
उत्तरकाशी: महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, ट्रॉलियों की जांच के निर्देश
उत्तरकाशी: तीन दिन पहले मोरी क्षेत्र के भंकवाड़ गांव में ट्राली को खींचने वाली रस्सी टूटने से ट्रॉली में सवार महिला नदी किनारे पत्थरों पर जा गिरी थी, जिससे समहिला की मौत हो गई थी। पिछले पांच सालों के ग्रामीण ट्रॉली की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अब जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले की सभी ट्रॉलियों की जांच के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले में संचालित सभी ट्रॉलियों की जांच कराने के निर्देश देते हुए सबंधित अधिकारियों को ट्रॉलियों के सुरक्षित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित सभी ट्रॉलियो की तत्काल तकनीकी दल से जांच और सर्वेक्षण कराकर जर्जर व मरम्मत योग्य ट्रॉलियों को शीघ्र व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
जिलाधिकारी ने जिले के...









