
कल एक घंटे का कार्यबहिष्कार करेंगे शिक्षक, लेंगे ये शपथ
रामनगर: राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 35 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के हजारों शिक्षक दोपहर 12 से 1 बजे तक 1 घंटे का कार्य वहिष्कार करेंगे। कार्य बहिष्कार करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के हजारों सदस्य मतदान में प्रतिभाग न करने की शपथ भी लेंगे।
यह जानकारी राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने देहरादून को रवाना होने से पहले दी।मठपाल ने कहा देहरादून में संगठन के ब्लाक से प्रांत तक के पदाधिकारी शिक्षा निदेशालय पर तालाबंदी करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत जी के साथ संगठन की कई दौर की वार्ताओं के पश्चात अनेक मुद्दों पर दो माह पूर्व लिखित सहमति बनी परंतु जब उन मुद्दों पर आदेश निकालने की बारी आई तो विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं जिसके चलते संगठन मजबूर होकर पिछले डेढ़ माह से आंदोलनरत है...









