Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
जनपद चमोली में कैच द रैन कार्यक्रम के तहत बनेंगी 1351 चाल खाल, 4752 चेकडैम और लगेंगे 10.68 लाख पौधे!

जनपद चमोली में कैच द रैन कार्यक्रम के तहत बनेंगी 1351 चाल खाल, 4752 चेकडैम और लगेंगे 10.68 लाख पौधे!

चमोली
चमोली : प्राकृतिक जल स्रोत नौले-धारे और नदियों के जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को जिला स्तरीय सतत जल प्रबंधन कार्यक्रम और कैच द रैन कार्यों की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए एकीकृत योजना के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य करना सुनिश्चित करें. कृषि, उद्यान, सिंचाई, मत्स्य एवं अन्य विभाग और जल संवर्धन कार्यों से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल किया जाए और सबके सुझाव लेकर जल स्रोत एवं क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं के अनुरूप जल संरक्षण कार्यों का क्रियान्वयन किया जाए. ताकि प्राकृतिक जल स्रोत नोले-धारे और नदियों का चिरस्थाई प्रवाह बना रहे. वर्षा जल संरक्षण के लिए भी विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारण करते हुए सघन वृक्षारोपण, खंती, चाल-खाल, चेकडैम एवं अन्य ज...
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई के साथ चिकित्सा सेवाएं भी

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई के साथ चिकित्सा सेवाएं भी

उत्तराखंड हलचल
इस बार गत वर्ष की तुलना में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। गत वर्ष केदारनाथ में जहां कुल नौ पार्किंग का संचालन किया जा रहा था तो उस बार कुल 20 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां 1495 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। पहली बार वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए एप बनाई गई है। सरकार का दावा है कि यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। गत वर्ष जहां 617 सफाई कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया था तो इस बार कुल 700 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा रूट में पहली बार चार नए हाई टेक मॉड्यूलर शौचालय एवं चार नए मोबाइल मॉड्यूलर शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त एक रोड स्वीपिंग मशीन भी सफाई कार्य में लगाई जाएगी। इस बार यात्रा रूट पर चलने वाले सभी 4000 घोड़े-खच्चरों की निगरानी भी प्रशासन के स्तर से की जाएगी। गत...
चारधाम यात्रा : शुरुआती 15 दिनों में यात्रा से परहेज करें VIP और VVIP, मुख्य सचिव ने सभी राज्यों को भेजा पत्र

चारधाम यात्रा : शुरुआती 15 दिनों में यात्रा से परहेज करें VIP और VVIP, मुख्य सचिव ने सभी राज्यों को भेजा पत्र

उत्तराखंड हलचल
चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. चुनावी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही अधिकारियों से भी इस संबंध में नियमित रूप से संपर्क में बने हुए हैं. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में वीवीआइपी दर्शनों को अवॉइड करने हेतु पत्र भेजा गया है. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस आशय का पत्र भेजा गया है कि यात्रा के शुरुआती 15 दिनों (विशेष रूप से केदारनाथ धाम) में वीवीआइपी दर्शनों को जितना हो सके टाला जाए ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े. साथ ही इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार...
अध्ययन: आयुर्वेदिक औषधि में पाये गये रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के गुण

अध्ययन: आयुर्वेदिक औषधि में पाये गये रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के गुण

सेहत
चूहों पर अंतरराष्ट्रीय मनकों के आधार पर चौदह रोग प्रतिरोधको को चिन्हित कर वाज्ञानिकों द्वारा मैसूर में किया गया अध्ययन.आयुर्वेद द्वारा रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के दावे गाहे बेगाहे किए जाते रहे है लेकिन उक्त तथ्य को सिद्ध कर दिखाया है मैसूर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित चिकित्सकीय अनुसंधान केंद्र में कार्यरत वैज्ञानिकों के एक समूह ने जिन्होंने चौदह रोग प्रतिरोधक के स्थापित मानको पर एक आयुर्वेदिक औषधि के प्रभाव का अध्ययन किया. अट्ठाईस दिनों तक चलने वाले इस परियोजना में पाया गया कि आयुर्वेदिक औषधि के सेवन के उपरांत चूहों में इम्यूनोग्लोब्लिन ए, एम और जी की मात्रा बढ़ जाती है तथा साथ ही न्यूट्रोफ़िल नामक रक्त के सफ़ेद कणो में रोगों से लड़ने हेतु चेन बनाने के गुण विकसित हो रोग प्रतिरोधक शक्ति का विकास होता है. इसी प्रकार इस अध्ययन में आयुर्वेदिक औषधि का उल्लेखनीय असर नेचुरल किलर सेल,...
उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक किये हासिल

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक किये हासिल

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है जिसमें कुल 1 लाख 12 हजार 377 छात्रों ने परीक्षा दी और जिसमें 1 लाख 179 छात्रों ने परीक्षा पास की है। 12वीं में 92 हजार 20 छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें 76 हजार 39 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.14 प्रतिशत और 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत ने रिजल्ट घोषित किया। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स यूके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जीआईसी गंगोलीहाट की 10वीं की विद्यार्थी प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किये और वह टॉप पर रही। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान तथा पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने प...
कार्तिक स्वामी मंदिर: धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का आध्यत्मिक संगम

कार्तिक स्वामी मंदिर: धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का आध्यत्मिक संगम

धर्मस्थल
विजय भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार, देहरादून कार्तिक स्वामी मंदिर उत्तराखंड राज्य में स्थित है और यह एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है. यह मंदिर गढ़वाल क्षेत्र के रुद्रप्रयाग जिले में है. यह स्थान भगवान कार्तिक (भगवान शिव के जेष्ठ पुत्र) को समर्पित है. कार्तिक स्वामी मंदिर का निर्माण प्राचीन काल में हुआ था और यह एक प्राचीन संगीतान्तर मंदिर के रूप में जाना जाता है. यहां पर अनुष्ठान, पूजा, और अन्य धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से होते हैं. यह मंदिर अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और धार्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटकों की भी भीड़ लगी रहती है जो इस प्राचीन मंदिर को दर्शन करने आते हैं. कार्तिकस्वामी यात्रा का उल्लेख तमिलनाडु और केरल में अधिक है. जून के महीने में हर साल यहां विशेष अनुष्ठान होता है. स्कंद पुराण में इस क्षेत्र का वर्णन है. यहां से हिमालय के दिव्य दर्शन...
उत्तराखंड के विख्यात पर्यटन नगर रानीखेत में आयोजित होगा नौवां ‘किताब कौतिक’

उत्तराखंड के विख्यात पर्यटन नगर रानीखेत में आयोजित होगा नौवां ‘किताब कौतिक’

उत्तराखंड हलचल
सी एम पपनैं, वरिष्ठ पत्रकाररानीखेत। ‘क्रिएटिव उत्तराखंड-म्योर पहाड़’ द्वारा उत्तराखंड के ख्यातिरत पर्यटन नगर रानीखेत में आगामी माह मई के 10, 11 और 12 को नौवें ‘रानीखेत किताब कौतिक’ का आयोजन रानीखेत छावनी बोर्ड एवं रानीखेत सांस्कृतिक समिति के सहयोग से छावनी परिषद के बहुउद्देशीय भवन में वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी व समाजसेवी विमल सती के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।प्राकृतिक सुषमा की दृष्टि से सदा सैलानियों को आकर्षित करता रहा उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल का सु-विख्यात पयर्टन नगर रानीखेत में आयोजित किए जा रहे 'रानीखेत किताब कौतिक' का आयोजन बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजित हो रहे किताब कौतिक में आयोजकों द्वारा सुप्रसिद्ध लेखकों से परिसंवाद, पुस्तक विमोचन, सैन्य परंपरा, कृषि बागवानी, बढ़ती नशा प्रवृत्ति, हिन्दी साहित्य में कविता विधा सहित अनेक साहित्यिक एवं स...
चन्द्रसिंह ‘गढ़वाली’ जब नाटक में देवता के रूप में अवतरित हुए

चन्द्रसिंह ‘गढ़वाली’ जब नाटक में देवता के रूप में अवतरित हुए

संस्मरण
पेशावर विद्रोह दिवस पर यात्रा-संस्मरणडॉ. अरुण कुकसाल ...कैन्यूर बैंड से 20 किमी. चलकर हम पीठसैण पहुंचे हैं. पीठसैण (समुद्रतल से 2250 मीटर ऊंचाई) एक ऊंची धार पर एकदम पसरा है, ग्वाले की तरह. जैसे कोई ग्वाला ऊंचे टीले पर अधलेटा आराम फरमाते हुए नीचे घाटी में चरते अपने जानवरों पर भी नजर रख रहा हो. ‘पहाड़ी भाषा में ‘सैण’ का मतलब ‘मैदान’ होता है और ‘सैण’ में 'ई' की मात्रा लगा दो तो पहाड़ी में ‘सैणी’ ‘महिला’ को कहते हैं’. अब तक बिल्कुल चुप रहने वाले अजय ने अपनी चुप्पी इस ज्ञानी बात को कहकर तोड़ी है. सपकपाया अजय अपनी सफाई में कहता है कि 'पीठसैण नाम पर उसे यह याद आया'. अजय की इस बात पर केवल मुस्कराया ही जा सकता है. पीठसैण की वर्तमान पहचान उत्तराखण्ड के जननायक स्वर्गीय वीर चंन्द्रसिंह ‘गढ़वाली’ जी से है. (ज्ञातव्य है कि चन्द्रसिंह ‘गढ़वाली’, सेना में 2/18 रायल गढ़वाल में हवलदार थे और 23 अप्रैल, 1930...
उत्तराखंड: सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर वोटिंग का उत्साह, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड: सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर वोटिंग का उत्साह, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उत्तराखंड में कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीटें हैं।उत्तरकाशी जिले में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंच गए थे।लोकसभा चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 7:00 प्रारंभ हुई मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है।  प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह 9:00 बजे तक उत्तरकाशी जिले में 7.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शुरुआती 2 घंटे में पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9.12 प्रतिशत, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में 9.03 प्रतिशत और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में 3.92 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के...
उत्तराखंड: पुलिस के पास पहुंचे गोदियाल, इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये है मामला

उत्तराखंड: पुलिस के पास पहुंचे गोदियाल, इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये है मामला

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी: उत्तराखंड में कल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार एक दिन पहले यानी 17 अप्रैल को थम चुका है। लेकिन, गढ़वाल लोकसभा सीट पर चुनावी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है।इस लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशीयों के समर्थक अपने-अपने नेताओं को श्रेष्ठ साबित करने में जुटे हुए हैं। इस बीच खुद को रामनगर का मंडल अध्यक्ष बताने मदन जोशी नाम के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो की जानकारी मिलते ही गणेश गोदियाल ने पौड़ी SSP से इस पूरे मामले की शिकायत की है।दरअसल, मदन जोशी नाम के फेसबुक अकाउंट पर जो वीडियो को अपलोड किया गया है। उस वीडियो में बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि यह तीन मंजिला बिल्डिंग गणेश गोदियाल की है और इसमें चोरी की लकड़ी भी रखी गई है।इस पर गणेश गोदियाल ने पुलिस से शिकायत करने साथ ही यह भी कहा है कि यह बिल्ड...