
स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
राज्य के विकास, स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुआ विचार विमर्श
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धनसिंह रावत व लैंसडाउन विधायक महंत दलीप सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बातचीत की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत और विधायक लैंसडाउन महंत दलीप सिंह रावत का श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार...








