़ा अपडेट, लापता लोगों की संख्या बढ़ी

Uncategorized
उत्तराखंड: गौरीकुंड आपदा से जुड़ा अपडेट, लापता लोगों की संख्या बढ़ीरुद्रप्रयाग: गौरीकुंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई भीषण आपदा में लापता होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जहां घटना के दिन यह संख्या करीब 13 बताई जा रही थी। वहीं, घटना के अगले दिन यह बढ़कर 19 और ताजा अपडेट के अनुसार कुल लापता लोगों की संख्या अब 23 हो गई है, जिनमें से तीन के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 20 अन्य लापता लोगों की खोजबीन जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गौरीकुंड भू- स्खलन से लापता/ मृत व्यक्तियों की संख्या 23 हो गई है l उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त लापता व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है जिसमें नेपाल मूल के 17 जनपद रुद्रप्रयाग के 4 अन्य राज्य के 2 कुल संख्या 23 हैl उन्होंने बताया कि विगत दिन जो 3 लोगों के शव बरामद...

BJP सांसद को दो साल की सजा, क्या राहुल गांधी की तरह जाएगी सदस्यता?

Uncategorized
BJP सांसद को दो साल की सजा, क्या राहुल गांधी की तरह जाएगी सदस्यता?आगरा: राहुल गांधी को मानमाहानि मामले में सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. उनकी सदस्यता दो साल की सजा होने पर रद्द कर दी गई थी. हालांकि, अब तक सदस्यता बहाल के आदेश जारी नहीं हुए हैं. इस बीच एक ऐसा मामला आया है, जिसमें भाजपा सांसद को दो साल की सजा सुनाई गई है. अब सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि भाजपा सांसद की सदस्यता भी उसी तेजी से रद्द की जाएगी, जिस तेजी से राहुल गांधी की सदस्ता को रद्द किया गया था. दरअसल, न्यायाधीश (MP/MLA) कोर्ट ने इटावा के भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को 2 साल की सजा सुनाई. उन्हें 12 साल पुराने मामले में दोषी मानकर सजा सुनाई गई है. यह मामला टोरेंट पॉवर की ओर से हरिपर्वत थाने में दर्ज कराया गया था. भाजपा सांसद को सजा सुनाए जाने की खबर के बाद तमाम भाजपा नेता दीवानी कोर्ट पहुंच गए. दो साल की सजा से भ...

उत्तराखंड: प्रदेशभर में 237 सड़कें बंद, गांवों की सड़कें कब खुलेंगी सरकार?

Uncategorized
उत्तराखंड: प्रदेशभर में 237 सड़कें बंद, गांवों की सड़कें कब खुलेंगी सरकार?देहरादून: मॉनसून शुरू होने से अब तक प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में जगह-जगह कई सड़कें बंद हैं। हालांकि, लगातार सड़कों को खोलने का काम जारी है। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान मुख्य मार्गों को ही खोलने पर दिया जा रहा है। जबकि, 105 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं, जिनको खोलने की दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया जा रहा है। कई मार्ग ऐसे भी हैं, जो लंबे समय से बंद हैं। प्रदेश की बातें करें तो लोक निर्माण विभाग के निर्माण क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में सड़कों की स्थिति अब भी बहुत खराब है। सबसे ज्यादा 82 सड़कें पौड़ी क्षेत्र में बंद हैं। देहरादून क्षेत्र में 23, अल्मोड़ा क्षेत्र में 20 और हल्द्वानी क्षेत्र में 7 सड़कें बंद हैं। वहीं, अगर ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो अधिकांश गांवों में प्रधानमं...

उत्तराखंड: 20 किलोमीटर वॉक रेस में मानसी नेगी और भारतीय टीम ने जीता ब्रॉज मेडल

Uncategorized
उत्तराखंड: 20 किलोमीटर वॉक रेस में मानसी नेगी और भारतीय टीम ने जीता ब्रॉज मेडलचीन के चेगंडू शहर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किलोमीटर वॉक रेस में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत की वॉक रेस टीम में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी सहित अन्य ऐथेलेटिक्स शामिल थे। 20 किमी महिला वॉक रेस में चीन को पहला, स्लोवाकिया को दूसरा और भारत को तीसरा स्थान मिला। गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने कहा की महिला वॉक रेस में भारतीय टीम को तीसरा स्थान मिलने पर पूरी टीम बेहद खुश है। उन्होंने टीम की हौसलाअफजाई की और सहयोग करने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।उत्तराखंड: 20 किलोमीटर वॉक रेस में मानसी नेगी और भारतीय टीम ने जीता ब्रॉज मेडल...

उत्तरकाशी: आराकोट-चिंवा रोड पर मोल्डी के पास भूस्खलन, 50-60 मीटर सड़क ध्वस्त

Uncategorized
उत्तरकाशी: आराकोट-चिंवा रोड पर मोल्डी के पास भूस्खलन, 50-60 मीटर सड़क ध्वस्तमोरी: प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते सड़कें बंद हो रही हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के आराकोट-चिंवा मोटर मार्ग पर मोल्डी के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते कई गांवों का संपर्क कट गया है। उत्तराखंड : गौरीकुंड में अब तक 3 शव बरामद, चर्स अभियान जारी जिला प्रशासन उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिले के मोरी क्षेत्र में आराकोट-चिंवा मोटर मार्ग पर मोल्डी के पास आज सुबह अचानक भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते लगभग 50-60 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।Uttarakhand | According to the information received from the District Administration Uttarkashi, about 50-60 parts have co...

बड़ी खबर : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद

Uncategorized
बड़ी खबर : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीदJ&K : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों का सुराग लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां दो से तीन आंतकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट में बताया कि शुक्रवार को कुलगाम के हालन वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूत्रों का कहना है कि शहीद होने वाले जवानों के नाम हेड का...