
उत्तरकाशी: बड़कोट डिग्री कॉलेज में हुआ पूर्व छात्र परिषद का पांचवां अधिवेशन
देहरादून :महाविद्यालय में हुआ पूर्व छात्र परिषद की का पांचवा अधिवेशन राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय में पूर्व छात्र परिषद का पांचवां अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व छात्र परिषद प्रभारी डी.पी. गैरोला ने सभी पूर्व छात्रों का बैठक में स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विकास और गतिविधि का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी नैक मूल्याकंन की विजिट पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में इन फर सहमति आगामी 19 एवं 20 अक्टूबर को महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन की टीम का निरीक्षण होना है। जिस संदर्भ में उचित कार्य योजना तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया।
महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों के विषय में भी सामूहिक चर्चा की गई।
महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए उचित सुविधा पर विचार किया गया।
पूर्व छात्र परिषद के आगामी बैठक 8 अक्टूबर 2023 को आयोजित करने पर सहमति बनाई गई।
...









