उत्तरकाशी : बंचाण गां पड़ी चड़क, दुई बेसमाटा घायल
उत्तरकाशी : बंचाण गां पड़ी चड़क, दुई बेसमाटा घायलबड़कोट : बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से उक्त दोनों महिलाएं इसकी चपेट के आ गयी।
सूचना मिलते ही दोनों घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया...


